Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीडियो में देखिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने आप को क्यो बताया डब्बा मंत्री अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना अशोकनगर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने चार दिवसीय अशोकनगर जिले के दौरे पर है। तो वहीं इस दौरान उन्होंने जिले में कई नव निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया है। इसी दौरान आज अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील में ज्योतिराज सिंधिया ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए अपने आप को डब्बा मंत्री बताया। वीडियो में देखिए की सिंधिया ने अपने आप को क्यों बताया डब्बा मंत्री।
ADJ,Alim Dyer Journalist
वीडियो में देखिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने आप को क्यो बताया डब्बा मंत्री अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना अशोकनगर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने चार दिवसीय अशोकनगर जिले के दौरे पर है। तो वहीं इस दौरान उन्होंने जिले में कई नव निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया है। इसी दौरान आज अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील में ज्योतिराज सिंधिया ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए अपने आप को डब्बा मंत्री बताया। वीडियो में देखिए की सिंधिया ने अपने आप को क्यों बताया डब्बा मंत्री।
More news from Mungaoli and nearby areas
- मौके पर ही दिए राहत, सर्वे और मुआवज़े के निर्देश अशोकनगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बुधवार को अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में पहुँचकर हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित अपने अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मुलाकात की। खेतों में खड़ी फसलों के नष्ट होने से चिंता से भरे चेहरों को देखकर मंत्री का मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि यह आपदा केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आशा और पूरे वर्ष की तपस्या पर पड़ा गहरा आघात है। *खेतों में जाकर हालात का किया प्रत्यक्ष अवलोकन* केन्द्रीय मंत्री ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्वयं फसलों की क्षति का निरीक्षण किया, किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी पीड़ा को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के दुःख में सहभागी है और संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। *प्रशासन को दिए त्वरित राहत के निर्देश* मौके पर ही सिंधिया ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, वास्तविक क्षति का आकलन हो और पात्र किसानों को शीघ्र राहत एवं मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, ताकि किसानों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस और त्वरित समाधान के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- पिपरई में संदीपनी शासकीय स्कूल के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री सिंधिया रहे मुख्य अतिथि1
- बीना में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती ग्राम पंचायत रामसागर में संत रविदास जी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण1
- *संवाददाता शशिकांत शेषा चंदेरी जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश* *शिशु मंदिर और नई माधवराव साइंस बिल्डिंग की दी सौगात* चंदेरी- केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने चंदेरी प्रवास के दौरान आज चंदेरी में शिशु मंदिर का उद्घाटन किया और माधव महाविद्यालय में अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण एवं नई माधव साइंस कॉलेज बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि गाँव के बच्चों के सपनों, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। *चंदेरी में शिक्षा और विरासत को समर्पित महत्वपूर्ण पहल* इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज चंदेरी में ₹30 लाख की लागत से निर्मित शिशु मंदिर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने माधव महाविद्यालय परिसर में अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया तथा नई माधव साइंस कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत को सम्मान देने का संदेश दिया गया। *संस्कार, संस्कृति और जिम्मेदार नागरिकता* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार दिलाना नहीं, बल्कि संस्कारवान, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। इस विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा जाएगा, ताकि वे ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण की भी मजबूत नींव प्राप्त कर सकें। *नया भारत: ज्ञान और तकनीक का संगम* अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लागू ‘नई शिक्षा नीति’ (NEP) विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी स्कूल से भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और देश का नेतृत्व करने वाले कर्णधार निकलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में प्रदेश में नौनिहालों की शिक्षा को लेकर बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।1
- कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।1
- #lalitpur1
- माताएं अपनी बेटियों को सहेलियां बनाएं ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों : ललितपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने हिंदुओं को परिभाषित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सकल हिन्दू समाज को मिया-बीबी,वाइफ-हसबैंड व हब्बी और बब्बी की संस्कृति से बाहर निकल कर आना होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश दाश महाराज बछलापुर व ब्रहम्कुमारी प्रियंका बहिन ने मातृ शक्ति को अपनी बेटियों को सहेलियां बनाने की अपील की ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों।1
- अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना अशोकनगर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने चार दिवसीय अशोकनगर जिले के दौरे पर है। तो वहीं इस दौरान उन्होंने जिले में कई नव निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया है। इसी दौरान आज अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील में ज्योतिराज सिंधिया ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए अपने आप को डब्बा मंत्री बताया। वीडियो में देखिए की सिंधिया ने अपने आप को क्यों बताया डब्बा मंत्री।1