logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा पड़ सकता है महंगा, अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा पड़ सकता है महंगा, अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजूपुर -अखा मार्ग हर्रे की गौटिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ,एक घायल।
    1
    राजूपुर -अखा मार्ग हर्रे की गौटिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ,एक घायल।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुस्लिम पक्ष का दावा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई झड़प के बाद अस्पताल से ले जाए गए 14 वर्षीय रिजवान का तब से कोई पता नहीं चला है। परिवार का कहना है कि उसकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अधिकारियों से रिजवान के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण देने और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार, झड़प के दौरान तरुण ने रिजवान के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि रिजवान का इलाज चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार की महिलाओं को अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और फिर लड़के को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि तब से उन्हें रिजवान के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
    1
    मुस्लिम पक्ष का दावा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई झड़प के बाद अस्पताल से ले जाए गए 14 वर्षीय रिजवान का तब से कोई पता नहीं चला है। परिवार का कहना है कि उसकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अधिकारियों से रिजवान के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण देने और न्याय की मांग की है।
परिवार के अनुसार, झड़प के दौरान तरुण ने रिजवान के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिवार का आरोप है कि रिजवान का इलाज चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार की महिलाओं को अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और फिर लड़के को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि तब से उन्हें रिजवान के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    15 hrs ago
  • बिल्सी इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ता से अधिक पैसे लेने का आरोप, पूछने पर कर्मचारी का रौब भरा जवाब बदायूँ जिले के बिल्सी स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी गैस सिलेंडर देने के नाम पर तय कीमत से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। एक उपभोक्ता ने जब कर्मचारी से ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने रौब दिखाते हुए जवाब दिया कि “यहीं इतने पैसे लगते हैं, लेना है तो लो वरना मत लो।” कर्मचारी के इस व्यवहार से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय है, तो गोदाम पर अतिरिक्त पैसा क्यों लिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
    1
    बिल्सी इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ता से अधिक पैसे लेने का आरोप, पूछने पर कर्मचारी का रौब भरा जवाब
बदायूँ जिले के बिल्सी स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी गैस सिलेंडर देने के नाम पर तय कीमत से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं।
एक उपभोक्ता ने जब कर्मचारी से ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने रौब दिखाते हुए जवाब दिया कि “यहीं इतने पैसे लगते हैं, लेना है तो लो वरना मत लो।” कर्मचारी के इस व्यवहार से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय है, तो गोदाम पर अतिरिक्त पैसा क्यों लिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर में किसान को ‘जेहादी’ बताकर वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया—गाय खरीदी थी, तस्करी नहीं मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान को गाय खरीदकर घर ले जाना भारी पड़ गया। किसान अकबर को रास्ते में कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने रोक लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे “जेहादी” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में किसान अकबर अपनी सफाई देते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “सवा सौ बीघा जमीन है मेरे पे, मेरा बाप भी अकेला था और मैं भी। माडले का है तो माडले में पूछ लिये बाबू जमींदार के…” बताया जा रहा है कि अकबर दूसरे गांव से गाय खरीदकर अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पुष्टि के उन पर गौतस्करी और गोकशी के आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित तौर पर हिंदूवादी नेता यशवीर महाराज ने उन्हें “जेहादी” तक कह दिया। हालांकि पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसान अकबर ने गाय खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहे थे। मामले में गौतस्करी या गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस अधिकार से कुछ लोग रास्ते में किसी को रोककर खुद ही जांच एजेंसी बन जाते हैं और बिना सबूत किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपराधी घोषित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं बल्कि बेगुनाह लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक वीडियो से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    1
    मुजफ्फरनगर में किसान को ‘जेहादी’ बताकर वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया—गाय खरीदी थी, तस्करी नहीं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान को गाय खरीदकर घर ले जाना भारी पड़ गया। किसान अकबर को रास्ते में कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने रोक लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे “जेहादी” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में किसान अकबर अपनी सफाई देते हुए कहते नजर आ रहे हैं—
“सवा सौ बीघा जमीन है मेरे पे, मेरा बाप भी अकेला था और मैं भी। माडले का है तो माडले में पूछ लिये बाबू जमींदार के…”
बताया जा रहा है कि अकबर दूसरे गांव से गाय खरीदकर अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पुष्टि के उन पर गौतस्करी और गोकशी के आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित तौर पर हिंदूवादी नेता यशवीर महाराज ने उन्हें “जेहादी” तक कह दिया।
हालांकि पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसान अकबर ने गाय खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहे थे। मामले में गौतस्करी या गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस अधिकार से कुछ लोग रास्ते में किसी को रोककर खुद ही जांच एजेंसी बन जाते हैं और बिना सबूत किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपराधी घोषित कर देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं बल्कि बेगुनाह लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक वीडियो से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सामने एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई इसके डायरेक्टर संदीप जी बताए गए बिना परमिशन के शूटिंग की गई जिससे जाम भी लगा
    4
    बरेली नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर  कॉलेज के सामने एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई इसके डायरेक्टर संदीप जी बताए गए बिना परमिशन के शूटिंग की गई जिससे जाम भी लगा
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बदायूं जनपद के उझानी में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास स्थित एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बदायूं जनपद के उझानी में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास स्थित एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज आँवला में The Heritage School का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने किया। पं. आर. के शर्मा पूर्व विधायक व स्कूल के प्रबन्धक विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चाँदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन उसके बाद भी हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान महंगाई के कारण फाँसी खा रहा है, बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है और यह बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और निश्चित ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही यह स्कूल इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा।। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    आज आँवला में The Heritage School का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने किया। 
पं. आर. के शर्मा पूर्व विधायक व स्कूल के प्रबन्धक विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चाँदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत किया। 
मुख्य अतिथि ने अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन उसके बाद भी हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान महंगाई के कारण फाँसी खा रहा है, बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है और यह बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।
भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और निश्चित ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
इसलिए सभी साथी इस 
निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। 
उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही यह स्कूल इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा।। 
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.