90 किलो लहसुन (2 कट्टे) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल ₹30 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया देवास: बरोठा पुलिस ने चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का सामान बरामद देवास के बरोठा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 किलो लहसुन (2 कट्टे) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल ₹30 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम टिमरनी निवासी किसान के यहां से दो कट्टे लहसुन और मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। अगले दिन आरोपी दोबारा चोरी की नीयत से पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे देख लिया। सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
90 किलो लहसुन (2 कट्टे) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल ₹30 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया देवास: बरोठा पुलिस ने चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का सामान बरामद देवास के बरोठा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 किलो लहसुन (2 कट्टे) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल ₹30 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम टिमरनी निवासी किसान के यहां से दो कट्टे लहसुन और मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। अगले दिन आरोपी दोबारा चोरी की नीयत से पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे देख लिया। सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- देवास में अगले 5 वर्षों में आधुनिक होगी खेती, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - श्री शिवराज सिंह चौहान ------------ देवास में दोगुनी होगी 'लखपति दीदियों' की संख्या, आजीविका मिशन और आसान ऋण से संवरेगा भविष्य ----------- देवास को शीघ्र टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, 70 से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए चलेगा आयुष्मान विशेष अभियान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 'दिशा' की बैठक संपन्न, कृषि आधुनिकीकरण और विकास योजनाओं की समीक्षा देवास 01 अगस्त 2026/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष देवास में आयोजित की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के सर्वांगीण विकास, आधुनिक खेती, जल संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में जिले में खेती के आधुनिकीकरण की दिशा में निर्णायक कार्य किया जाएगा। इसके तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का और अधिक विस्तार किया जाएगा। कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 और जिले भर से 500 से अधिक किसानों को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्नत मॉडल किसानों को अन्य समृद्ध कृषि क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें फूड प्रोसेसिंग और एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान खाद वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई और केंद्रीय मंत्री ने खाद की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवास जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में 'लखपति दीदी' योजना की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश भर की लखपति दीदियों में देवास जिले की महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने जिले में लखपति दीदियों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। स्व-सहायता समूहों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और बागवानी के माध्यम से महिलाओं के क्षमता संवर्धन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। जिले में जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए देवास शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल संचयन तथा संरक्षण का व्यापक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। नर्मदा विकास प्राधिकरण और जल निगम की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए छीपानेर एवं मां रेवा लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जल निगम के प्रबंध निदेशक को इन सभी परियोजनाओं की जांच कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है। सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत देवास जिले में 39 मार्ग स्वीकृत हो चुके हैं और 32 अन्य मार्गों को जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन कार्य के साथ-साथ सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य भी तुरंत पूरा किया जाए। रेलवे से संबंधित जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान तलाशने और निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा अंडरपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत मजरे-टोलों में सफलतापूर्वक किए गए विद्युतीकरण कार्यों के लिए जिला प्रशासन की सराहना की गई। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में देवास को शीघ्र अति शीघ्र टीबी (क्षय रोग) से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं छूट गए पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। युवाओं को प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर लोन सहायता के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को आसान ऋण दिलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर बल दिया गया। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।2
- नगर पालिका ने आवारा गोवंश के खिलाफ चलाया विशेष अभियान 55 पशु पकड़े, 21 गौशाला भेजे गए, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पशुपालकों से की सहयोग की अपील नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या और यातायात में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की जानकारी में एक विशेष मुहिम की शुरुआत की । इस अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर खुले में विचरण कर रहे लगभग 55 आवारा पशुओं को पकड़ा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर को सुगम यातायात और दुर्घटना-मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत लगभग 55 आवारा पशुओ को पकड़ा गया है, जिसमे से 34 पशुओ को पशु पालको के आने पर उन्हें सख्त हिदायत देते हुवे सौपे गए, शेष 21 आवारा पशुओ को दास्ताखेड़ी स्थित संत गोविंद जाने गौशाला में ट्रक के माध्यम से सुरक्षित पहुँचाए गए। नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ श्री प्रजापति ने स्पष्ट किया है यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा नगरवासियों एवं पशु पालको से अपील करते हुए कहा हमारे नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले गोवंश के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका टीम ने यह विशेष अभियान चलाया है। हम गोमाता के प्रति पूरी श्रद्धा रखते हैं। इसीलिए जिन पशुओं के कोई मालिक नहीं थे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ दास्ताखेड़ी स्थित संत गोविंद जाने गौशाला भिजवाया गया है, ताकि वहां उन्हें उचित चारा और देखभाल मिल सके। मेरी सभी पशुपालक भाइयों से विनम्र अपील है कि अपने पालतु गोवंश को सड़कों पर लावारिस न छोड़ें। उन्हें अपने घरों या बाड़ों में बांधकर रखें। यदि कोई पशुपालक बार-बार अपने मवेशियों को सड़कों पर छोड़ता पाया गया, तो नगर पालिका प्रशासन उनके खिलाफ वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। नगर को सुंदर, स्वच्छ और दुर्घटनामुक्त बनाने में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान मे दरोगा राजेश घेँघट, जमादार पप्पू खरे, अमरदीप सांगते, मनोज घेँघट, रितेश सांगते, दीपक सांगते, जीवन करोसिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।3
- सीहोर: जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 अगस्त से काउंसलिंग सीहोर। समय शिक्षा अभियान के तहत जिले में विकासखंड शिक्षा केंद्रों में रिक्त विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BRC) और जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।1
- पुनासा/मुंदी भोगावा में खेतों में जलभराव का विधायक नारायण पटेल ने किया निरीक्षण मांधाता विधायक नारायण पटेल ने शुक्रवार को ग्राम भोगावा में किसानों के खेतों में जलभराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित खेतों का जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर खेतों में भरे पानी को शीघ्र निकालने तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। विधायक नारायण पटेल ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा या फसल क्षति का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों एवं किसानों ने विधायक द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।1
- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है। [1, 2] मुख्य विशेषताएं नामकरण और स्तर: जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर शासकीय महाविद्यालय हरसूद का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किया गया है। [1] वार्षिक गतिविधियां: महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेते हैं। [1] प्रोत्साहन: शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है तथा नकद पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया जाता है। [1] क्षेत्रीय विकास: यह संस्थान हरसूद क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा और प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। [1] मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है। [1, 2] मुख्य विशेषताएं नामकरण और स्तर: जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर शासकीय महाविद्यालय हरसूद का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किया गया है। [1] वार्षिक गतिविधियां: महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेते हैं। [1] प्रोत्साहन: शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है तथा नकद पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया जाता है। [1] क्षेत्रीय विकास: यह संस्थान हरसूद क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा और प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। [1]1
- कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। देवास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना सेफ्टी किट मौत के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग देवास के मुखर्जी नगर में मेंटेनेंस के दौरान बिना ग्लब्स और शूज के ऊंचे बिजली पोल पर काम करते दिखे कर्मचारी, सवालों से बचता नजर आया सुपरवाइजर। देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे बिजली पोल और डीपी पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए। कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले इसी मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में बालगढ़ क्षेत्र में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मुखर्जी नगर की बिजली काट दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी और पुराने हादसों की याद दिलाई, लेकिन काम बंद नहीं किया गया। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए न तो शूज उपलब्ध कराए गए हैं और न ही हैंड ग्लब्स जिसके कारण वे मजबूरी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर विभाग का सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो वह गोलमोल जवाब देकर वहां से निकल गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो-दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी बिजली विभाग क्यों नहीं जाग रहा है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर कर्मचारियों की जान की कोई कीमत नहीं है?4
- नेमावर पुलिस ने महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण ठगने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया1