Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665 देखिए पूरी वीडियो
Inform News
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665 देखिए पूरी वीडियो
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665 देखिए पूरी वीडियो1
- भारत की नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वेस्टीज में अपना घर बैठे बिजनेस आज ही स्टार्ट करें मुझे कॉल करें 981613399 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश1
- ऊना में पहुँचा CM जी का हेलीकॉप्टर #himachalpunjabnews1
- पॉलीटैक्निक कॉलेज बड़ू में दूसरे दिन भी शिक्षकों को सिखाए गए एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलजीज के गुर हमीरपुर राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के परिसर में शिक्षकों के लिए ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर आयोजित किए जा रहे पांच-दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन भी शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पॉलीटैक्निक संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के दूसरे दिन सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने ने एआई तकनीक के बारे में में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर ने कहा कि एआई एक बहुत ही तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। इसमें लगातार बड़ी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों के प्रति शिक्षकों को भी अपने आपको अपडेट एवं अपग्रेड करना होगा। इस दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। दूसरे दिन के विभिन्न सत्रों के दौरान संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर, इसी विभाग के वरुण गुप्ता और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।2
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दोस्ती से हेरोइन तस्करी तक पहुंचे दो दोस्तों को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से अफीम लाकर पिंजौर में बेचने वाला तस्कर भी काबू पंचकूला पुलिस ने 2 मामलों में 3 नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी रिमांड पर, 1 को न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 16 सितंबर:- पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।2
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सोलन, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जौनाजी रोड के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभों को स्मरण किया जाएगा। इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प को व्यक्त करना है। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।1
- जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बैठक में पुराने एनपीए खातों के लिए वन टाइम पॉलिसी 1.10.2026 से लागू होगी सोलन: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार को बैंक के बाईपास स्थित मुख्यालय में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंक के कामकाज, वित्तीय स्थिति, ऋण वसूली, एनपीए खातों तथा बैंक के आगामी कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 92 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश एजेंडों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। शेष एजेंडों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से पुराने एनपीए खातों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया गया। यह पॉलिसी 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। इसके माध्यम से पात्र पुराने एनपीए खाताधारकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत अपने बकाया ऋण खातों के निपटारे का अवसर मिलेगा। बैंक प्रबंधन का मानना है कि इससे पुराने ऋण खातों के समाधान में तेजी आएगी तथा बैंक और ऋणधारकों, दोनों के हित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट ने कहा कि जोगिंद्रा बैंक ने पिछले वित्तीय वर्षों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है और बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार सुदृढ़ हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने ₹21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक का नेट एनपीए शून्य रहा है, जो बैंक की मजबूत वित्तीय एवं ऋण प्रबंधन व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक के वित्तीय प्रदर्शन को और बेहतर बनाने, व्यवसाय के विस्तार, ऋण वसूली को प्रभावी बनाने तथा ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।1
- घुमारवीं में FIR दर्ज न होने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली रैली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में चल रहे आंदोलन के समर्थन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। भाजपा का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर घुमारवीं में पिछले कई दिनों से भाजपा का क्रमिक धरना और अनशन भी चल रहा है।1