Shuru
Apke Nagar Ki App…
अकबरपुर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी -मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल -खुफिया टीम अकबरपुर हेड पोस्ट ऑफिस में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी पोस्ट ऑफिस के रीजनल कार्यालय द्वारा जारी एक अलर्ट नोट पर मिला। पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों ने घंटों तलाशी किया । बम ना मिलने पर राहत की सांस ली
ABN News Plus
अकबरपुर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी -मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल -खुफिया टीम अकबरपुर हेड पोस्ट ऑफिस में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी पोस्ट ऑफिस के रीजनल कार्यालय द्वारा जारी एक अलर्ट नोट पर मिला। पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों ने घंटों तलाशी किया । बम ना मिलने पर राहत की सांस ली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- शराबी पति को पत्नी ने डंडे लाठी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट1
- न्योरी चौराहा में दुर्घटना का कारण बनता है न्योरी में आए दिन न्योरी ब्रिज का बल्ब खराब जिससे जानवर जैसे गाय जिससे दुर्घटना का कारण होता है अम्बेडकर नगर निगम से अपील है कि इस पर एक्सन लिए जाएं3
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨खाकी की मौजूदगी में 'तांडव', तमाशबीन बनी रही कप्तानगंज पुलिस!🚨 ⭐"कप्तानगंज पुलिस का खौफ खत्म? रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, कई घायल" ⭐"सुरक्षा के घेरे में 'असुरक्षित' महराजगंज: पुलिस खड़ी देखती रही और आपस में भिड़ गए दो पक्ष" महराजगंज (बस्ती)।। जिले में कानून व्यवस्था के इकबाल पर एक बार फिर गहरा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर 'लात-घूसे और लाठी-डंडे' चले, लेकिन वर्दी खामोश तमाशा देखती रही। पुलिस के सामने ही मचे इस बवाल ने पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। ⭐रास्ते का विवाद और पुलिस की विफलता बताया जा रहा है कि मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा था। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी। उम्मीद थी कि खाकी की मौजूदगी से शांति बनी रहेगी, लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट रही। पुलिस के घेरे के बीच ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ⭐बड़ा सवाल: पुलिस की नाक के नीचे कैसे हुआ बवाल? घटना के दौरान लाठी-डंडों के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? क्या कप्तानगंज पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है या फिर यह पुलिस की लापरवाही का नतीजा है? ⭐देर से जागी पुलिस, अब कार्रवाई का दावा जब खून बह गया और माहौल पूरी तरह गरमा गया, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल वही है— जब रोकने का वक्त था तब पुलिस क्या कर रही थी? मुख्य बिंदु: ⭐स्थान: महराजगंज बाजार, थाना कप्तानगंज (बस्ती)। ⭐कारण: रास्ते को लेकर पुराना विवाद। ⭐असर: कई लोग गंभीर घायल, इलाके में भारी तनाव। ⭐पुलिसिया साख: वर्दी की मौजूदगी में मारपीट से स्थानीय लोगों में आक्रोश। 🔥"क्षेत्र में चर्चा है कि यदि पुलिस समय रहते कड़ाई दिखाती, तो शायद लहूलुहान होने की नौबत न आती।"🔥1
- Pramod Kumar Goswami. 19/03/20261
- आजमगढ़ l जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने पुलिस बूथ को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की देर रात फरिहा चौक पर यातायात सामान्य था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रही पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। भिड़ंत के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे पुलिस बूथ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। राहत और बचाव कार्य स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फरिहा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। फिलहाल तीनों का उपचार जारी है। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी निजामाबाद, हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया: "हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।" गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप को सड़क से हटवाया, जिसके बाद फरिहा चौक पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। ट्रक की टक्कर से पुलिस बूथ को भी काफी नुकसान पहुंचा है।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- #अम्बेडकरनगर चलती ट्रक में लगी आग , टांडा शहर के बीचो बीच हुआ हादसा,सड़क पर दौड़ता रहा आग का गोला ट्रक,खाद्य तेल से भरा था ट्रक,बिजली के खंभे से टकराने के बाद लगी आग,1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1