ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन तीन नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया अशोकनगर। चंदेरी को 5400 लोगों को मिलेगा विद्युत उपकेंद्रों से प्रत्यक्ष लाभ चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री ने ऊर्जा अवसंरचना को नया बल देते हुए लगभग ₹7 करोड़ की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन तीन नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने डुंगासरा उपकेंद्र का शिलान्यास तथा भर्रोली और आरोन उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। ₹2.09 करोड़ की लागत से बनने वाला 5 एमवीए क्षमता का डुंगासरा उपकेंद्र डुंगासरा, बैदई और पचबावड़ी गाँवों के लगभग 800 निवासियों को लाभ पहुँचाएगा। वहीं, ₹2.83 करोड़ की लागत से तैयार भर्रोली उपकेंद्र भर्रोली, मिंदपुरा, बनोरा सहित 6 गाँवों के 2,000 नागरिकों को सशक्त बनाएगा। ₹2.15 करोड़ की लागत वाला आरोन उपकेंद्र आरोन, भीलड़ी, पीपरीधारे सहित 15 गाँवों की 2,600 की आबादी को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की ‘जीवनरेखा’ है। इन उपकेंद्रों के माध्यम से किसान निर्बाध सिंचाई कर सकेंगे, छात्र बेहतर वातावरण में अध्ययन कर पाएंगे और व्यापारिक गतिविधियाँ बिना रुकावट आगे बढ़ेंगी।

- अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना अशोकनगर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने चार दिवसीय अशोकनगर जिले के दौरे पर है। तो वहीं इस दौरान उन्होंने जिले में कई नव निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया है। इसी दौरान आज अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील में ज्योतिराज सिंधिया ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए अपने आप को डब्बा मंत्री बताया। वीडियो में देखिए की सिंधिया ने अपने आप को क्यों बताया डब्बा मंत्री।1
- पिपरई में संदीपनी शासकीय स्कूल के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री सिंधिया रहे मुख्य अतिथि1
- बीना में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती ग्राम पंचायत रामसागर में संत रविदास जी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण1
- कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।1
- #lalitpur1
- माताएं अपनी बेटियों को सहेलियां बनाएं ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों : ललितपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने हिंदुओं को परिभाषित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सकल हिन्दू समाज को मिया-बीबी,वाइफ-हसबैंड व हब्बी और बब्बी की संस्कृति से बाहर निकल कर आना होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश दाश महाराज बछलापुर व ब्रहम्कुमारी प्रियंका बहिन ने मातृ शक्ति को अपनी बेटियों को सहेलियां बनाने की अपील की ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों।1
- खितवांस महरौनी से #बडी_खबर महिलाओं ने गांव में खुली शराब की दुकान पर बोला धावा , जमकर की तोड़फोड़, दुकान में रखी शराब को सड़कों पर फेंका मामला ललितपुर महरौनी के खितवांस गांव का है, जहाँ नारी शक्ति ने शराब बिक्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया, बताया जा रहा है कि गांव कई महिलाओं और पुरुषों ने एक दिन पहले शराब दुकान बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जब अगले दिन दुकान खोली गई, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, ग्रामीणों ने शराब की दुकान में रखी पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और पेटियों की तोड़ फोड़ करने लगे यद्यपि देखते ही देखते लाखों रुपये की शराब नष्ट कर दी गई इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण परिवार बर्बादी की कगार पर हैं, महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, उनका आरोप है कि जहां एक ओर सरकार शराब की दुकानों की संख्या बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के कारण घर-परिवार टूट रहे हैं। ग्रामीणों और महिलाओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से शराबबंदी लागू करे और नशा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए #उत्तर_प्रदेश #न्यूज #ललितपुर #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें1
- अशोकनगर ईसागढ़ में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 03 फरवरी को ईसागढ़ नगर परिषद कार्यालय की स्थापना हुई थी, और यही कारण है कि यह दिन आज ईसागढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस केवल एक प्रशासनिक शुरुआत की स्मृति नहीं, बल्कि ईसागढ़ के नागरिकों की सामूहिक चेतना, सहभागिता और विकास यात्रा का प्रतीक है। नगर परिषद की स्थापना ने सुशासन, जनसेवा और स्थानीय विकास को एक नई दिशा दी, जिससे नगर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। यह गौरव दिवस हमें अपने अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लिए और अधिक समर्पण, ईमानदारी और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने का अवसर देता है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण उपस्थित रहे।1