logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशवाणी, 24 2 2026 ई0, दिल्ली में जो भी घटना घटी है उसके कांग्रेस की सहायक पार्टियों ने आलोचना करने की हिम्मत नहीं किया। कांग्रेस देश के ऊपर बोझ है। कांग्रेस एक बुजदिल पार्टी है। उसकी सहायक पार्टियां भी बुजदिल है।

3 hrs ago
user_Kamalakant tiwari
Kamalakant tiwari
Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आकाशवाणी, 24 2 2026 ई0, दिल्ली में जो भी घटना घटी है उसके कांग्रेस की सहायक पार्टियों ने आलोचना करने की हिम्मत नहीं किया। कांग्रेस देश के ऊपर बोझ है। कांग्रेस एक बुजदिल पार्टी है। उसकी सहायक पार्टियां भी बुजदिल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होली व रमजान को लेकर महुली थाने में डीजे संचालकों की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी पर्व होली व रमजान के मद्देनजर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। इस दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने शासन की गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि Supreme Court of India के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों तथा आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया। बैठक में डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संचालकों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखें।
    1
    होली व रमजान को लेकर महुली थाने में डीजे संचालकों की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
संतकबीरनगर। 
संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी पर्व होली व रमजान के मद्देनजर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की।
बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। इस दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे।
थानाध्यक्ष ने शासन की गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि Supreme Court of India के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों तथा आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया।
बैठक में डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संचालकों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखें।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • आर आर सी सेंटर का आकर्षक निर्माण, ग्राम पंचायत गौरा बनी मिसाल रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। विकासखंड नाथनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा में स्थापित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आर आर सी सेंटर) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के प्रयासों से तैयार किया गया यह केंद्र न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्राम पंचायत की सुंदरता और सुव्यवस्थित व्यवस्था का प्रतीक भी बन गया है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य गांव में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करना, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना तथा स्वच्छता अभियान को मजबूत करना है। इस केंद्र के माध्यम से गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने आर आर सी सेंटर के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में गंदगी की समस्या कम होगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा। पंचायत भवन परिसर में बने इस केंद्र को सुंदर और व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। ग्राम पंचायत गौरा का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन की भावना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
    4
    आर आर सी सेंटर का आकर्षक निर्माण, ग्राम पंचायत गौरा बनी मिसाल
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
नाथनगर, संत कबीर नगर।
विकासखंड नाथनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा में स्थापित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आर आर सी सेंटर) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के प्रयासों से तैयार किया गया यह केंद्र न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्राम पंचायत की सुंदरता और सुव्यवस्थित व्यवस्था का प्रतीक भी बन गया है।
ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य गांव में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करना, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना तथा स्वच्छता अभियान को मजबूत करना है। इस केंद्र के माध्यम से गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने आर आर सी सेंटर के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में गंदगी की समस्या कम होगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा। पंचायत भवन परिसर में बने इस केंद्र को सुंदर और व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
ग्राम पंचायत गौरा का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन की भावना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महुली द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के समस्त डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई— शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय Supreme Court of India के निर्देशों के अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों/डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों एवं आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही निर्धारित समयावधि में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गये। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिये गये। सभी डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। त्यौहारों के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। सभी डीजे संचालकों द्वारा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया गया। थाना प्रभारी महुली द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी स्थान पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। थाना महुली पुलिस क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    4
    बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महुली द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के समस्त डीजे संचालक उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा।
बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई—
शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
माननीय Supreme Court of India के निर्देशों के अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों/डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों एवं आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही निर्धारित समयावधि में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गये।
होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया।
किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिये गये।
सभी डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। त्यौहारों के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। सभी डीजे संचालकों द्वारा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया गया।
थाना प्रभारी महुली द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी स्थान पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें।
थाना महुली पुलिस क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • आकाशवाणी , 24 2 2026 ई0 अब टैक्सी सर्विस के क्षेत्र में जो कंपनियां है, उनका उद्देश्य कंपनी के मालिक को धनी बनाना है। भारत टैक्सी का भी उद्देश्य मलिक को धनी बनाना है , फर्क इतना है कि इसके मालिक सारथी है । -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!
    1
    आकाशवाणी ,
24 2 2026 ई0
अब टैक्सी सर्विस के क्षेत्र में जो कंपनियां है, उनका उद्देश्य कंपनी के मालिक को धनी बनाना है। 
भारत टैक्सी का भी उद्देश्य मलिक को धनी बनाना है , फर्क इतना है कि इसके मालिक सारथी है । 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर: अवैध अफीम खेती पर दुधारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! संतकबीरनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 28.5 किलोग्राम अफीम के पौधे (फल एवं फूल सहित) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। बरामद पौधों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। #AajKiAwaaz #LocalNews #BreakingNews #TrueNews #IndiaNewsUPUK #trendingreelsvideo #HindiNews #DeswaNews #IndiaNews #HinglishNews #संतकबीरनगर
    1
    संतकबीरनगर: अवैध अफीम खेती पर दुधारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 
संतकबीरनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 28.5 किलोग्राम अफीम के पौधे (फल एवं फूल सहित) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था। बरामद पौधों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
#AajKiAwaaz #LocalNews #BreakingNews #TrueNews #IndiaNewsUPUK #trendingreelsvideo #HindiNews #DeswaNews #IndiaNews #HinglishNews #संतकबीरनगर
    user_आज की आवाज
    आज की आवाज
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पूज्य राजन जी महाराज की कथा हेतु हनुमत पताका की हुई स्थापना नाथनगर, संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के गायघाट स्थित गोवर्धन घाट (गोबरहिया बाबा स्थान) पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 16 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले 21 कुंडी महायज्ञ एवं विख्यात कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कथा प्रवचन के शुभारंभ के प्रतीक स्वरूप हनुमत पताका की स्थापना की गई। साथ ही महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज ने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया।गोवर्धन घाट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में विधायक गणेश चौहान, एमडी बुद्धि सागर पाण्डेय, तारकेश्वर पांडेय, प्रधान अजीत सिंह, मनोज अग्रहरि, रत्नेश मिश्र, देवेंद्र सिंह, अरुणेश द्विवेदी, भाष्कर पांडेय, त्रिपुरारी तिवारी, विहारी पाल, धनंजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।महंत बलराम दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान दिन में रामलीला तथा रात्रि में रासलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर विधायक गणेश चौहान ने मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिव्य एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु सभी लोग अभी से तैयारी में जुट जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    पूज्य राजन जी महाराज की कथा हेतु हनुमत पताका की हुई स्थापना
नाथनगर, संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के गायघाट स्थित गोवर्धन घाट (गोबरहिया बाबा स्थान) पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 16 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले 21 कुंडी महायज्ञ एवं विख्यात कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर कथा प्रवचन के शुभारंभ के प्रतीक स्वरूप हनुमत पताका की स्थापना की गई। साथ ही महंत आचार्य बलराम दास जी महाराज ने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया।गोवर्धन घाट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में विधायक गणेश चौहान, एमडी बुद्धि सागर पाण्डेय, तारकेश्वर पांडेय, प्रधान अजीत सिंह, मनोज अग्रहरि, रत्नेश मिश्र, देवेंद्र सिंह, अरुणेश द्विवेदी, भाष्कर पांडेय, त्रिपुरारी तिवारी, विहारी पाल, धनंजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।महंत बलराम दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान दिन में रामलीला तथा रात्रि में रासलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर विधायक गणेश चौहान ने मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिव्य एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु सभी लोग अभी से तैयारी में जुट जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Rohit Nishad
    1
    Rohit Nishad
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    21 hrs ago
  • पूर्वांचल-दक्षिणांचल विद्युत निगमों के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त हो : भारतीय किसान यूनियन (भानु) सम्मेलन में उठा मुद्दा, किसानों ने बिजली कर्मियों को दिया समर्थन संतकबीरनगर। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ चल रहे आंदोलन को उस समय नई मजबूती मिली, जब अलीगढ़ में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सम्मेलन में निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि किसानों और आम उपभोक्ताओं के व्यापक हित में निजीकरण की चल रही प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने निजीकरण और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए Electricity (Amendment) Bill 2025 पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन ऊर्जा क्षेत्र के व्यापक निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसका सीधा प्रभाव किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने स्पष्ट घोषणा की कि बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन में प्रदेश के किसान पूरी मजबूती के साथ बिजली कर्मियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के अधिकारों की भी है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 में सब्सिडी समाप्त करने तथा बिजली की पूरी लागत उपभोक्ताओं से वसूलने का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की औसत लागत लगभग 8.18 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि निजीकरण के बाद निजी कंपनियों को न्यूनतम 16 प्रतिशत मुनाफे की गारंटी मिलने से दरें बढ़कर कम से कम 10 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच सकती हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई किसान 10 हॉर्स पावर का पंप प्रतिदिन 10 घंटे चलाता है, तो लगभग 2250 यूनिट मासिक खपत पर उसे करीब 22,500 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में निजीकरण का सबसे बड़ा आर्थिक बोझ किसानों पर पड़ेगा। सम्मेलन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था निजीकरण को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। साथ ही पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा लागू किए गए वर्टिकल सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए और कहा गया कि इससे राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी की जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पूर्व अध्यक्ष वी.पी. सिंह को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के विद्युत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 454 दिन पूरे होने पर प्रदेशभर के जनपदों एवं परियोजनाओं पर बिजली कर्मियों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संतकबीरनगर में आयोजित प्रदर्शन में सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, मनोज यादव, अशोक कुमार, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, धीरेन्द्र यादव, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, रंजन कुमार, योगेंद्र चौहान, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, संतोष गुप्ता समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    पूर्वांचल-दक्षिणांचल विद्युत निगमों के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त हो : भारतीय किसान यूनियन (भानु) सम्मेलन में उठा मुद्दा, किसानों ने बिजली कर्मियों को दिया समर्थन
संतकबीरनगर। 
पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ चल रहे आंदोलन को उस समय नई मजबूती मिली, जब अलीगढ़ में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सम्मेलन में निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि किसानों और आम उपभोक्ताओं के व्यापक हित में निजीकरण की चल रही प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने निजीकरण और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए Electricity (Amendment) Bill 2025 पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन ऊर्जा क्षेत्र के व्यापक निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसका सीधा प्रभाव किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने स्पष्ट घोषणा की कि बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन में प्रदेश के किसान पूरी मजबूती के साथ बिजली कर्मियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के अधिकारों की भी है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 में सब्सिडी समाप्त करने तथा बिजली की पूरी लागत उपभोक्ताओं से वसूलने का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की औसत लागत लगभग 8.18 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि निजीकरण के बाद निजी कंपनियों को न्यूनतम 16 प्रतिशत मुनाफे की गारंटी मिलने से दरें बढ़कर कम से कम 10 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच सकती हैं।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई किसान 10 हॉर्स पावर का पंप प्रतिदिन 10 घंटे चलाता है, तो लगभग 2250 यूनिट मासिक खपत पर उसे करीब 22,500 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में निजीकरण का सबसे बड़ा आर्थिक बोझ किसानों पर पड़ेगा।
सम्मेलन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था निजीकरण को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। साथ ही पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा लागू किए गए वर्टिकल सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए और कहा गया कि इससे राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी की जा रही है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पूर्व अध्यक्ष वी.पी. सिंह को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के विद्युत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 454 दिन पूरे होने पर प्रदेशभर के जनपदों एवं परियोजनाओं पर बिजली कर्मियों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संतकबीरनगर में आयोजित प्रदर्शन में सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, मनोज यादव, अशोक कुमार, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, धीरेन्द्र यादव, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, रंजन कुमार, योगेंद्र चौहान, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, संतोष गुप्ता समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.