समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने अयोध्या विधानसभा से पवन पांडेय को प्रत्याशी घोषित होने पर किया भव्य स्वागत। मोनू अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तेज नारायण पांडे पवन को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या में खुशी की लहर है। घोषणा के बाद महानगर में प्रथम आगमन पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तेज नारायण पांडे पवन ने कहा, अयोध्या की जनता 2027 में सपा को जिताकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाएगी और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।उन्होंने अयोध्या की पांचों सीटें जीतने का दावा किया।पवन पांडे ने कहा PDA ही प्रभु श्री राम की सेना है और इस बार राम जी की सेना और समाजवाद की सेना मिलकर भाजपा सरकार को प्रदेश से विदा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा जिनका होमगार्ड नहीं सुनता हम क्यों सुनें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा सिराथू से हारे हुए हैं, कृपा पर स्टूल मिला है संभल कर रखें नहीं तो टूट कर गिर जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने अयोध्या विधानसभा से पवन पांडेय को प्रत्याशी घोषित होने पर किया भव्य स्वागत। मोनू अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तेज नारायण पांडे पवन को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या में खुशी की लहर है। घोषणा के बाद महानगर
में प्रथम आगमन पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तेज नारायण पांडे पवन ने कहा, अयोध्या की जनता 2027 में सपा को जिताकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को
हटाएगी और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।उन्होंने अयोध्या की पांचों सीटें जीतने का दावा किया।पवन पांडे ने कहा PDA ही प्रभु श्री राम की सेना है और इस बार राम जी की सेना और समाजवाद की सेना मिलकर भाजपा सरकार को प्रदेश से विदा कर अखिलेश यादव को
मुख्यमंत्री बनाएगी। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा जिनका होमगार्ड नहीं सुनता हम क्यों सुनें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा सिराथू से हारे हुए हैं, कृपा पर स्टूल मिला है संभल कर रखें नहीं तो टूट कर गिर जाएंगे।
- पूर्व मंत्री पवन पांडेय का अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने पर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत में ग्रामीणों को लड्डू खिलाकर अखिलेश यादव को दी बधाई। मोनू अयोध्या विधानसभा से आदरणीय पवन पांडे जी का टिकट होने पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने रसड़ा ग्राम सभा में पहुंचकर ग्रामीणों को खिलाया लड्डू तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी को दी बधाई। वही सपा नेता पंडित समरजीत ने कहा- आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने प्रभु राम की धरती पर निभा दिया कृष्ण सुदामा की मित्रता। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में प्रथम टिकट आदरणीय पवन पांडे जी को टिकट देकर ब्राह्मण को सम्मान देने का काम किए हैं। जहां एक तरफ भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हत्याओं से लेकर अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कृष्ण सुदामा के मित्रता को निभाने का काम किए हैं आज हम सब मिलकर सपा मुखिया को वचन देते हैं कि प्रभु राम की धरती पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे। इस अवसर पर जोखू राम वर्मा, संत कुमार,सुनील कुमार,आदर्श मौर्य,विजय कनौजिया,जियालाल निषाद,सत्यम, आदि अन्य सम्मनित लोग मौज़ूद रहे।4
- सीओ श्रीयश त्रिपाठी के ऑपरेशन में ताला तोड़ गैंग के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कई वारदातें बेनकाब।1
- बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास क्षेत्र के पोखरा बाजार गांव से कावड़ यात्रा के लिए जाते हुए1
- जनपद के सोहावल तहसील में चला हाईकोर्ट का हैंटर, ग्रामीण हुए खुश, हटा अवैध अतिक्रमण।1
- Post by Mahesh yadav gonda1
- संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।1
- अयोध्या। बीकापुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 9सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ब्रेकिंग अयोध्या। बीकापुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष। मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन चितई मिश्र का पुरवा गांव का मामला। दो पक्षों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया गया। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और कार्रवाई में जुटी है।1