Shuru
Apke Nagar Ki App…
बयान पर प्रीतम लोधी की सफाई, बोले- शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया
DRM INDIA NEWS TV
बयान पर प्रीतम लोधी की सफाई, बोले- शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिरसौद से आई छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की मांग की* -शिवपुरी कलेक्ट्रेट में सिरसौद से आई छात्राओं ने बस किराया डबल होने के बाद किराया कम करने की मांग कलेक्टर से की पढ़ाई करने वाली गरीब परिवारों की छात्राओं के सामने अब एक नई परेशानी खड़ी हो गई है… पढ़ाई के लिए शहर आने-जाने का बस किराया अचानक दोगुना कर दिया गया है।” “ग्राम सिरसौद की छात्राएं पिछले दो वर्षों से प्रतिदिन बस के जरिए शिवपुरी शहर आती हैं। छात्राएं यहां लाइब्रेरी में अध्ययन करने और स्किल डेवलपमेंट के लिए नियमित रूप से आती-जाती हैं।” “छात्राओं का कहना है कि पहले उनसे 20 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बस संचालकों द्वारा 40 रुपये प्रति सवारी किराया मांगा जा रहा है।” गरीब परिवारों से आने वाली इन छात्राओं का कहना है कि रोजाना आने-जाने में इतना अधिक किराया देना उनके परिवारों के लिए मुश्किल है। बढ़े हुए किराये का सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी पर पड़ रहा है। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक स्थिति और प्रतिदिन आने-जाने की मजबूरी को देखते हुए बस किराये को कम अथवा न्यूनतम कराया जाए, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें बाइट- माया मौर्य छात्रा2
- भंवरगढ़ से कामखेड़ा बालाजी के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रवाना भंवरगढ़ से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए कामखेड़ा बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही भंवरगढ़ में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- पिछोर के ग्राम खुरई में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात लोंगो ने की क्षतिग्रस्त,जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछोर विधानसभा के ग्राम खुरई में आज फिर रात्रि में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना स्थल पर लोंगो की भीड़ जमा होती दिखाई दे रही है सम्बंधित पुलिस को सूचना कर दी गई है हालांकि अभी प्रतिमा को किस व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त किया इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना को अंजाम देने बाले की जानकारी जुटाई जा रही है घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।1
- Live🔴वीरांगना अवंतीबाई जन्म जयंती समारोह करेरा प्रीतम लोधी विधायक शामिल1
- भोपाल मध्यप्रदेश खबर भारत 360 को मिला नया नेतृत्व राजेश सक्सेना ने संभाला पदभार1
- चांडलिया में सड़क समस्या को लेकर महिलाओं ने हाईवे किया जाम चांडलिया गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि गांव की सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। महिलाओं के हाईवे पर बैठने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से समझाइश की। पुलिस की समझाइश के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की।1
- पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने बयान को लेकर दिया स्पष्टीकरण शिवपुरी। करैरा में दिए गए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। विधायक ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। प्रीतम लोधी ने कहा कि उन्होंने जो बात कही थी, उसका संदर्भ अलग था। उन्होंने किसी वर्ग या व्यक्ति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आशय नहीं रखा था। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को अधूरा प्रस्तुत किए जाने के कारण विवाद की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। विधायक ने लोगों से अपील की कि किसी भी बयान को संदर्भ से हटाकर देखने के बजाय पूरी बात को समझें और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। विधायक के स्पष्टीकरण के बाद अब करैरा में दिए गए उनके मूल बयान को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने बयान को लेकर दिया स्पष्टीकरण शिवपुरी। करैरा में दिए गए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। विधायक ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। प्रीतम लोधी ने कहा कि उन्होंने जो बात कही थी, उसका संदर्भ अलग था। उन्होंने किसी वर्ग या व्यक्ति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आशय नहीं रखा था। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को अधूरा प्रस्तुत किए जाने के कारण विवाद की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। विधायक ने लोगों से अपील की कि किसी भी बयान को संदर्भ से हटाकर देखने के बजाय पूरी बात को समझें और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। विधायक के स्पष्टीकरण के बाद अब करैरा में दिए गए उनके मूल बयान को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- खड़गे केवल तोता हैं... अध्यक्ष की भूमिका में नहीं हैं... गिरिराज सिंह, भाजपा1
- महुअर पुल के पास सड़क पर सरिया लोडिंग के दौरान पलटी तीन पहिया टैक्सी, दो घायल करैरा। करैरा के महुअर पुल के पास सड़क पर सरिया लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगी दुकान के सामने तीन पहिया टैक्सी खड़ी कर उसमें सरिया भरा जा रहा था। इसी दौरान सरिया से लदी टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि टैक्सी पलटने के दौरान वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का आरोप है कि करैरा क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। महुअर पुल के पास भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सरिया लोड किए जाने के दौरान यह हादसा सामने आया। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर इस तरह लोडिंग-अनलोडिंग का सिलसिला जारी रहा तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और महुअर पुल सहित करैरा की सड़कों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाएगा? महुअर पुल के पास सड़क पर सरिया लोडिंग के दौरान पलटी तीन पहिया टैक्सी, दो घायल करैरा। करैरा के महुअर पुल के पास सड़क पर सरिया लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगी दुकान के सामने तीन पहिया टैक्सी खड़ी कर उसमें सरिया भरा जा रहा था। इसी दौरान सरिया से लदी टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि टैक्सी पलटने के दौरान वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का आरोप है कि करैरा क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। महुअर पुल के पास भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सरिया लोड किए जाने के दौरान यह हादसा सामने आया। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर इस तरह लोडिंग-अनलोडिंग का सिलसिला जारी रहा तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और महुअर पुल सहित करैरा की सड़कों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाएगा?1