Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया। 1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग 2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग 3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक1
- सोनभद्र.... चोपनसोनभद्र संपत्ति विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष बीच बाजार लाठी-डंडे और पत्थर चले, वीडियो वायरल चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना पारिवारिक कलह ने लिया उग्र रूप पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी को लेकर विवाद परिवार के सदस्यों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले बीच बाजार मारपीट से मचा हड़कंप राहगीर बाल-बाल बचे, स्थानीय लोग सहमे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना कुछ घायल खुद पहुंचे सीएचसी चोपन, अन्य को पुलिस ने कराया भर्ती डॉक्टर के अनुसार कोई गंभीर रूप से घायल नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी4
- Post by पत्रकार अमान खान1
- सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में रिहंद डैम के नाले को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम बच्ची पानी मे गिर गये, घटना के बाद पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया परंतु चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई वही किनारे पर पहुंचे पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया तो मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया। वही मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया,एसडीआरएफ ने लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव को मंगलवार दोपहर 3 बजे नदी से बरामद कर लिया , दोनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही इस मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद किया, वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नाला पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची के पानी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में बने ऐश डेम को ट्यूब के सहारे पार करते समय चाची-भतीजी की डूबकर मौत हो गई। महिला उषा (24) अपने पति राहुल और 4 वर्षीय भतीजी रिंकी के साथ ऐश डेम पार कर रही थी, तभी बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से बच्ची पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उषा भी कूद गई और दोनों बह गईं, जबकि पति तैरकर बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिली। अगले दिन वाराणसी से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियों में फंसे दोनों शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पार करने के लिए कोई पुल न होने के कारण लोग मजबूरी में ट्यूब के सहारे आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1