कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। देवास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना सेफ्टी किट मौत के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग देवास के मुखर्जी नगर में मेंटेनेंस के दौरान बिना ग्लब्स और शूज के ऊंचे बिजली पोल पर काम करते दिखे कर्मचारी, सवालों से बचता नजर आया सुपरवाइजर। देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे बिजली पोल और डीपी पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए। कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले इसी मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में बालगढ़ क्षेत्र में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मुखर्जी नगर की बिजली काट दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी और पुराने हादसों की याद दिलाई, लेकिन काम बंद नहीं किया गया। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए न तो शूज उपलब्ध कराए गए हैं और न ही हैंड ग्लब्स जिसके कारण वे मजबूरी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर विभाग का सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो वह गोलमोल जवाब देकर वहां से निकल गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो-दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी बिजली विभाग क्यों नहीं जाग रहा है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर कर्मचारियों की जान की कोई कीमत नहीं है?
कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। देवास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना सेफ्टी किट मौत के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग देवास के मुखर्जी नगर में मेंटेनेंस के दौरान बिना ग्लब्स और शूज के ऊंचे बिजली पोल पर काम करते दिखे कर्मचारी, सवालों से बचता नजर आया सुपरवाइजर। देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया
जा रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे बिजली पोल और डीपी पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए। कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले इसी मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में बालगढ़ क्षेत्र में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई थी।
लगातार हो रहे हादसों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मुखर्जी नगर की बिजली काट दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी और पुराने हादसों की याद दिलाई, लेकिन काम बंद नहीं किया गया। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा
के लिए न तो शूज उपलब्ध कराए गए हैं और न ही हैंड ग्लब्स जिसके कारण वे मजबूरी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर विभाग का सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो वह गोलमोल जवाब देकर वहां से निकल गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो-दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी बिजली विभाग क्यों नहीं जाग रहा है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर कर्मचारियों की जान की कोई कीमत नहीं है?
- स्कूलों में सज रही ‘स्वच्छता पाठशाला चौक-चौराहों पर खुद मोर्चा संभाल रहे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में अव्वल स्थान दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा स्वयं मैदान में उतरकर चौक-चौराहों और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और मौके पर ही सफाई कार्य संपन्न करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय पुष्प विद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत स्वच्छता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा थे एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मेलविन सीजे ने की। प्रधानमंत्री के विजन और इंदौर के मॉडल का दिया उदाहरण - स्वच्छता पाठशाला में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने 2 अक्टूबर को लाल किले की प्राचीर से संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। यह उसी दूरदर्शी सोच और जन-भागीदारी का परिणाम है कि आज हमारा इंदौर शहर पूरे देश में स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आष्टा नगर को भी स्वच्छता में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और आदतों में शामिल करने का आव्हान किया। विद्यार्थियों ने लिया नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प - कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर पालिका अमले को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। वे अपने घर, स्कूल और आसपास के परिसर को साफ-सुथरा रखकर आष्टा को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम को सोलेस्टियल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रमुख शीना हुसैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन चक्कर लगाकर नगर से कचरा एकत्रित करते है। आप सभी अपने परिवार, दोस्तों को घर व प्रतिष्ठान से निकलने वाला सूखा व गीला कचरा वाहन में बने अलग-अलग डस्टबिनों में डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पूरणसिंह मेवाड़ा, राजेन्द्र पंवार, अनुराग सारविया, राजकुमार अकेला, विनयसिंह, रोहित तिवारी, अनीश सोलंकी आदि मौजूद थे।3
- क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले स्कूली वाहनों पर पुलिस ने की कार्यवाही, दिए सख्त दिशा निर्देश क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले स्कूली वाहनों पर पुलिस ने की कार्यवाही, दिए सख्त दिशा निर्देश हरदा/टिमरनी- टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गोड़ ने स्टाफ के साथ आज स्कूली वाहनों की चेकिंग की, क्षमता से अधिक स्कूल वाहनों में बच्चों को बैठाकर ले जाने पर जांच उपरांत कार्रवाई की गई, निजी स्कूल संस्थान में 28 बच्चों को 1 मारुति वेन में ले जाया जा रहा था जिसपर कार्यवाही की गई।साथ ही थाना प्रभारी ने सभी स्कूल संचालकों एवं स्कूलों में लगे वाहन चालकों को निर्देश दिया की क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में ना बैठाये एवं नियमानुसार वाहन चलाएं ।इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने,नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।4
- 6 sites खंडवा जिले में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए बच्चों और युवाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते हाल ही में जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी किया था। [1, 2] शहर और ग्रामीण इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई जगहों पर जलभराव और टापू जैसी स्थिति बन गई है। [1, 2] खंडवा के लिए जरूरी सुरक्षा नियम पिकनिक स्थलों और जलाशयों से दूरी: खंडवा के नदी-नालों या सुक्ता डैम जैसे पिकनिक क्षेत्रों की तरफ बिल्कुल न जाएं। हाल ही में वहां टापू पर फंसे लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा था। [1, 2] जलभराव वाले रास्तों पर न जाएं: सड़कों पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे या खुले नाले दिखाई नहीं देते हैं। युवाओं को पानी से भरे रास्तों पर गाड़ी चलाने या पैदल चलने से रोकें। मौसम के अपडेट पर नजर रखें: मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। [1, 2, 3] बच्चों की विशेष देखभाल: छोटे बच्चों को घर के अंदर ही रखें और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ साफ पानी ही पीने को दें। 6 sites खंडवा जिले में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए बच्चों और युवाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते हाल ही में जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी किया था। [1, 2] शहर और ग्रामीण इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई जगहों पर जलभराव और टापू जैसी स्थिति बन गई है। [1, 2] खंडवा के लिए जरूरी सुरक्षा नियम पिकनिक स्थलों और जलाशयों से दूरी: खंडवा के नदी-नालों या सुक्ता डैम जैसे पिकनिक क्षेत्रों की तरफ बिल्कुल न जाएं। हाल ही में वहां टापू पर फंसे लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा था। [1, 2] जलभराव वाले रास्तों पर न जाएं: सड़कों पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे या खुले नाले दिखाई नहीं देते हैं। युवाओं को पानी से भरे रास्तों पर गाड़ी चलाने या पैदल चलने से रोकें। मौसम के अपडेट पर नजर रखें: मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। [1, 2, 3] बच्चों की विशेष देखभाल: छोटे बच्चों को घर के अंदर ही रखें और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ साफ पानी ही पीने को दें।1
- गली-गली घूमते थे, भरोसा जीतते थे... फिर गहने लेकर हो जाते थे फरार! पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने और गहने दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 महिला-पुरुष नेमावर पुलिस की गिरफ्त में।1
- देवास के खातेगांव/हरणगांव ग्राम पंचायत पटरानी में आंगनवाड़ी केंद्र पर जमकर गंदगी एवं पानी भरा आसपास बच्चे केंद्र पर आते ही नहीं और 25से 30 बच्चों की प्रजेंट लग रही है देखना है विभाग क्या कारवाई होती1
- श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।4
- टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद1