समस्तीपुर स्टेशन परिसऱ में शौचालय निर्माण एवं पैसेंजर गाड़ी के समय पर परिचालन की मांग के समर्थन में धरना, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला परिषद की ओर से रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ो की संख्या में खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता रेल परिचालन से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलूस जिला कार्यालय बंगाली टोला से चलकर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष एक धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने की!प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस,बिहार राज्य किसान सभा, प्रगतिशील लेखक संघ, नौजवान सभा, महिला समाज एवं छात्र संगठन के नेता के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी भाग लिया और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना के माध्यम से समस्तीपुर जिला मुख्यालय आने वाली ट्रेनों का समय से परिचालन, खासकर सहरसा एवं दलसिंहसराय की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों का समय से परिचालन,समस्तीपुर स्टेशन के बाजार की ओर के सर्कुलेटिंग एरिया में जन सुविधा मुहायिया, शौचालय की व्यवस्था, रेल डाक सेवा , कार्यालय को पुन स्थापित करने, वरिष्ठ नागरिक को पूर्व से प्राप्त रेल किराया में छूट की पुन बहाली, करपुरीग्राम जनदहा हाजीपुर रेल लाइन,समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन प्रारंभ, सलोना - हसनपुर,रोसरा में दुर गामी ट्रेनों का ठराव ,नमो भारत ट्रेन का दलसिंहसराय में ठहराओ,अटेरु चौक पर फुट ओवर ब्रिज एवं वर्कशॉप में पोओ एच का निर्माण की मांग की गई। मंडल रेल प्रबंधक़ के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में रेल मंडल उप प्रबंधक( परिचालन) ने डॉक्टर अनिल प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यइये प्रतिनिधिमंडल वार्तालाप कर सभी मांगों पर अपने क्षेत्राधिकार में विचार रखने का आश्वासन दिया। रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी मांगों को रखते हुए धरना सभा को सुधीर कुमार देव,शाहिद अंसारी,मोहम्मद मुन्ना, रामविलास शर्मा, शंकर प्रसाद, जगत नारायण प्रसाद, रामजतन सिंह राकेश,शत्रुघ्न प्रसाद पणजी , भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, लक्ष्मण पासवान, जयशंकर साहू, डॉ रामकुमार, विनोद कुमार विनय,उपेंद्र प्रसाद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, राजहंस कुमार पंडित, पप्पू कुमार, डॉ बी सिंह, मेहासर राम, गनेश्वर दास ने संबोधित किया बक्ताओ ने इस मांगों को समक्ष पूरा नहीं होने पर आगे की प्रमुख स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन का संकल्प लिया!

- समस्तीपुर स्टेशन परिसऱ में शौचालय निर्माण एवं पैसेंजर गाड़ी के समय पर परिचालन की मांग के समर्थन में धरना, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला परिषद की ओर से रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ो की संख्या में खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता रेल परिचालन से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलूस जिला कार्यालय बंगाली टोला से चलकर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष एक धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने की!प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस,बिहार राज्य किसान सभा, प्रगतिशील लेखक संघ, नौजवान सभा, महिला समाज एवं छात्र संगठन के नेता के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी भाग लिया और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना के माध्यम से समस्तीपुर जिला मुख्यालय आने वाली ट्रेनों का समय से परिचालन, खासकर सहरसा एवं दलसिंहसराय की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों का समय से परिचालन,समस्तीपुर स्टेशन के बाजार की ओर के सर्कुलेटिंग एरिया में जन सुविधा मुहायिया, शौचालय की व्यवस्था, रेल डाक सेवा , कार्यालय को पुन स्थापित करने, वरिष्ठ नागरिक को पूर्व से प्राप्त रेल किराया में छूट की पुन बहाली, करपुरीग्राम जनदहा हाजीपुर रेल लाइन,समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन प्रारंभ, सलोना - हसनपुर,रोसरा में दुर गामी ट्रेनों का ठराव ,नमो भारत ट्रेन का दलसिंहसराय में ठहराओ,अटेरु चौक पर फुट ओवर ब्रिज एवं वर्कशॉप में पोओ एच का निर्माण की मांग की गई। मंडल रेल प्रबंधक़ के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में रेल मंडल उप प्रबंधक( परिचालन) ने डॉक्टर अनिल प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यइये प्रतिनिधिमंडल वार्तालाप कर सभी मांगों पर अपने क्षेत्राधिकार में विचार रखने का आश्वासन दिया। रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी मांगों को रखते हुए धरना सभा को सुधीर कुमार देव,शाहिद अंसारी,मोहम्मद मुन्ना, रामविलास शर्मा, शंकर प्रसाद, जगत नारायण प्रसाद, रामजतन सिंह राकेश,शत्रुघ्न प्रसाद पणजी , भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, लक्ष्मण पासवान, जयशंकर साहू, डॉ रामकुमार, विनोद कुमार विनय,उपेंद्र प्रसाद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, राजहंस कुमार पंडित, पप्पू कुमार, डॉ बी सिंह, मेहासर राम, गनेश्वर दास ने संबोधित किया बक्ताओ ने इस मांगों को समक्ष पूरा नहीं होने पर आगे की प्रमुख स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन का संकल्प लिया!1
- जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई! समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश समस्तीपुर:- जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनना, संबंधित विभागों के माध्यम से उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जाँच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब नहीं हो। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। जिन मामलों में स्थलीय जाँच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आवश्यक जाँच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही, जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जन संवाद कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, स्थापना उप समाहर्ता श्री धर्मराज, सामान्य शाखा प्रभारी अंजलि सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!1
- बीजेपी ने मारी बाजी/ तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह की बड़ी जीत बीजेपी ने मारी बाजी/ तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह की बड़ी जीत1
- मब्बी चौक पर हथियार के बल पर लूट, तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित यूनिक कंप्यूटर नामक कॉमन सर्विस सेंटर में मंगलवार की सुबह लूटपाट की घटना सामने आई है। दुकान खोलकर सफाई कर रहे संचालक मोहम्मद हसमत को हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार तीन बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के भाई के अनुसार, मोहम्मद हसमत मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने दुकान में अपना बैग रखा और सफाई करने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक फिंगरप्रिंट डिवाइस समेत अन्य सामान रखे हुए थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।1
- वैशाली: रात 9 बजे थाने बुलाने पर चौकीदारों की बढ़ी परेशानी? वैशाली न्यूज़: कटहरा थाना क्षेत्र में चौकीदारों की रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक चौकीदार से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से रोजाना रात 9 बजे चौकीदारों को थाने बुलाकर सामूहिक फोटो और वीडियो बनाने के बाद गश्ती के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि कुछ चौकीदारों का कार्यक्षेत्र थाने से लगभग 7 से 10 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रात में थाने पहुंचना और फिर अपने क्षेत्र में गश्ती करना उनके लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हालांकि, कथित निर्देश की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने आना बाकी है। मामले पर आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पूरी खबर के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो करें। रिपोर्ट :अखिलेश कुमार, मुख्य संपादक, SGN1
- वैशाली जिले के कटहरा थाना में तैनात चौकीदारों की कैसी बढ़ी परेशानी ? रात 9 बजे थाने बुलाए जाने से रात्रि गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल! वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र में एक चौकीदार से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से रोजाना रात 9 बजे चौकीदारों को थाने बुलाकर सामूहिक फोटो और वीडियो बनाने के बाद गश्ती के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ चौकीदारों का कार्यक्षेत्र थाने से 7 से 10 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रात में थाने पहुंचना और फिर अपने क्षेत्र में गश्ती करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि, कथित निर्देश की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने आना बाकी है। 👉 क्या रात्रि गश्ती की निगरानी के साथ चौकीदारों की परेशानी का समाधान भी जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें सत्यम ग्राम न्यूज़।1
- वैशाली के राजु राय ने किया 7.5 करोड़ के घोटाले का उजागर, मुखिया द्वारा SC/ST एक्ट में फंसाने की DIG से शिकायत प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H NEWS, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के चर्चित किसान नेता रामदेव प्रसाद राय उर्फ राजू भाई ने पंचायतों में विकास निधि के कथित घोटाले को उजागर करने के बाद साजिश के तहत एससी-एसटी एक्ट के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में उन्हें 11 दिन जेल में बिताने पड़े। किसान नेता ने अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष पुनर्जांच और कथित रूप से गलत तरीके से जेल भेजे जाने के एवज में एक करोड़ रुपये मुआवजे की कानूनी मांग करने की बात कही है। राजू राय के अनुसार, उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से वैशाली प्रखंड की सलेमपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार राम और चकअहलाद पंचायत के मुखिया दूधनाथ राय से जुड़े करीब 7.5 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला उजागर किया था। उनका आरोप है कि इसके बाद उन्हें निशाना बनाते हुए हाजीपुर स्थित एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। किसान नेता ने संबंधित थाना प्रभारी की मिलीभगत से बिना समुचित जांच के फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 33/26 में कार्रवाई के बाद उन्हें 11 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। डीआईजी से की निष्पक्ष जांच की मांग मामले को लेकर राजू राय मुजफ्फरपुर स्थित तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय पहुंचे। उनके मुताबिक, डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली पुलिस को निष्पक्ष पुनर्जांच करने तथा न्यायालय में लंबित प्रक्रिया के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राजू राय का दावा है कि पुनर्जांच के बाद मामले को रद्द करने की दिशा में भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। राजू राय ने कहा कि वह कानून के कथित दुरुपयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, जेल में बिताए 11 दिनों के एवज में एक करोड़ रुपये मुआवजे की कानूनी मांग करने की बात कही है। फिलहाल, पंचायतों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।1
- बिहार की राजनीति में "जननायक लोक दल" की नई पहल हर विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य जोड़ने का ऐलान : रवि कुमार,पटना, जननायक लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि "जननायक लोक दल " का संगठन बिहार में वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और संगठन का विस्तार कर लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। रवि कुमार ने कहा कि "जननायक लोक दल " समाज के दलित, वंचित, शोषित, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगा। संविधान के मूल्यो के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने और विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।जल्द ही "जननायक लोक दल " के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता की समस्या सुनेंगे, निदान करेंगे एवं आम जनता को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।1