कप्तानगंज पुलिस का खौफ खत्म? रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, कई घायल" अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨खाकी की मौजूदगी में 'तांडव', तमाशबीन बनी रही कप्तानगंज पुलिस!🚨 ⭐"कप्तानगंज पुलिस का खौफ खत्म? रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, कई घायल" ⭐"सुरक्षा के घेरे में 'असुरक्षित' महराजगंज: पुलिस खड़ी देखती रही और आपस में भिड़ गए दो पक्ष" महराजगंज (बस्ती)।। जिले में कानून व्यवस्था के इकबाल पर एक बार फिर गहरा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर 'लात-घूसे और लाठी-डंडे' चले, लेकिन वर्दी खामोश तमाशा देखती रही। पुलिस के सामने ही मचे इस बवाल ने पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। ⭐रास्ते का विवाद और पुलिस की विफलता बताया जा रहा है कि मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा था। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी। उम्मीद थी कि खाकी की मौजूदगी से शांति बनी रहेगी, लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट रही। पुलिस के घेरे के बीच ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ⭐बड़ा सवाल: पुलिस की नाक के नीचे कैसे हुआ बवाल? घटना के दौरान लाठी-डंडों के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? क्या कप्तानगंज पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है या फिर यह पुलिस की लापरवाही का नतीजा है? ⭐देर से जागी पुलिस, अब कार्रवाई का दावा जब खून बह गया और माहौल पूरी तरह गरमा गया, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल वही है— जब रोकने का वक्त था तब पुलिस क्या कर रही थी? मुख्य बिंदु: ⭐स्थान: महराजगंज बाजार, थाना कप्तानगंज (बस्ती)। ⭐कारण: रास्ते को लेकर पुराना विवाद। ⭐असर: कई लोग गंभीर घायल, इलाके में भारी तनाव। ⭐पुलिसिया साख: वर्दी की मौजूदगी में मारपीट से स्थानीय लोगों में आक्रोश। 🔥"क्षेत्र में चर्चा है कि यदि पुलिस समय रहते कड़ाई दिखाती, तो शायद लहूलुहान होने की नौबत न आती।"🔥

- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨खाकी की मौजूदगी में 'तांडव', तमाशबीन बनी रही कप्तानगंज पुलिस!🚨 ⭐"कप्तानगंज पुलिस का खौफ खत्म? रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, कई घायल" ⭐"सुरक्षा के घेरे में 'असुरक्षित' महराजगंज: पुलिस खड़ी देखती रही और आपस में भिड़ गए दो पक्ष" महराजगंज (बस्ती)।। जिले में कानून व्यवस्था के इकबाल पर एक बार फिर गहरा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर 'लात-घूसे और लाठी-डंडे' चले, लेकिन वर्दी खामोश तमाशा देखती रही। पुलिस के सामने ही मचे इस बवाल ने पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। ⭐रास्ते का विवाद और पुलिस की विफलता बताया जा रहा है कि मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा था। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी। उम्मीद थी कि खाकी की मौजूदगी से शांति बनी रहेगी, लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल उलट रही। पुलिस के घेरे के बीच ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ⭐बड़ा सवाल: पुलिस की नाक के नीचे कैसे हुआ बवाल? घटना के दौरान लाठी-डंडों के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? क्या कप्तानगंज पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है या फिर यह पुलिस की लापरवाही का नतीजा है? ⭐देर से जागी पुलिस, अब कार्रवाई का दावा जब खून बह गया और माहौल पूरी तरह गरमा गया, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल वही है— जब रोकने का वक्त था तब पुलिस क्या कर रही थी? मुख्य बिंदु: ⭐स्थान: महराजगंज बाजार, थाना कप्तानगंज (बस्ती)। ⭐कारण: रास्ते को लेकर पुराना विवाद। ⭐असर: कई लोग गंभीर घायल, इलाके में भारी तनाव। ⭐पुलिसिया साख: वर्दी की मौजूदगी में मारपीट से स्थानीय लोगों में आक्रोश। 🔥"क्षेत्र में चर्चा है कि यदि पुलिस समय रहते कड़ाई दिखाती, तो शायद लहूलुहान होने की नौबत न आती।"🔥1
- Pramod Kumar Goswami. 18/03/20261
- आकाशवाणी, 19 3 2026 ई0, 🌹 आज की कहानी , 👉🏾 बकुला और मछली । कृपया वीडियो देखें।1
- 24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।1
- 24 मार्च को सूर्या एकेडमी स्कूल में मेधावियों का सम्मान, रैंकर्स पर होगी पुरस्कारों की बौछार संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम (एनुअल रिपोर्टिंग) के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बौछार होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पिछले वर्ष भी विद्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। 📚 नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित इसी दिन विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम और परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।2
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- आकाशवाणी, 19 3 2026 ई0, 🚩 चैत्र नवरात्रि 🚩 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 ✍️ हिंदू नव वर्ष का प्रथम दिन के पावन अवसर पर, माता रानी की कृपा से ,मित्रों, शुभचिंतकों, पाठकों , परिजनों एवं शुरू ऐप से जुड़े हुए समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों का स्वागत है ! अभिनंदन है! माता रानी की कृपा , इस ब्रह्मांड के ऊपर सदा बनी रहे और अशांति की जगह पर शांति हो ! माता रानी के श्री चरणों में हमारी यही प्रार्थना है। 🙏1