*प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक* *18.02.2026* *• पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।* *• चौकी कंडरका, थाना बेरला में जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 06 जुआडियों से नगदी रकम 2,540/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।* ----------------------------------- *बेमेतरा, 18 फरवरी 2026 :-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 2,540/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। *17 फरवरी 2026 को* पुलिस चौकी कंडरका टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए। *जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में* 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियानो 01. पुरन निषाद उम्र 38 वर्ष,निवासी अकोली, 02. प्रदीप निषाद उम्र 35 वर्ष, निवासी अकोली, 03. बल्लु ऊर्फ लकेश्वर उम्र 42 वर्ष, निवासी अकोली, 04. भोन्दु दिवाकर उम्र 60 वर्ष, निवासी अकोली, 05. अशोक निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी अकोली, 06. सुमित परगनिया उम्र 35 वर्ष, निवासी अकोली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2,540/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। *इस संपूर्ण कार्रवाई में* पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक हेमंत साहू सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- Post by Rameshwar sahu1
- नन्दन इस्पात के घायल मजदूर के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल, इलाज के लिए जूझ रहा परिवार बीमा पॉलिसी से इलाज कराने की मांग पर उतरे ग्रामीण1
- Post by Manoj yadav बी जे पी1
- Post by पत्रकार1
- sndi jara1
- 18 फरवरी बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण भारद्वाज ने किया। निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र समय से पहले बंद मिला, जिस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 24 घंटे संचालित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों में मरीजों से चर्चा कर दवा, इलाज, साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर विवेक बिसेन एवं डॉक्टर पंकज वैष्णव उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने रात्रिकालीन दवा अनुपलब्धता को गंभीर कमी बताया। अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।1
- ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल आज बुधवार की शाम 6:45 पर सीएसपी हिर्री थाना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपीगण : - 1. जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता बबला विवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. 2. सूरज साहू उर्फ दादू साहू पिता सुरेश साहू उम्र 20 साल निवासी बहरामुडा तिफरा राममंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग., 3. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा पिता परसराम धुरी उम्र 19 साल निवासी काली मंदिर के सामने नया मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1),309(4),309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के विवेचना के दौरान थाना हिरीं के उक्त अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। विवेचना दौरान मेमोरण्डम, जप्ती कार्यवाही किया गया बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 18.02.2026 को जेल भेजा गया।1
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि आज बुधवार की शाम 6:26 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।1