किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने वाले लोगों पर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से आई 6 सदस्यीय टीम सक्रिय रूप से कार्यरत है, जबकि स्थानीय स्तर पर 4 सदस्यीय टीम भी जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार यह विशेष टिकट जांच अभियान रेल राजस्व की सुरक्षा और स्टेशन पर अनधिकृत भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। टीम के सदस्य यात्रियों से प्लेटफॉर्म टिकट दिखाने की मांग कर रहे हैं। जो यात्री बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रहे हैं या घूम रहे हैं, उन पर तत्काल चालान काटा जा रहा है। जुर्माना राशि 250 रुपये लगाया जा रहा है।अभियान में शामिल टीम में सुबोदीप (टीटीई) सहित अन्य टिकट जांच कर्मचारी प्रमुख रूप से कार्यरत हैं। टीम स्टेशन के प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म और निकास स्थलों पर चेकिंग कर रही है। कई यात्रियों को बिना टिकट पकड़े जाने पर तुरंत जुर्माना भरना पड़ रहा है। रेलवे का कहना है कि प्लेटफॉर्म टिकट केवल 10 रुपये का होता है, लेकिन बिना टिकट प्रवेश पर न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना लगता है। यह कार्रवाई यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ स्टेशन की सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने में सहायक साबित हो रही है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि पहले प्लेटफॉर्म टिकट की चेकिंग इतनी सख्त नहीं थी, लेकिन अब अभियान चलने से लोग सतर्क हो गए हैं। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अस्थायी नहीं है, बल्कि नियमित रूप से ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा या प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके।

- थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha1
- अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।1
- Post by विकास कुमार1
- Majid Bombay1
- Post by M K1
- Post by Rakesh Kumar2
- Post by विकास कुमार1