logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश किसानों की आय बढ़ाने उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं विविधिकृत खेती को बढ़ावा दे -- कलेक्टर *बलरामपुर* कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उनके मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों एवं हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा मैदानी अमले के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों तक विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने को कहा। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में फल, फूल एवं सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को विविधीकृत कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं के अनुरूप उद्यानिकी फसलों के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा। मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

5 hrs ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago
ad1c7146-f4a8-4003-b663-03ab5b084600

एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश किसानों की आय बढ़ाने उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं विविधिकृत खेती को बढ़ावा दे -- कलेक्टर *बलरामपुर* कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उनके मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते

6ede4b14-9723-4832-834a-6e14c1465fd3

हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों एवं हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा मैदानी अमले के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों तक विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित

79a79ce0-bcb8-4ace-9b21-ff6452d84380

करने तथा पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने को कहा। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में फल, फूल एवं सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को विविधीकृत कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं के अनुरूप उद्यानिकी फसलों के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा। मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े
    1
    *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?*

अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े
*बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध
धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी 28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया। कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
    1
    कांकेर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
28 अगस्त सुबह 7 बजे से ही  जिले में रक्षाबंधन का पर्व  हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि और,लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राखी का पर्व मनाया।
कांकेर के बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
    1
    घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय
पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। ❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar
    1
    😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। 
❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कोंडागांव रक्षाबंधन पर शिक्षक सूरज नेताम की अनूठी पहल, 35 छात्राओं को राखी-मिठाई देकर दिया ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
    1
    कोंडागांव रक्षाबंधन पर शिक्षक सूरज नेताम की अनूठी पहल, 35 छात्राओं को राखी-मिठाई देकर दिया ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️। भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️।          भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    1
    कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.