केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुंगासरा के युवाओं की शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त कराया खेल मेदान युवाओं की शिकायत पर सिंधिया ने 1 घंटे में खेल मैदान से हटवाया अतिक्रमण अतिक्रमण हटवाने के बाद खुद युवाओं के साथ मैदान पर उतरे केन्द्रीय मंत्री दिनांक - 3 फरवरी, 2026, मंगलवार अशोकनगर/मध्य प्रदेश केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान युवाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराया। ग्राम डूंगरसरा में सबस्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा दी गई शिकायत पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासन ने मात्र एक घंटे में मैदान से अतिक्रमण हटा दिया। इसके पश्चात सिंधिया ने हटाए गए अतिक्रमण वाले मैदान पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

- अशोकनगर ईसागढ़ में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 03 फरवरी को ईसागढ़ नगर परिषद कार्यालय की स्थापना हुई थी, और यही कारण है कि यह दिन आज ईसागढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस केवल एक प्रशासनिक शुरुआत की स्मृति नहीं, बल्कि ईसागढ़ के नागरिकों की सामूहिक चेतना, सहभागिता और विकास यात्रा का प्रतीक है। नगर परिषद की स्थापना ने सुशासन, जनसेवा और स्थानीय विकास को एक नई दिशा दी, जिससे नगर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। यह गौरव दिवस हमें अपने अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लिए और अधिक समर्पण, ईमानदारी और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने का अवसर देता है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- पैसा इंसान नहीं बनाता, लेकिन इंसान को इंसान जैसी ज़िंदगी ज़रूर देता है1
- गोचर भूमि अतिक्रमण को लेकर गोसेवकों का चक्काजाम 152 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा @highlight #गोचर_भूमि #गोचर_भूमि_अतिक्रमण #गोसेवक #गौ_सेवा #चक्काजाम #प्रशासन_जवाब_दे #152_शिकायतें #गौ_रक्षा #खिमलासा #बीना #खुरई #सागर_जिला #जनहित_मुद्दा #हिंदू_संगठन #ग्रामीण_आवाज़1
- कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।1
- #lalitpur1
- माताएं अपनी बेटियों को सहेलियां बनाएं ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों : ललितपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने हिंदुओं को परिभाषित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सकल हिन्दू समाज को मिया-बीबी,वाइफ-हसबैंड व हब्बी और बब्बी की संस्कृति से बाहर निकल कर आना होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश दाश महाराज बछलापुर व ब्रहम्कुमारी प्रियंका बहिन ने मातृ शक्ति को अपनी बेटियों को सहेलियां बनाने की अपील की ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों।1
- अशोकनगर। चंदेरी को 5400 लोगों को मिलेगा विद्युत उपकेंद्रों से प्रत्यक्ष लाभ चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री ने ऊर्जा अवसंरचना को नया बल देते हुए लगभग ₹7 करोड़ की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन तीन नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने डुंगासरा उपकेंद्र का शिलान्यास तथा भर्रोली और आरोन उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। ₹2.09 करोड़ की लागत से बनने वाला 5 एमवीए क्षमता का डुंगासरा उपकेंद्र डुंगासरा, बैदई और पचबावड़ी गाँवों के लगभग 800 निवासियों को लाभ पहुँचाएगा। वहीं, ₹2.83 करोड़ की लागत से तैयार भर्रोली उपकेंद्र भर्रोली, मिंदपुरा, बनोरा सहित 6 गाँवों के 2,000 नागरिकों को सशक्त बनाएगा। ₹2.15 करोड़ की लागत वाला आरोन उपकेंद्र आरोन, भीलड़ी, पीपरीधारे सहित 15 गाँवों की 2,600 की आबादी को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की ‘जीवनरेखा’ है। इन उपकेंद्रों के माध्यम से किसान निर्बाध सिंचाई कर सकेंगे, छात्र बेहतर वातावरण में अध्ययन कर पाएंगे और व्यापारिक गतिविधियाँ बिना रुकावट आगे बढ़ेंगी।1
- गुना में सेन तिराहे पर प्रथम बार सेन जी महाराज श्रृंगार दर्शन समिति ने किया सेन जी महाराज का श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ गुना में संत शिरोमणि सेन जी महाराज श्रृंगार दर्शन समिति गुना द्वारा सिंगार दर्शन कार्यक्रम प्रारंभ मंगलवार 3 तारीख से कर दिया गया है पहका श्रृंगार सुभाष सेन हरिपुर की ओर से किया गया कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल सेन संस्थापक अध्यक्ष, आसाराम जी शिक्षक, मुरारी दास वर्मा, रामनिवास पहाडा, राजू छाबड़ा, सत्यनारायण सेन रमेश सेन, सोनू गड़ा, प्रकाश सेन, मोनू कुसमोदा संजय बीनागंज चंद्रेश वर्मा सुभाष श्रीमती रजनी शिवजी सेन आदि उपस्थित रहे1
- बीना में मां की हत्या का खुलासा, खाना न देने पर बेटे ने ईंट मार कर की थीं मां की हत्या1