ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौके पर ही दिए राहत, सर्वे और मुआवज़े के निर्देश अशोकनगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बुधवार को अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में पहुँचकर हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित अपने अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मुलाकात की। खेतों में खड़ी फसलों के नष्ट होने से चिंता से भरे चेहरों को देखकर मंत्री का मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि यह आपदा केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आशा और पूरे वर्ष की तपस्या पर पड़ा गहरा आघात है। *खेतों में जाकर हालात का किया प्रत्यक्ष अवलोकन* केन्द्रीय मंत्री ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्वयं फसलों की क्षति का निरीक्षण किया, किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी पीड़ा को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के दुःख में सहभागी है और संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। *प्रशासन को दिए त्वरित राहत के निर्देश* मौके पर ही सिंधिया ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, वास्तविक क्षति का आकलन हो और पात्र किसानों को शीघ्र राहत एवं मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, ताकि किसानों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस और त्वरित समाधान के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौके पर ही दिए राहत, सर्वे और मुआवज़े के निर्देश अशोकनगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बुधवार को अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में पहुँचकर हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित अपने अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मुलाकात की। खेतों में खड़ी फसलों के नष्ट होने से चिंता से भरे चेहरों को देखकर
मंत्री का मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि यह आपदा केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आशा और पूरे वर्ष की तपस्या पर पड़ा गहरा आघात है। *खेतों में जाकर हालात का किया प्रत्यक्ष अवलोकन* केन्द्रीय मंत्री ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्वयं फसलों की क्षति का निरीक्षण किया, किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी पीड़ा को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के
दुःख में सहभागी है और संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। *प्रशासन को दिए त्वरित राहत के निर्देश* मौके पर ही सिंधिया ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, वास्तविक क्षति का आकलन हो और पात्र किसानों को शीघ्र राहत एवं मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध
हो, ताकि किसानों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस और त्वरित समाधान के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- पैसा इंसान नहीं बनाता, लेकिन इंसान को इंसान जैसी ज़िंदगी ज़रूर देता है1
- गोचर भूमि अतिक्रमण को लेकर गोसेवकों का चक्काजाम 152 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा @highlight #गोचर_भूमि #गोचर_भूमि_अतिक्रमण #गोसेवक #गौ_सेवा #चक्काजाम #प्रशासन_जवाब_दे #152_शिकायतें #गौ_रक्षा #खिमलासा #बीना #खुरई #सागर_जिला #जनहित_मुद्दा #हिंदू_संगठन #ग्रामीण_आवाज़1
- माताएं अपनी बेटियों को सहेलियां बनाएं ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों : ललितपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पाली नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने हिंदुओं को परिभाषित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सकल हिन्दू समाज को मिया-बीबी,वाइफ-हसबैंड व हब्बी और बब्बी की संस्कृति से बाहर निकल कर आना होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश दाश महाराज बछलापुर व ब्रहम्कुमारी प्रियंका बहिन ने मातृ शक्ति को अपनी बेटियों को सहेलियां बनाने की अपील की ताकि वे लव जिहाद का शिकार न हों।1
- खितवांस महरौनी से #बडी_खबर महिलाओं ने गांव में खुली शराब की दुकान पर बोला धावा , जमकर की तोड़फोड़, दुकान में रखी शराब को सड़कों पर फेंका मामला ललितपुर महरौनी के खितवांस गांव का है, जहाँ नारी शक्ति ने शराब बिक्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया, बताया जा रहा है कि गांव कई महिलाओं और पुरुषों ने एक दिन पहले शराब दुकान बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जब अगले दिन दुकान खोली गई, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, ग्रामीणों ने शराब की दुकान में रखी पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और पेटियों की तोड़ फोड़ करने लगे यद्यपि देखते ही देखते लाखों रुपये की शराब नष्ट कर दी गई इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण परिवार बर्बादी की कगार पर हैं, महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, उनका आरोप है कि जहां एक ओर सरकार शराब की दुकानों की संख्या बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के कारण घर-परिवार टूट रहे हैं। ग्रामीणों और महिलाओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से शराबबंदी लागू करे और नशा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए #उत्तर_प्रदेश #न्यूज #ललितपुर #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें1
- यूपी | जिला ललितपुर में सैकड़ों महिला–पुरुषों ने देशी–अंग्रेजी शराब ठेके पर धावा बोल दिया। कई लाख रुपए की शराब सड़क पर तोड़ डाली। इनकी मांग थी कि ठेका आबादी से दूर किया जाए।1
- युवाओं की शिकायत पर सिंधिया ने 1 घंटे में खेल मैदान से हटवाया अतिक्रमण अतिक्रमण हटवाने के बाद खुद युवाओं के साथ मैदान पर उतरे केन्द्रीय मंत्री दिनांक - 3 फरवरी, 2026, मंगलवार अशोकनगर/मध्य प्रदेश केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान युवाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराया। ग्राम डूंगरसरा में सबस्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा दी गई शिकायत पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासन ने मात्र एक घंटे में मैदान से अतिक्रमण हटा दिया। इसके पश्चात सिंधिया ने हटाए गए अतिक्रमण वाले मैदान पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया ।1
- अशोकनगर ईसागढ़ में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 03 फरवरी को ईसागढ़ नगर परिषद कार्यालय की स्थापना हुई थी, और यही कारण है कि यह दिन आज ईसागढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस केवल एक प्रशासनिक शुरुआत की स्मृति नहीं, बल्कि ईसागढ़ के नागरिकों की सामूहिक चेतना, सहभागिता और विकास यात्रा का प्रतीक है। नगर परिषद की स्थापना ने सुशासन, जनसेवा और स्थानीय विकास को एक नई दिशा दी, जिससे नगर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। यह गौरव दिवस हमें अपने अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लिए और अधिक समर्पण, ईमानदारी और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने का अवसर देता है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- बीना में मां की हत्या का खुलासा, खाना न देने पर बेटे ने ईंट मार कर की थीं मां की हत्या1
- शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी , घटना यूपी के ललितपुर की है1