प्रसव के बाद जच्चा महिला की मौत, बच्चे को ईलाज के लिए मेडीकल कालेज किया रैफर * परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लाख रुपये लेने का लगाया आरोप उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
प्रसव के बाद जच्चा महिला की मौत, बच्चे को ईलाज के लिए मेडीकल कालेज किया रैफर * परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लाख रुपये लेने का लगाया आरोप उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता दरबार का एक छोटा-सा पल है… जो सुनने में भले ही हल्का और मज़ेदार लगे, लेकिन उसके पीछे पहाड़ की एक बड़ी और गंभीर समस्या छिपी हुई है। दरअसल, जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने डीएम स्वाति भदौरिया से गांव में पानी की दिक्कत का जिक्र किया। युवक अपनी बात बड़े सीधे और मासूम अंदाज़ में रख रहा था… और बातों-बातों में उसने कह दिया कि “मैडम, पानी की परेशानी की वजह से मेरी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है।” युवक की इस सादगी भरी बात को सुनकर वहां मौजूद डीएम और स्टाफ मुस्कुरा पड़े, और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। लेकिन इस मुस्कान के पीछे पहाड़ की एक सच्चाई भी छिपी है। असल में यह सिर्फ किसी एक युवक की शादी की समस्या नहीं है… बल्कि खाली होते पहाड़ और लगातार बढ़ते पलायन की बड़ी चिंता है। रोजगार, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गांवों से लोग शहरों की ओर जा रहे हैं, और कई गांव धीरे-धीरे सूने होते जा रहे हैं। अगर समय रहते इस पलायन को नहीं रोका गया, तो शायद आने वाले समय में हालात ऐसे बन जाएं कि लोगों को शादी जैसे सामाजिक रिश्तों के लिए भी किसी सरकारी योजना का इंतजार करना पड़े। पौड़ी गढ़वाल का यह छोटा-सा वीडियो हमें मुस्कुराने के साथ-साथ पहाड़ की उस सच्चाई की भी याद दिलाता है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।1
- बदायूं जनपद के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डिलीवरी के दौरान एक जच्चा की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने उनसे करीब ₹1 लाख रुपये लिए, लेकिन सही उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।2
- परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।2
- स्थान: हजारीबाग, झारखंड हिजाब को लेकर बहुत परेशानी है। ठीक वैसे ही जैसे आपको हिजाब उतारने में परेशानी होती है। मेहंदी आर्टिस्ट आलिया अहमद और उनकी साथी दिल्ली के एक हिंदू परिवार को मेहंदी लगाने के लिए एक होटल में गईं, जहाँ उनसे हिजाब उतारने को कहा गया। जब आलिया और उनकी साथियों ने हिजाब उतारने से इनकार कर दिया, तो उन्हें अपमानित किया गया। इसके बाद, आलिया और उनकी साथियों ने मेहंदी लगाने से मना कर दिया और वहाँ से चली गईं।1
- राजूपुर -अखा मार्ग हर्रे की गौटिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ,एक घायल।1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।1
- मृतका की सास सोमवती ने डाक्टर और नर्सो पर लगाया आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूलने का आरोप बदायूं। प्रसूता नीरज कुमारी और उसके नवजात की मौत से नाराज सास सोमवती ने उझानी अस्पताल के प्रसव केन्द्र पर चल रहा अवैध वसूली का राज खोलते हुए बताया कि आपरेशन से पहले डाक्टर और नर्स ने आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता नीरज और बच्चा सही सलामत जन्म लेगा। सास सोमवती ने बताया कि ऐेसा न हो सका और डाक्टर मरीज को छोड़ कर चली गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।1
- आज आँवला में The Heritage School का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने किया। पं. आर. के शर्मा पूर्व विधायक व स्कूल के प्रबन्धक विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चाँदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन उसके बाद भी हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान महंगाई के कारण फाँसी खा रहा है, बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है और यह बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और निश्चित ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही यह स्कूल इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा।। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1