Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है आप भी देखते हैं
Ajeet kumar
ग्राम स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है आप भी देखते हैं
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर पुलिस का 'ऑपरेशन तलाश' सफल: पतारा रेलवे स्टेशन से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सुरक्षित बरामद घाटमपुर।थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चंगुल से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना घाटमपुर के नेतृत्व में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया के अनुसार, घाटमपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त और पीड़िता के मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाला। इसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर 13 सितंबर को पतारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से अभियुक्त को धर दबोचा और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोलू तिवारी (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम कुरियां सनिगवां, थाना सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर के रूप में हुई है।पुलिस टीम ने दोनों को बरामद कर थाना घाटमपुर लेकर आई। अभियुक्त गोलू तिवारी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ धारा बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर पीड़िता के परिजनों और स्थानीय जनमानस ने घाटमपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।इस सराहनीय कार्य को पूरा करने में उ0नि0 अवधेश कुमार थाना घाटमपुर, उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना घाटमपुर,रि.का दीपक कुमार थाना घाटमपुर तथा म0रिक्रूट आरक्षी दीक्षा पाल की अहम भूमिका रही है।1
- हमीरपुर जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन ➡️ जिला मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ➡️ केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ➡️ ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी देने की उठाई मांग ➡️ राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ➡️ जाति जनगणना से सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वास्तविक आंकलन होने की कही बात ➡️ प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बाइट— शैलेंद्र कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस1
- हमीरपुर :तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में आयोजित तीजा मेले के दौरान एक महिला की कुछ महिलाओं द्वारा जमकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाएं एक महिला पर 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मेले में मौजूद महिलाओं ने चोरी के शक में महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर गिरने के बाद भी महिला की पिटाई किए जाने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। वायरल वीडियो सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में आयोजित तीजा मेले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, महिला पर लगाए गए चोरी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।1
- माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।1
- पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। कानपुर देहात। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार बाल अपचारी भी पुलिस निगरानी में हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सौंखर नजरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का सुमेरपुर पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की देशी शराब और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की मध्य रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब व नकदी पार कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटरा मोड़ के पास दबिश देकर विजय अनुरागी (21) निवासी मराठीपुरा, मौदहा और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में 109 पाउच सुनामी गोल्ड ब्रांड, 33 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की देशी शराब और 700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। विजय अनुरागी के खिलाफ मौदहा थाने में वर्ष 2023 का दुष्कर्म व चोरी का माल बरामद होने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- घाटमपुर में गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे घाटमपुर।गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-पंडाल में पहुंचने लगी। मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर व पुरानी बाजार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पंडालों के आयोजक गोरे सैनी, छुटकन साहू, सागर गुप्ता, सत्यम साहू, खुशीराम साहू, शिवम मिश्रा, सरवन साहू व जाकेश साहू समेत अन्य लोगों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम को श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- गाजे बजे और जयकारों के बीच निकली तीजा महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा सुमेरपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव का सोमवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य आगाज हुआ। श्रीकृष्ण मंदिर चांद थोक से निकली शोभायात्रा में शामिल करीब 35 आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें द्रोपदी चीरहरण की झांकी को देखने के लिए लोगों की विशेष भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। महोत्सव को लेकर कस्बे में दिनभर उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।1