महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्कर से दो किलो गांजा, दोपहिया वाहन व मोबाइल बरामद संतकबीरनगर। संतकबीरनगर पुलिस के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोपहिया वाहन , मोबाइल फोन व नगदी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कालीजगदीशपुर से गौरा जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम निवासी सूरज देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 02 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पालन करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बरामदगी में शामिल: 02 किलो अवैध गांजा 01 दोपहिया वाहन 01 मोबाइल फोन 230 रुपये नगद गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार व कांस्टेबल रितेश यादव।

- *रियायती बिजली खत्म करने व निजीकरण की तैयारी के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन* *जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर संघर्ष समिति का प्रदेशव्यापी आक्रोश* संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि बिजली कर्मियों को पूर्व से मिल रही रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने तथा बिजली व्यवस्था के निजीकरण/फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी के तहत उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। समिति ने इसे मुख्यमंत्री के साथ हुए लिखित समझौते एवं उप्र पावर सेक्टर रिफॉर्म एक्ट का खुला उल्लंघन बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मियों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जनपद के सर्वोच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की। समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बताया कि 25 जनवरी 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्त के साथ हुए लिखित समझौते में बिजली कर्मियों को दी जा रही रियायती बिजली सुविधा को पूर्ववत जारी रखने का स्पष्ट प्रावधान किया गया था। इसी आधार पर बनी ट्रांसफर स्कीम-2000 में भी कर्मचारियों की सुविधाएं यथावत बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर रिफॉर्म एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि विद्युत परिषद के विघटन के बाद कर्मचारियों की सेवा शर्तें और सुविधाएं किसी भी स्थिति में कमतर नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट-2003 की धारा 133(2) भी इसी भावना को पुष्ट करती है। ट्रांसफर स्कीम-2000 की धारा 12(बी)(2) में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को रियायती दर पर बिजली सुविधा को सेवा शर्तों का हिस्सा माना गया है, जिसे समाप्त या कम नहीं किया जा सकता। संघर्ष समिति के पदाधिकारी संजय यादव ने आरोप लगाया कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था लागू कर विद्युत व्यवस्था को अव्यवस्थित किया जा रहा है तथा फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी की जा रही है। निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से युद्ध स्तर पर कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का माहौल बन रहा है। संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक में रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने के प्रयास, कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों की वापसी, निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन तथा लघु जल विद्युत परियोजनाओं को निजी हाथों में सौंपे जाने के मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेशभर में निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 453 दिन पूरे होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई० अमित सिंह, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, भास्कर पांडेय, संजय यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, श्रवण प्रजापति, विजय कुमार, धीरेन्द्र यादव, मनोज यादव समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।1
- बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र 2025,,26 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर इकाई प्रमुख डॉ जे पी त्रिपाठी ने कृषको एवं सभी मिल श्रमिक अधिकारी गणों को बधाई दिया और उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने 29 लाख 53000 994 कुंतल गन्ना की पेराई किया साथ साथ कृषकों से अपील किया है कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंत कालीन गन्ना बुवाई करें और पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें जिससे आपको उत्पादन अधिक प्राप्त हो कृषक अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 15023 14201 13235 17231 0118 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें जहां पानी लगता हो उस क्षेत्र में 94 184 या 98014 की बुवाई कर सकते हैं जिससे चीनी मिल के साथ-साथ कृषकों को भी उत्पादन अच्छा प्राप्त हो सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने भी कृषकों और श्रमिकों काआभार प्रकट करते हुए कहा की चीनी मिल पूरे सीजन सफलतापूर्वक पेराई किया इस दौरान उप महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा ब्लॉक इंचार्ज प्रवीण सिंह रणजीत सिंह गेट इंचार्ज राजेश सिंह विनोद सिंह राजेश सिंह गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गन्ना प्रबंधक सुधांशु सिंह लक्ष्मी उपाध्याय समेत सैकड़ो कृषकउपस्थित रहे3
- Post by Ramesh Dubey1
- गोरखपुर में बड़ा हादसा: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन हृदय का हाथ झुलसा | District Hospital में भर्ती1
- nale ki dekhan nahi hai1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बलिया 🚨 बलिया शहर में पार्क इन होटल के पास भीषण आग लगने की सूचना मिल रही है। गनीमत यह रही कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया जा रहा है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा घटनास्थल से दूर रहें। 🔴 आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।1
- आकाशवाणी 24.2.2026 ई0 20% रिजर्व (Reserv ) . 80% में मेहनत के हिसाब से किराया मिलन ही है . मुनाफे में भी हिस्सा होना चाहिए ।1
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे *“मिशन शक्ति फेज-5.0”* के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे उ0नि0 श्री अनुज कुमार यादव म0का0 पूजा चौहान के नेतृत्व में ग्राम सगडवा छितहीं मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । इस क्रम में थाना महुली की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम स मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि* अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा *वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि* सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है । एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 32 स्थानो पर 452 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 381 शोहदों को हिदायत कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं 05 लोगों से माफीनामा भरवाकर45 लोगों को चेतावनी के साथ छोड़ा गया ।4
- Post by Rampreet nishad Rampreetnishad1