संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
- संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।1
- 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि सुलतानपुर। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह 9 अगस्त को सुलतानपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति होंगे। उनके साथ मंच पर कई राज्यों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात से सांसद दिनेश चंद्र अनावाडिया, बिहार से एमएलसी शीला पंडित और एमएलसी शिवरानी पंडित संबोधित करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, अमेठी की विधायक महाराजी देवी, राजस्थान के विधायक डूंगर राम गेदर प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री दयाराम प्रजापति, हमीरपुर के विधायक मनोज प्रजापति, छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, छतरपुर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव, प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज उत्तर प्रदेश, और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मंगरू प्रजापति भी आयोजन से जुड़े हैं। तैयारियों में जगदंबा प्रसाद प्रजापति, महामंत्री प्रजापति समाज सुलतानपुर, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांव-गांव पंपलेट वितरित किए गए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।1
- Post by Mahesh yadav gonda1
- Ayodhyadham में सावन का मेला राम भक्तों का मेला प्रभु श्रीराम जी का दर्शन करने राम भक्ति पहुंच रहे हैं ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।।। आज सुबह टाइम्स टीम, अयोध्याधाम ,।। Ayodhyadham में सावन का मेला राम भक्तों का मेला प्रभु श्रीराम जी का दर्शन करने राम भक्ति पहुंच रहे हैं ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।।। आज सुबह टाइम्स टीम, अयोध्याधाम ,।।1
- Post by पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या फैजाबाद1
- आज अयोध्या टेंट लाइट माली डी.जे. कैटर्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक *_माननीय अध्यक्ष श्री अशोक जयसवाल जी (प्रोपराइटर – हनुमान टेंट हाउस, निवायां)_* के आवास पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई 🙏 *आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न* 🙏 आज अयोध्या टेंट लाइट माली डी.जे. कैटर्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक *_माननीय अध्यक्ष श्री अशोक जयसवाल जी (प्रोपराइटर – हनुमान टेंट हाउस, निवायां)_* के आवास पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 19 एवं 20 सितम्बर को नोएडा में आयोजित होने वाले महाअधिवेशन की तैयारियों, संगठन की मजबूती, सहभागिता एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री श्री रजनीश गुप्ता जी ने अपने ओजस्वी विचारों एवं संगठन के प्रति समर्पण से सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया तथा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उनके विचारों से सभी उपस्थित सदस्य उत्साहित एवं ओतप्रोत हुए। बैठक में चेयरमैन श्री संतोष जयसवाल जी ने भी अपने मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों से सभी का उत्साहवर्धन किया। बैठक में राशिद खान, श्री दिनेश जयसवाल, आशु भाई, श्री राजकपूर जी, चाँद भाई, इजराइल भाई, बालकिशोर जी, टीटू भाई, पिंकू भाई एवं उबेद भाई सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए अयोध्या टेंट लाइट माली डी.जे. कैटर्स एसोसिएशन की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद। – *अयोध्या टेंट लाइट माली डी.जे. कैटर्स एसोसिएशन*1
- घर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प्रशासन द्वारा जबरियन ले जाना असवैधानिक अजीत पासी ग्राम पंचायत मिश्रौली अमानीगंज मैं सुरक्षित अंबेडकर पार्क की हो पैमाइश प्रशासन द्वारा ले गई अंबेडकर प्रतिमा का ससम्मान अनावरण हो लोगों की मांग अमानीगंज अयोध्या अयोध्या जिले के विकास खंड अमानीगंज ग्राम पंचायत मिश्रौली में लक्ष्मण गौतम के घर पर कई वर्षों से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखी थी जिसे पुलिस प्रशासन व अधिकारियों ने पुलिस बल दिखाकर उठा ले गए जिससे अंबेडकर वादियो में भारी आक्रोश देखने को मिला । उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा को आज अजीत पासी भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में एक ज्ञापन सौपा गया और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पता नहीं उठ रहे हैं सवालिया निशान भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष अजीत पासी की सुने जुबानी3
- डिप्टी सीएम के आदेश बेअसर: ग्राम चौपाल के दिन पंचायत भवन पर लटका ताला, ग्रामीण लौटे निराश मिल्कीपुर अयोध्या दैनिक भास्कर संवाददाता 1 बजे तक करते रहे इंतजार, न खुला पंचायत भवन और न ही अधिकारियों ने दी कोई जानकारी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रदेश सरकार एवं डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाना है। इसके बावजूद शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्रस्तावित ग्राम चौपाल पूरी तरह कागजों तक सीमित नजर आई। निर्धारित स्थल पंचायत भवन पर ताला लटका मिला, जिससे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दैनिक भास्कर संवाददाता ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां भवन बंद मिला और ग्राम चौपाल से संबंधित कोई भी गतिविधि नहीं दिखाई दी। इसके बाद संवाददाता दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत भवन पर मौजूद रहे, लेकिन न तो भवन का ताला खुला और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर पहुंचा। ग्रामीण कालीदीन, दीनबंधु, केवला, राजेश्वरी और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि वे अपनी समस्याएं लेकर ग्राम चौपाल में पहुंचे थे, लेकिन पंचायत भवन बंद मिलने से उन्हें बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्राम चौपाल का आयोजन ही समय पर नहीं होगा तो शासन की मंशा कैसे पूरी होगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। मामले में जब खंड विकास अधिकारी आर.एस. भारती से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने संबंधित सचिव से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो पंचायत भवन खुला और न ही इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिला। ग्राम चौपाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दिन पंचायत भवन पर ताला लटका मिलना और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में समयबद्ध एवं नियमित ग्राम चौपाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।1