5 वर्षीय मासूम ने खेल खेल में घुमा दी ट्रैक्टर की चाबी, नजदीक बिना मुंडेर के कुएं में गिरा ट्रैक्टर, नतीजा : दबने से दर्दनाक मौत दर्दनाक हादसा : छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी की घटना 5 वर्षीय मासूम ने खेल खेल में घुमा दी ट्रैक्टर की चाबी, नजदीक बिना मुंडेर के कुएं में गिरा ट्रैक्टर, नतीजा : दबने से दर्दनाक मौत बालकिशन विश्वकर्मा छतरपुर जिले के चमीता थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत धमना गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां खेत के खलिहान के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली समेत एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची कुएं में ज गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। ऐसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, धमना गांव निवासी कैलाश अहिरवार के खेत के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान खेलते-खोलते 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर पर जा बैठी। मासूम ने अनजाने में ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिसके बाद टैक्टर अचानक आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर सीधे पास स्थित खुले कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस ने मंगाई क्रेन फिर हुआ रेस्क्यू सूचना मिलते ही चमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय चंद्रनगर चौकी प्रभारी मोहर सिंता और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। कई घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया। जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर में चाश्री नहीं छोड़ी जाती और कुएं पर सुरक्षा के इंतजाम होते, तो यह हादसा टल सकता था। जिले में अब भी बिना मुंडेर के जानलेवा कुएं इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है पूर्व में बड़े हादसे के बाद छतरपुर कलेक्टर द्वारा जिले के खुले कुओं पर मुंडेर और सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जिस कुएं में यह हादसा हुआ वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। कुएं के चारों ओर न ते मुंडेर थी और न ही कोई घेराबंदी की गई भी। यह घटना दो बड़ी लापरवाहियों की ओर इशारा करती है। पहली, खुले कुओं पर सुरक्षा इंतजाम न होना और दूसरी, खेतों या घरों में खड़े वाहनों में चाबी लगी छोड़ देना। दोनों ही लापरवाहियां कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन भी घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। धमना गांव की यह घटना पूरे जिले के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे सामने आ सकते है

- भाजपा विधायक बब्लू शुक्ला और किसान रमेश पटेल का ओडियो रिकार्डिंग वायरल हो रहा किसान ने विधायक के लोगों पर जान से मारने का आरोप1
- छतरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Indian Youth Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता Yuvraj Singh Yadav ने ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ (SLC) का पोस्टर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें संविधान के मूल्यों से जोड़ना बताया गया है। 📍 स्थान: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Bharat Junction News1
- अष्टधातु से निर्मित है और इसे तैयार होने में करीब 3 साल का समय लगा है। प्रतिमा अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस ऐतिहासिक मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कार्यक्रम में पहुंचे और विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा व अनावरण की प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।1
- *दिनांक: 02/04/2026* *थाना: बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.)* *पन्ना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *गैर इरादतन हत्या के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ अनुभाग श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना बृजपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बृजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बृजपुर के अपराध क्रमांक 310/2020, धारा 304, 201 भादवि (गैर इरादतन हत्या) के प्रकरण में करीब 06 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुरेश गौड़, पिता चंद्रभान गौड़ (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम कोल्हूआ बरोंधा, जिला सतना को पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं सटीक सूचना के आधार पर बरोंधा, जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला पन्ना के प्रकरण क्रमांक ST 150/2020 में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। *पुलिस कार्यवाही का विवरण:* आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बृजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बरोंधा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति पाण्डेय के नेतृत्व में एएसआई रावेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक प्रदीप हरदेनिया, आरक्षक दिलीप शर्मा, अमर सिंह आरक्षक चालक संतोष एवं साइबर सेल पन्ना टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।1
- पन्ना के बृजपुर में ग्लास ब्रिज की पहली तस्वीर सामने आई, 1000 फीट ऊंचाई पर पारदर्शी कांच की झलक1
- #महोबा। जिला पुरुष चिकित्सालय के वार्ड संख्या-3 में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड के ड्यूटी स्टाफ रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ रूम में आराम करते या आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई तीमारदारों ने शिकायत की है कि जरूरत पड़ने पर भी स्टाफ तुरंत उपलब्ध नहीं होता, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- श्री बागेश्वर धाम सरकार में श्री हनुमान जन्मोत्सव में लाखों भक्तों ने किए दर्शन सिमरिया से भक्त धर्म प्रेमियों ने बालाजी सरकार का लिया आशीर्वाद श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्सुकता1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 51 फीट ऊंची अष्टधातु से बनी भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। करीब 171 कुंटल अष्ट धातु से बनी इस प्रतिमा को तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लगा। यह प्रतिमा देश की सबसे बड़ी अष्टधातु हनुमान प्रतिमाओं में से एक बताई जा रही है। कार्यक्रम में देशभर से साधु-संत और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।1