कांवड़ यात्रा को लेकर भुता पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस भुता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर भुता कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा कांवड़ यात्रा को लेकर भुता पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस भुता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर भुता कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखी। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर मार्ग डायवर्ट किया गया। भारी वाहनों के आवागमन को रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया, ताकि कांवड़ियों की यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। वहीं एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की निगरानी में सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकाला गया, ताकि किसी भी मरीज या जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े। भुता कस्बे से लेकर प्रमुख चौराहों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार स्वयं पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर यातायात प्रबंधन के चलते कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में लगातार जारी है। यात्रा मार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। भुता पुलिस की सक्रियता और तत्परता से कांवड़ियों में सुरक्षा का भरोसा नजर आया। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर भुता पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस भुता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर भुता कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा कांवड़ यात्रा को लेकर भुता पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस भुता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर भुता कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को
लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखी। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर मार्ग डायवर्ट किया गया। भारी वाहनों के आवागमन को रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया, ताकि कांवड़ियों की यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। वहीं एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की निगरानी
में सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकाला गया, ताकि किसी भी मरीज या जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े। भुता कस्बे से लेकर प्रमुख चौराहों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार स्वयं पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर यातायात प्रबंधन
के चलते कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में लगातार जारी है। यात्रा मार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। भुता पुलिस की सक्रियता और तत्परता से कांवड़ियों में सुरक्षा का भरोसा नजर आया। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
- अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद भुता, बरेली। अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद भुता, बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेवल बसन्तपुर से खगापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर खगापुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब रात 9:45 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब विंडीज मार्का बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल पुत्र भीष्म सिंह, निवासी ग्राम बेवल बसन्तपुर, थाना भुता, जनपद बरेली, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भुता में मु0अ0सं0 359/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के ठेके से शराब खरीदकर गांव में अधिक कीमत पर बेचता था और इससे होने वाले मुनाफे से परिवार का खर्च चलाता था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार थाना भुता शामिल रहे।1
- 15 अगस्त पर बच्चों को रेंजर रोबिन सिंह ने दिया प्रेरणादायक संदेश 🇮🇳 15 अगस्त के शुभ अवसर पर माला टाइगर रिजर्व, रिछोला क्षेत्र के रेंजर श्री रोबिन सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बेहद प्रेरणादायक और विचारणीय वक्तव्य दिया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि एक समय हमारा भारत “सोने की चिड़िया” कहलाता था। समय के साथ देश की बहुत-सी संपदा विदेशों में चली गई, लेकिन आज भारत का सबसे बड़ा धन हमारे बच्चे और युवा हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आने वाली पीढ़ी ही अपनी मेहनत, शिक्षा, ईमानदारी और प्रतिभा के बल पर देश को फिर से मजबूत और समृद्ध बना सकती है। बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रेंजर रोबिन सिंह जी का यह संदेश बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने वाला रहा। 🇮🇳 “आज के बच्चे ही कल के भारत की पहचान हैं।” जय हिंद! 🇮🇳🙏 #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #मालाटाइगररिजर्व #रिछोला #रोबिनसिंह #देशभक्ति #बच्चे #राष्ट्रनिर्माण #सोनेकीचिड़िया #जयहिंद #Pilibhit #ViralPost1
- 🇮🇳 बंडा के एवरग्रीन मॉडल स्कूल में दिखा देशभक्ति का जज्बा जनपद शाहजहांपुर,नगर पंचायत बंडा स्थित एवरग्रीन मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति झांकियां प्रस्तुत कीं। 🎭 बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रप्रेम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। 🇮🇳 नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा विद्यालय परिसर।1
- रासायॅंखानपुर के M.V.K विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति *रासायँखानपुर के M.V.K. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति* *बीसलपुर। रासायँखानपुर स्थित *M.V.K. एजुकेशनल सोसाइटी* में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के *प्रधानाचार्य वहीद खां एवं प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य वहीद खां ने अपने संबोधन में कहा कि _"स्वतंत्रता हमें शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।"_ प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि _"आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के भाव से ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।"_ उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं रासायँखानपुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#1
- मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन नवाबगंज (बरेली)। बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौजम नगला खालसा स्थित भमसेन महाराज शिव मंदिर परिसर में शनिवार शाम 7:30 बजे सावन माह में हरियाली तीज के अवसर पर झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झूला देवी माता के स्वरूप के साथ दुर्गा माता और भगवान कृष्ण के स्वरूपों को झूले पर विराजमान कर झूला प्रारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और लोगों ने देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में संजू सिंह सहित गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद माता रानी को हलवा-चना का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि सावन और हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।1
- मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन मौजम नगला खालसा में हरियाली तीज पर झूला कार्यक्रम, देवी-देवताओं के स्वरूपों ने मोहा मन बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौजम नगला खालसा स्थित भमसेन महाराज शिव मंदिर परिसर में शनिवार शाम 7:30 बजे सावन माह में हरियाली तीज के अवसर पर झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झूला देवी माता के स्वरूप के साथ दुर्गा माता और भगवान कृष्ण के स्वरूपों को झूले पर विराजमान कर झूला प्रारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और लोगों ने देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में संजू सिंह सहित गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद माता रानी को हलवा-चना का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि सावन और हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस अवसर पर बरेली के जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने लोगों को बहकाया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा तथा संविधान खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश हैं और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं कार्यक्रम में दूरदर्शन की ओर से एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की तस्वीर नजर आई। वीडियो में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों तथा आला हजरत के कुल के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्पवर्षा किए जाने के दृश्य दिखाए गए। दूरदर्शन द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में दिखाई गई इस प्रस्तुति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम | दूरदर्शन ने दिखाई बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब1
- स्कूल परिसर में कूड़े का ढेर, ग्रामीणों ने उठाई आवाज—जिम्मेदारों से जांच और कार्रवाई की मांग 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ मुडिंगवा प्राथमिक विद्यालय में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल शाहजहांपुर। बंडा ब्लॉक के ग्राम मुडिंगवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ➡️ ग्रामीणों का आरोप—समय से स्कूल नहीं पहुंचता सफाई कर्मी ➡️ स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे, 9 बजे पहुंचने का आरोप ➡️ सफाई व्यवस्था रसोइया के भरोसे होने का दावा ➡️ विद्यालय परिसर में कूड़ा जमा होने की शिकायत ➡️ प्रधानाध्यापक से शिकायत पर भी समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप ➡️ ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की अब सवाल है—विद्यालय की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा?1