होली व रमजान को लेकर महुली थाने में डीजे संचालकों की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी पर्व होली व रमजान के मद्देनजर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। इस दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने शासन की गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि Supreme Court of India के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों तथा आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया। बैठक में डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संचालकों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखें।

- आकाशवाणी, 24 2 2026 ई0, दिल्ली में जो भी घटना घटी है उसके कांग्रेस की सहायक पार्टियों ने आलोचना करने की हिम्मत नहीं किया। कांग्रेस देश के ऊपर बोझ है। कांग्रेस एक बुजदिल पार्टी है। उसकी सहायक पार्टियां भी बुजदिल है।1
- संत कबीर नगर जनपद के राम जानकी मार्ग पर बसवारी गांव के समीप बने सिकरीगंज पुल को अस्थाई तौर पर यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। मार्ग पर स्थाई बेरीकेटिंग व्यवस्था कर दी गई है जिससे इस मार्ग से होकर आने जाने वाले वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंध कर दिया गया है। अब सभी प्रकार के बड़े वाहन और छोटे वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। जब तक पुल का मरम्मत कर चलेगा तब तक या रास्ता बंद रहेगा1
- Gorakhpur Pushp Pradarshani 2026 | 22 फरवरी को खिला वसंत महोत्सव | Vindhyavasini Park Flower Show1
- गोरखपुर के गोलघर में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को बताया देशद्रोही पार्टी #gorakhpur #bjp #congress1
- nale ki dekhan nahi hai1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बलिया 🚨 बलिया शहर में पार्क इन होटल के पास भीषण आग लगने की सूचना मिल रही है। गनीमत यह रही कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया जा रहा है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा घटनास्थल से दूर रहें। 🔴 आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।1
- आकाशवाणी 24.2.2026 ई0 20% रिजर्व (Reserv ) . 80% में मेहनत के हिसाब से किराया मिलन ही है . मुनाफे में भी हिस्सा होना चाहिए ।1
- महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्कर से दो किलो गांजा, दोपहिया वाहन व मोबाइल बरामद संतकबीरनगर। संतकबीरनगर पुलिस के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोपहिया वाहन , मोबाइल फोन व नगदी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कालीजगदीशपुर से गौरा जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम निवासी सूरज देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 02 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पालन करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बरामदगी में शामिल: 02 किलो अवैध गांजा 01 दोपहिया वाहन 01 मोबाइल फोन 230 रुपये नगद गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार व कांस्टेबल रितेश यादव।1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत डेवरी ग्राम सभा में कन्हैया उपाध्याय के यहां से कलश यात्रा अशरफपुर होते हुए रामबाग घाट पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन गंगा पूजन के उपरांत जल भरकर कन्याएं कलश पूजन के लिए भागवत कथा स्थल पर आए कलश यात्रा में अयोध्या से पधारे महान संत और ग्रामीण सुरेश उपाध्याय तरुण उपाध्याय बलराम उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।1