स्कूलों में सज रही ‘स्वच्छता पाठशाला चौक-चौराहों पर खुद मोर्चा संभाल रहे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में अव्वल स्थान दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा स्वयं मैदान में उतरकर चौक-चौराहों और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और मौके पर ही सफाई कार्य संपन्न करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय पुष्प विद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत स्वच्छता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा थे एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मेलविन सीजे ने की। प्रधानमंत्री के विजन और इंदौर के मॉडल का दिया उदाहरण - स्वच्छता पाठशाला में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने 2 अक्टूबर को लाल किले की प्राचीर से संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। यह उसी दूरदर्शी सोच और जन-भागीदारी का परिणाम है कि आज हमारा इंदौर शहर पूरे देश में स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आष्टा नगर को भी स्वच्छता में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और आदतों में शामिल करने का आव्हान किया। विद्यार्थियों ने लिया नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प - कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर पालिका अमले को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। वे अपने घर, स्कूल और आसपास के परिसर को साफ-सुथरा रखकर आष्टा को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम को सोलेस्टियल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रमुख शीना हुसैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन चक्कर लगाकर नगर से कचरा एकत्रित करते है। आप सभी अपने परिवार, दोस्तों को घर व प्रतिष्ठान से निकलने वाला सूखा व गीला कचरा वाहन में बने अलग-अलग डस्टबिनों में डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पूरणसिंह मेवाड़ा, राजेन्द्र पंवार, अनुराग सारविया, राजकुमार अकेला, विनयसिंह, रोहित तिवारी, अनीश सोलंकी आदि मौजूद थे।
स्कूलों में सज रही ‘स्वच्छता पाठशाला चौक-चौराहों पर खुद मोर्चा संभाल रहे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में अव्वल स्थान दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा स्वयं मैदान में उतरकर चौक-चौराहों और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और मौके पर ही सफाई कार्य संपन्न करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय पुष्प विद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत स्वच्छता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा थे एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मेलविन सीजे ने की। प्रधानमंत्री के विजन और इंदौर के मॉडल
का दिया उदाहरण - स्वच्छता पाठशाला में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने 2 अक्टूबर को लाल किले की प्राचीर से संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। यह उसी दूरदर्शी सोच और जन-भागीदारी का परिणाम है कि आज हमारा इंदौर शहर पूरे देश में स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आष्टा नगर को भी स्वच्छता में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और आदतों में शामिल करने का आव्हान किया। विद्यार्थियों ने लिया नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प - कार्यक्रम
के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर पालिका अमले को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। वे अपने घर, स्कूल और आसपास के परिसर को साफ-सुथरा रखकर आष्टा को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम को सोलेस्टियल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रमुख शीना हुसैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन चक्कर लगाकर नगर से कचरा एकत्रित करते है। आप सभी अपने परिवार, दोस्तों को घर व प्रतिष्ठान से निकलने वाला सूखा व गीला कचरा वाहन में बने अलग-अलग डस्टबिनों में डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पूरणसिंह मेवाड़ा, राजेन्द्र पंवार, अनुराग सारविया, राजकुमार अकेला, विनयसिंह, रोहित तिवारी, अनीश सोलंकी आदि मौजूद थे।
- स्कूलों में सज रही ‘स्वच्छता पाठशाला चौक-चौराहों पर खुद मोर्चा संभाल रहे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में अव्वल स्थान दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में स्वच्छता पाठशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा स्वयं मैदान में उतरकर चौक-चौराहों और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और मौके पर ही सफाई कार्य संपन्न करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय पुष्प विद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत स्वच्छता पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा थे एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मेलविन सीजे ने की। प्रधानमंत्री के विजन और इंदौर के मॉडल का दिया उदाहरण - स्वच्छता पाठशाला में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने 2 अक्टूबर को लाल किले की प्राचीर से संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। यह उसी दूरदर्शी सोच और जन-भागीदारी का परिणाम है कि आज हमारा इंदौर शहर पूरे देश में स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आष्टा नगर को भी स्वच्छता में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या और आदतों में शामिल करने का आव्हान किया। विद्यार्थियों ने लिया नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प - कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर पालिका अमले को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। वे अपने घर, स्कूल और आसपास के परिसर को साफ-सुथरा रखकर आष्टा को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम को सोलेस्टियल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रमुख शीना हुसैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कचरा संग्रहण वाहन प्रतिदिन चक्कर लगाकर नगर से कचरा एकत्रित करते है। आप सभी अपने परिवार, दोस्तों को घर व प्रतिष्ठान से निकलने वाला सूखा व गीला कचरा वाहन में बने अलग-अलग डस्टबिनों में डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पूरणसिंह मेवाड़ा, राजेन्द्र पंवार, अनुराग सारविया, राजकुमार अकेला, विनयसिंह, रोहित तिवारी, अनीश सोलंकी आदि मौजूद थे।3
- सीहोर: जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 अगस्त से काउंसलिंग सीहोर। समय शिक्षा अभियान के तहत जिले में विकासखंड शिक्षा केंद्रों में रिक्त विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BRC) और जनशिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।1
- देवास में अगले 5 वर्षों में आधुनिक होगी खेती, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - श्री शिवराज सिंह चौहान ------------ देवास में दोगुनी होगी 'लखपति दीदियों' की संख्या, आजीविका मिशन और आसान ऋण से संवरेगा भविष्य ----------- देवास को शीघ्र टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, 70 से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए चलेगा आयुष्मान विशेष अभियान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 'दिशा' की बैठक संपन्न, कृषि आधुनिकीकरण और विकास योजनाओं की समीक्षा देवास 01 अगस्त 2026/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष देवास में आयोजित की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के सर्वांगीण विकास, आधुनिक खेती, जल संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में जिले में खेती के आधुनिकीकरण की दिशा में निर्णायक कार्य किया जाएगा। इसके तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का और अधिक विस्तार किया जाएगा। कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 और जिले भर से 500 से अधिक किसानों को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्नत मॉडल किसानों को अन्य समृद्ध कृषि क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें फूड प्रोसेसिंग और एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान खाद वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई और केंद्रीय मंत्री ने खाद की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवास जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में 'लखपति दीदी' योजना की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश भर की लखपति दीदियों में देवास जिले की महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने जिले में लखपति दीदियों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। स्व-सहायता समूहों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और बागवानी के माध्यम से महिलाओं के क्षमता संवर्धन के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। जिले में जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए देवास शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल संचयन तथा संरक्षण का व्यापक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। नर्मदा विकास प्राधिकरण और जल निगम की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए छीपानेर एवं मां रेवा लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जल निगम के प्रबंध निदेशक को इन सभी परियोजनाओं की जांच कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है। सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत देवास जिले में 39 मार्ग स्वीकृत हो चुके हैं और 32 अन्य मार्गों को जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन कार्य के साथ-साथ सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य भी तुरंत पूरा किया जाए। रेलवे से संबंधित जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान तलाशने और निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा अंडरपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत मजरे-टोलों में सफलतापूर्वक किए गए विद्युतीकरण कार्यों के लिए जिला प्रशासन की सराहना की गई। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में देवास को शीघ्र अति शीघ्र टीबी (क्षय रोग) से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं छूट गए पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। युवाओं को प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर लोन सहायता के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को आसान ऋण दिलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर बल दिया गया। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।2
- रिहायशी इलाकों की दुकानों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! ⚠️ अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़िया कला की 429 दुकानों, ऑफिस, बैंक और शोरूम को नोटिस जारी। 🏢 शहरभर में 1500+ नोटिस, जबकि 30 हजार तक दुकानों पर सीलिंग का खतरा बताया जा रहा है। ⏳ 19 भवन मालिकों को 24 घंटे में दुकानें बंद करने की चेतावनी, नहीं तो हो सकती है सीलिंग कार्रवाई। 🗣️ व्यापारियों का आरोप— सालों तक टैक्स लेने के बाद अब दुकानों को अवैध बताना गलत है। कई नोटिसों की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ⚖️ मामला अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इस विवाद पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। 👉 क्या नगर निगम की कार्रवाई सही है या व्यापारियों के साथ अन्याय? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bhopal #BreakingNews #BhopalNews #NagarNigam #AreraColony #RohitNagar #SealAction #MPNews #SABNewsT1
- कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। देवास में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना सेफ्टी किट मौत के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग देवास के मुखर्जी नगर में मेंटेनेंस के दौरान बिना ग्लब्स और शूज के ऊंचे बिजली पोल पर काम करते दिखे कर्मचारी, सवालों से बचता नजर आया सुपरवाइजर। देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे बिजली पोल और डीपी पर चढ़कर काम करते दिखाई दिए। कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी ग्लब्स थे और न ही सुरक्षा शूज, इसके बावजूद उनसे जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले इसी मुखर्जी नगर क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में बालगढ़ क्षेत्र में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों और लापरवाही के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मुखर्जी नगर की बिजली काट दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समझाइश दी और पुराने हादसों की याद दिलाई, लेकिन काम बंद नहीं किया गया। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए न तो शूज उपलब्ध कराए गए हैं और न ही हैंड ग्लब्स जिसके कारण वे मजबूरी में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर विभाग का सुपरवाइजर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो वह गोलमोल जवाब देकर वहां से निकल गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो-दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी बिजली विभाग क्यों नहीं जाग रहा है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर कर्मचारियों की जान की कोई कीमत नहीं है?4
- शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल की लिफ्ट बनी 'कैदखाना', 18 माह की मासूम समेत चार लोग फंसे, मचा हड़कंप1