शाहजहाँपुर से खबर जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट व्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश प्रेम प्रसंग मौत की वजह: प्रेमी के पिता की धमकी से आहत किशोरी ने जहर खाकर दी जान खुटार (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी के पिता द्वारा तमंचा तानकर दी गई धमकी से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। गांव निवासी जयवीर की पुत्री रजनी का गांव के ही युवक पुजेश पांडे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह मार्च की रात दोनों घर से चले गए थे। इस मामले में किशोरी के पिता ने सात मार्च को पुजेश पांडे पर बेटी को भगाने और उसके पिता प्रदीप पांडे पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि आठ मार्च को पुजेश रजनी को लेकर वापस गांव लौट आया था। परिजनों के अनुसार दोनों ने शादी करने की बात कही, लेकिन पुजेश के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि जब किशोरी ने शादी की जिद की तो प्रदीप पांडे ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और घर जाने को कहा। साथ ही बाद में कोर्ट मैरिज कराने की बात कही। इसी तनाव के बीच पुजेश ने भी आठ मार्च की शाम जहर खा लिया, जिसका एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। वहीं धमकी से आहत रजनी ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने धमकी मिलने की बात बताई। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग केसाथ रेप का प्रयास करनेवािेवाांलित आरोलपयो को लकया लगरफ्तार* श्रीमान वररष्ठपुलिस अधीक्षक जनपद बदायूूँव अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूूँके लनदेशन एवं क्षेत्रालधकारी दातागंज , जनपद बदायूूँके कुशि नेतृत्व मेंअपरालधयों के लवरुद्ध चिायेजा रहेअलियान के अन्तगगत उच्चस्तर की सुरागरसी , पतारसीव मुखलबर की सूचना पर थाना हजरतपुर पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस 5/18 पोक्सो एक्ट सेसंबलन्धत वांलित अलियुक्तगण 1.हररओम पुत्ररामसरन उम्र करीब 24 वषग, 2.लजतेन्र पुत्रराजवीर उम्र करीब 28 वषगलनवासीगण ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं कोआज लदनांक 10.03.26 को पीपिा लतराहेसेलगरफ्तार लकया गया। अलियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायािय के समक्ष पेश लकया जा रहा है। *लगरफ्तार अलियुक्तगण का लववरण-* 1.हररओम पुत्ररामसरन उम्र करीब 24 वषगलनवासी ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं 2.लजतेन्र पुत्रराजवीर उम्र करीब 28 वषगलनवासी ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं *बरामदगी का लववरण-*लनि* *लगरफ्तारी का स्थान व लदनाांक/समय-* पीपिा लतराहा, लद0- 10.03.26 समय 08.10 बजे *पांजीकृत अलियोग का लववरण-* मु0अ0सं0 23/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस 5/18 पोक्सो एक्ट । *लगरफ्तारकरनेवािी पुलिसटीम-* थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह 1-उ0लन0 श्री अशोक कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायूूँ। 2-का0 1826 अजय कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायूूँ। 3-का0 1460 अनुज कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायू2
- Post by Rajveer Rajveer1
- परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।2
- उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है1
- युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।1
- Post by Farman Saifi2
- भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने अपने विधानसभा में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र 122 से विधायक के दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर.अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन गांवों का दौरा कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की केंद्र से लेकर राज्य तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना,हर घर जल योजना, वी जी राम जी मनरेगा योजना के बारे में जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनसे लाभान्वित हुए लोगों का उदाहरण देकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। आज छत्रपाल सिंह दिवाकर ने ग्राम दलपुरा, भगवानपुर जिहि , भुता, फरीदपुर आदि में घूम कर लोगों से सुख-दुःख में साथ रहने की बात की और साथ ही साथ होली मिलन कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहे। छत्र पाल सिंह दिवाकर सेवा भाव से जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। छत्रपाल सिंह दिवाकर से बात करने पर वह कहते हैं कि मैंने अपना राजनीतिक कैरियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंडे के नीचे शुरू किया।मुझे विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय परिषद ने राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने का एक मंच दिया। मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदैव आभारी रहूंगा और मैं लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। साथ ही 2012 से मैं भारतीय जनता पार्टी जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक मजबूत कड़ी है। 2012 से लगातार भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर अपने धोबी समाज में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। विधानसभा फरीदपुर में धोबी समाज का लगभग 40000 वोट है जो कि उनकी राजनीतिक मजबूती का आधार है।1
- Post by Rajveer Rajveer1