थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

- थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha1
- अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।1
- Post by विकास कुमार1
- Majid Bombay1
- Post by M K1
- Post by Rakesh Kumar2
- Post by विकास कुमार1