Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग
BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अग्निवीर धीरज गुप्ता को एसपी व पुलिस जवानों ने दी अंतिम सलामी, भदोही में नम आंखों से विदाई1
- भदोही जिले के औराई कोतवाली के जेठुपुर निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। धीरज गुप्ता की आगामी 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर पर मां, चार बहन और दो छोटा भाई हैं। घटना की जानकारी भाइयों को मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता सीमा पर आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हुए थे।1
- टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट1
- मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग1
- मिर्जापुर। जनपद के बसही कला क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से बुधवार को हड़कंप मच गया। कोचिंग से घर लौट रहे एक बालक के साथ कथित तौर पर गाड़ी सवार युवक द्वारा खींचने की कोशिश के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बालक कोचिंग से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति कुछ दूरी तक उसके पीछे-पीछे चलता रहा। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चालक ने बालक को अपने पास बुलाया और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया। घटना को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली कटरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी अन्य जनपद का निवासी है और होटल में भोजन करने जा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है तथा मामला अफवाह का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मिर्ज़ापुर। जिगना थाना अंतर्गत डंगहर गांव और गौरा गांव में गंगा नदी से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गंगा नदी का क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित है, इसके बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में गंगा नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में नाव द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नदी से बालू निकाला जाता है और सुबह होने से पहले कार्य बंद कर दिया जाता है। खनन कर लाई गई बालू का भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफियाओं का हौसला बुलंद है ग्रामीणों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित होने के बावजूद गौरा गांव के आसपास भी बालू खनन जारी है, जिससे पर्यावरण एवं जल जीवों को नदी तट को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम, खनन अधिकारी, वन विभाग तथा पुलिस विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।2
- मीरजापुर | शासन के मंशारुप जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में जनपद के सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, एसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याएं सुनी गई जिसमें से उप जिलाधिकारी सदर के कुशलता पूर्ण निर्णय से कुछ का समाधान तो त्वरित कर दिया गया कुछ के लिए टीम निर्धारित कर स्थलीय जांच कर समाधान करने की निर्देश भी दिए गए | उसी क्रम में एक विद्यालय के खिलाफ अभिभावक ने शिकायत की कि उसके बच्चे का आरटीई के अंतर्गत प्रवेश नहीं लिया जा रहा है तो त्वरित उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र में बीएसए ऑफिस से आए अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सोमवार तक उसका प्रवेश करना सुनिश्चित करें |3
- नगरोटा पोस्ट पर स्नापर अटैक में शहीद हुए अग्नि वीर धीरज गुप्ता- परिवार में मातम || News Time UP1