उप जिलाधिकारी ने की बैठक गडेश चतुर्थी को लेकर हुई बैठक । जिसको लेकर क्षेत्र से आए हुए लोगों से की गई। बैठक जिसको लेकर शांति व्यस्था बनाए रखे। *गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न* *डेरापुर, कानपुर देहात।* आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को डेरापुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम ने की। बैठक में गणेश महोत्सव समिति के आयोजकों व संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही क्षेत्र के से आए लोगों से उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मूर्ति स्थापना के लिए आयोजक संबंधित अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें। पंडाल सड़क पर न लगाए जाएं जिससे यातायात बाधित न हो। डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार ही बजाई जाए। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करें। कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए। सभी आयोजक आपस में समन्वय बनाकर त्योहार मनाएं। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार, थानाध्यक्ष,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान और गणेश समितियों के आयोजक मौजूद रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर मो 9918628541
उप जिलाधिकारी ने की बैठक गडेश चतुर्थी को लेकर हुई बैठक । जिसको लेकर क्षेत्र से आए हुए लोगों से की गई। बैठक जिसको लेकर शांति व्यस्था बनाए रखे। *गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न* *डेरापुर, कानपुर देहात।* आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को डेरापुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम ने की। बैठक में गणेश महोत्सव समिति के आयोजकों व संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही क्षेत्र के से आए लोगों से उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मूर्ति स्थापना के लिए आयोजक संबंधित अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें। पंडाल सड़क पर न लगाए जाएं जिससे यातायात बाधित न हो। डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार ही बजाई जाए। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करें। कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए। सभी आयोजक आपस में समन्वय बनाकर त्योहार मनाएं। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार, थानाध्यक्ष,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान और गणेश समितियों के आयोजक मौजूद रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर मो 9918628541
- संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में रविवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (26 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना सिकंदरा क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रमन (28 वर्ष) और कस्बा सिकंदरा निवासी रोहित (26 वर्ष) मंगलपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें सीएचसी हवासपुर पहुंचाया।जहाँ मौजूद सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा और डॉ. जितेंद्र वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद3
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 🚨 BIG BREAKING | कानपुर देहात 🚨 #Kanpurdehat हवासपुर CHC कांड पर धरना या सियासी मंच?दीक्षा यादव की सक्रियता पर उठे सवाल!🚨 ➡️ डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद एक उम्मीद की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर धरना दिया। ➡️ प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नर्स के निलंबन,CHC प्रभारी पर कार्रवाई और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। ➡️ मामले में नर्स के निलंबन के साथ 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। ❓लेकिन अब बड़ा सवाल यह भी—क्या इस मुद्दे को न्याय की मांग तक सीमित रखा गया या इसे राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश भी हुई? ❓जब सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में कथित अनियमितताओं के मामले सामने आते हैं, तब ऐसी सक्रियता और भीड़ हर बार क्यों नजर नहीं आती? ➡️जनता का सवाल साफ है—मृतका को न्याय चाहिए या मुद्दे के बहाने राजनीतिक पहचान चमकाने की कोशिश? ➡️अंतिम सच जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा, लेकिन सवालों का जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा।1
- लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*1
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। वही घटनास्तल पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- नलकूप पर सो रहे किसान की जंगली जानवर के हमले में मौत, गांव में दहशत झींझक। ररौख गांव में खेत पर बने नलकूप पर सो रहे 70 वर्षीय किसान की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्वजन में चीख-पुकार मच गई। किसान की मौत से गांव में भय का माहौल है। ररौख गांव निवासी रामप्रकाश (70) पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल शुक्रवार रात खेत पर बने नलकूप पर सो रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई। शनिवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। किसान की मौत किस जंगली जानवर के हमले से हुई, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में खेतों पर जाने को लेकर दहशत है।2