logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामने दो भाइयों की आमने सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो घायल सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामने मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों बाइकों पर एक-एक व्यक्ति सवार था, जिससे दुर्घटना में कुल दो लोग घायल हुए। बाइकों की तेज टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। क्षेत्राधिकारी मौदहा राज कुमार पांडेय और टीएसआई हरवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

1 day ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामने दो भाइयों की आमने सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो घायल सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामने मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों बाइकों पर एक-एक व्यक्ति सवार था, जिससे दुर्घटना में कुल दो लोग घायल हुए। बाइकों की तेज टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। क्षेत्राधिकारी मौदहा राज कुमार पांडेय और टीएसआई हरवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास कार्यों की समीक्षा की 📍 बिजली रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश। 📍 खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश। 📍 बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त कराने के निर्देश। 📍 किसानों को सम्मान निधि और पात्रों को पेंशन समय से दिलाने पर जोर। 📍 अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के निर्देश।
    1
    हमीरपुर प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास कार्यों की समीक्षा की 
📍 बिजली रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश।
📍 खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश।
📍 बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त कराने के निर्देश।
📍 किसानों को सम्मान निधि और पात्रों को पेंशन समय से दिलाने पर जोर।
📍 अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के निर्देश।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज
सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
    1
    जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित
हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी।
दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया।
इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई।
दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    1
    दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार
दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    1
    BREAKING NEWS BANDA 🚨
उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार
बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की।
15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है।
मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    1
    बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार 
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • असलहा लोड करते युवक का वीडियो वायरल पुलिस जांच में ड्यूटी सुमेरपुर (हमीरपुर)। सोशल मीडिया पर एक युवक का दो बंदूकों के साथ वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में युवक कंधों पर दो बंदूकें रखे हुए दिखाई दे रहा है और असलहा लोड करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सुमेरपुर क्षेत्र का है और इसे यमराज ठाकुर नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सुमेरपुर थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और असलहों की पहचान के साथ ही वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है।
    1
    असलहा लोड करते युवक का वीडियो वायरल पुलिस जांच में ड्यूटी 
सुमेरपुर (हमीरपुर)। सोशल मीडिया पर एक युवक का दो बंदूकों के साथ वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में युवक कंधों पर दो बंदूकें रखे हुए दिखाई दे रहा है और असलहा लोड करते नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो सुमेरपुर क्षेत्र का है और इसे यमराज ठाकुर नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
सुमेरपुर थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और असलहों की पहचान के साथ ही वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.