हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
- हमीरपुर जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन ➡️ जिला मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ➡️ केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ➡️ ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी देने की उठाई मांग ➡️ राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ➡️ जाति जनगणना से सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वास्तविक आंकलन होने की कही बात ➡️ प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बाइट— शैलेंद्र कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस1
- ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभायात्रा की भीड़ ने तोड़ा दो दशक का रिकॉर्ड हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में सोमवार को संपन्न हुई ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभा यात्रा देखने में उमड़ी भीड़ ने पिछले दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाईवे सहित कस्बे के किसी भी मार्ग में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। चारों तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ था। जानकारों का दावा है कि 20 वर्ष बाद इस वर्ष तीजा महोत्सव देखने के लिए इस तरह की भीड़ उमड़ी हुई है। दो दशक पूर्व इस तरह की भीड़ जुटा करती थी। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को शुरू हुए 176 वर्ष हो चुके हैं पहले यह महोत्सव दो दिन का हुआ करता था। दो दशक पूर्व इसको दो से बढ़ाकर तीन दिन का किया गया है। तब से यह महोत्सव तीन दिन मनाया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा को देखने के लिए रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी हुई थी। जानकारों का दावा है कि इस वर्ष शोभायात्रा देखने के लिए करीब तीन लाख लोग कस्बे में उमडे हुए थे। श्री कृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित, संरक्षक बृजलाल सिंह, राजेश बाबू शिवहरे, नवल दाऊ सहित बुजुर्गों ने बताया कि दो दशक बाद इस तरह की भीड़ उमडी हुई है। इस वर्ष भीड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।1
- मानवी प्रकरण में बर्खास्त डॉक्टर को संरक्षण का आरोप तीन दिन में बर्खास्तगी पलटी, नंदराज अस्पताल के मानकों पर भी सवाल बांदा। पांच वर्षीय मानवी के पैर काटे जाने के मामले में अब सवाल सिर्फ इलाज की कथित लापरवाही का नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद बदले फैसले का भी है। पड़ुई निवासी अनिल कुमार ने डीएम को पत्र देकर डॉ. विनीत कुमार सिंह की बर्खास्तगी और महज तीन दिन बाद उसे निरस्त किए जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 2 अप्रैल की स्वतंत्र जांच में डॉ. विनीत सिंह की कथित लापरवाही सामने आने के बाद 13 अप्रैल को बर्खास्तगी हुई, लेकिन 16 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व आंतरिक समिति की रिपोर्ट का हवाला देकर आदेश वापस ले लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की हड़ताल और तालाबंदी के दबाव में यह फैसला बदला गया।सरकारी सेवा के साथ नंदराज अस्पताल संचालित करने और अस्पताल में आवश्यक मानक व फायर एनओसी न होने का आरोप भी लगाया गया है।मामला गंभीर है—एक जांच में लापरवाही के सवाल, दूसरी में क्लीन चिट और फिर तीन दिन में बर्खास्तगी खत्म। आखिर जवाबदेही तय करने वाली व्यवस्था में इतना बड़ा यू-टर्न किस आधार पर आया? शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- बांदा मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन) द्वारा जनपद बांदा में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय, बांदा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त जी ने गुलाबचंद कुशवाहा का किया सम्मान *मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार जी ने कहा -* "गुलाबचंद कुशवाहा जी जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनपद में 5000 पौधे लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प शक्ति हो तो सब संभव है। यह कार्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।" *पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने अपील करते हुए कहा -* "पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही भविष्य है। भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। हम मण्डलायुक्त महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारे पौधारोपण कार्यक्रम का सम्मान किया आओ, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।"4
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है।4
- ग्राम स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है आप भी देखते हैं1
- हमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली मौदहा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर छिरका गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि खन्ना की ओर से आ रहे पुष्पेंद्र पुत्र मलखान (30) निवासी खन्ना, कल्लू पुत्र रामनाथ (35) तथा सोनू पुत्र रमेश (21) निवासी मवैया एक ही स्कूटी पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी की रफ्तार तेज थी और सवार नशे में बताए जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे चली गई। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक अकरम खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया।4
- गाजे बजे और जयकारों के बीच निकली तीजा महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा सुमेरपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव का सोमवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य आगाज हुआ। श्रीकृष्ण मंदिर चांद थोक से निकली शोभायात्रा में शामिल करीब 35 आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें द्रोपदी चीरहरण की झांकी को देखने के लिए लोगों की विशेष भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। महोत्सव को लेकर कस्बे में दिनभर उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।1
- प्रभारी मंत्री ने बिजली कटौती, खाद की कालाबाजारी पर सख्ती; सड़कों को समयबद्ध गड्ढामुक्त कराने के निर्देश हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में मंत्री ने रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली देने तथा अनावश्यक अघोषित कटौती पर रोक लगाने को कहा। क्षतिग्रस्त पोल, तार और ट्रांसफार्मर तत्काल दुरुस्त कराने के साथ किसानों के नलकूपों की बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। खाद वितरण में कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर सख्ती बरतते हुए निर्धारित दर पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने को कहा। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को समयसीमा में गड्ढामुक्त कराने तथा विद्यालयों, आबादी और अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाने और लंबित सत्यापन व पंजीकरण शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। सामाजिक पेंशन के पात्र लाभार्थियों को नियमित भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। कानून-व्यवस्था की समीक्षा में थाना स्तर पर नियमित जनसुनवाई और सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1