logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के चिनिया–डोल मुख्य सड़क स्थित कारी माटी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी कमांडर और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चिनिया निवासी सत्यनारायण कोरवा (पिता – गेधल कोरवा) अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल से दो लड़कियों के साथ डोल गांव की ओर जा रहे थे। बाइक पर सवार लड़कियों की पहचान नेहा कुमारी (निवासी गोबरदाहा रामकंडा थाना क्षेत्र) और माया कुमारी (पिता – सुरेश कोरवा, निवासी घाघरा, भवनाथपुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी कमांडर, जिसे राजवांस गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चला रहा था, चिनियां बाजार की ओर आ रही थी। की कारी माटी के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सत्यनारायण कोरवा (23 वर्ष), माया कुमारी (लगभग 18–19 वर्ष) और नेहा कुमारी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कमांडर में सवार राजकली देवी (पति – मुखलाल भुइयां, निवासी राजवांस) भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर एएसआई काशिद हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और सूत्रों से मिलीजानकारी अनुसार तीनों को भी गढ़वा सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, वहीं कमांडर वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। कमांडर वाहन राजवांस निवासी शशि जायसवाल का बताया जा रहा है।

17 hrs ago
user_Amin mo.Khudabx
Amin mo.Khudabx
Voice of people चोहटन, बाड़मेर, राजस्थान•
17 hrs ago

चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के चिनिया–डोल मुख्य सड़क स्थित कारी माटी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी कमांडर और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चिनिया निवासी सत्यनारायण कोरवा (पिता – गेधल कोरवा) अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल से दो लड़कियों के साथ डोल गांव की ओर जा रहे थे। बाइक पर सवार लड़कियों की पहचान नेहा कुमारी (निवासी गोबरदाहा रामकंडा थाना क्षेत्र) और माया कुमारी (पिता – सुरेश कोरवा, निवासी घाघरा, भवनाथपुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी कमांडर, जिसे राजवांस गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चला रहा था, चिनियां बाजार की ओर आ रही थी। की कारी माटी के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सत्यनारायण कोरवा (23 वर्ष), माया कुमारी (लगभग 18–19 वर्ष) और नेहा कुमारी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कमांडर में सवार राजकली देवी (पति – मुखलाल भुइयां, निवासी राजवांस) भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर एएसआई काशिद हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और सूत्रों से मिलीजानकारी अनुसार तीनों को भी गढ़वा सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, वहीं कमांडर वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। कमांडर वाहन राजवांस निवासी शशि जायसवाल का बताया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Amin mo.Khudabx
    1
    Post by Amin mo.Khudabx
    user_Amin mo.Khudabx
    Amin mo.Khudabx
    Voice of people चोहटन, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Mahadev news 24
    1
    Post by Mahadev news 24
    user_Mahadev news 24
    Mahadev news 24
    सांचोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sanchore, Jalore•
    12 hrs ago
  • बालोतरा। मेले में मुख्य सड़क पर यातायात अव्यवस्थित होने के कारण मिला देखने आने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
    1
    बालोतरा।
मेले में मुख्य सड़क पर यातायात अव्यवस्थित होने के कारण मिला देखने आने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई। टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई। सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहते टैंकर से कूद गया और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। टैंकर में भरा था एथेनॉल बाड़मेर के आथेथला निवासी बाबूराम मेघवाल ने बताया- ये टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का है। टैंकर भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। इसमें एथेनॉल भरा था। मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार है। भंटिडा से एक अन्य ड्राइवर भी टैंकर में था, जो गुड़ामालानी उतर गया था। घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है। टायर फटने जैसी आवाज आई और टैंकर पलटा प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया- जहां पर हादसा हुआ, उसके पास ही मेरा खेत है। जब मैं खेत में काम कर रहा था, तभी टायर फटने जैसी आवाज आई। देखा कि एक टैंकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सर्विस रोड की तरफ पलट गया। टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवरब्रिज की ढलान के कारण तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गुड़ामालानी से एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।
    4
    राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई।
टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था
चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई।
सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहते टैंकर से कूद गया और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। 
टैंकर में भरा था एथेनॉल
बाड़मेर के आथेथला निवासी बाबूराम मेघवाल ने बताया- ये टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का है। टैंकर भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। इसमें एथेनॉल भरा था। मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार है। भंटिडा से एक अन्य ड्राइवर भी टैंकर में था, जो गुड़ामालानी उतर गया था।
घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता
घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है।
टायर फटने जैसी आवाज आई और टैंकर पलटा
प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया- जहां पर हादसा हुआ, उसके पास ही मेरा खेत है। जब मैं खेत में काम कर रहा था, तभी टायर फटने जैसी आवाज आई। देखा कि एक टैंकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सर्विस रोड की तरफ पलट गया।
टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवरब्रिज की ढलान के कारण तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गुड़ामालानी से एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से 200 मीटर तक फैली लपटें; एक की जिंदा जलकर मौत जालोर/सांचौर। जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें भरा ज्वलशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर एक साइड का ट्रैफिक तुरंत बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया कि टैंकर में किस प्रकार का ज्वलशील पदार्थ भरा था, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि टैंकर गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का बताया जा रहा है, जो भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही
    2
    नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से 200 मीटर तक फैली लपटें; एक की जिंदा जलकर मौत
जालोर/सांचौर।
जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें भरा ज्वलशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर एक साइड का ट्रैफिक तुरंत बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया कि टैंकर में किस प्रकार का ज्वलशील पदार्थ भरा था, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि टैंकर गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का बताया जा रहा है, जो भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 📰 प्रेस विज्ञप्ति / समाचारदासपां (भीनमाल), 18 मार्च 2026दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय र
    3
    📰 प्रेस विज्ञप्ति / समाचारदासपां (भीनमाल), 18 मार्च 2026दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय र
    user_ARIHANTANAM RAKTA SARATHI
    ARIHANTANAM RAKTA SARATHI
    NGO Worker भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बालोतरा। विश्व प्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेला परवान पर है। प्रशासन एवं पुलिस में मेले में व्यवस्थाएं बना रखी है।
    1
    बालोतरा।
विश्व प्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेला परवान पर है।
प्रशासन एवं पुलिस में मेले में व्यवस्थाएं बना रखी है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.