logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि सुलतानपुर। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह 9 अगस्त को सुलतानपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति होंगे। उनके साथ मंच पर कई राज्यों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात से सांसद दिनेश चंद्र अनावाडिया, बिहार से एमएलसी शीला पंडित और एमएलसी शिवरानी पंडित संबोधित करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, अमेठी की विधायक महाराजी देवी, राजस्थान के विधायक डूंगर राम गेदर प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री दयाराम प्रजापति, हमीरपुर के विधायक मनोज प्रजापति, छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, छतरपुर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव, प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज उत्तर प्रदेश, और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मंगरू प्रजापति भी आयोजन से जुड़े हैं। तैयारियों में जगदंबा प्रसाद प्रजापति, महामंत्री प्रजापति समाज सुलतानपुर, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांव-गांव पंपलेट वितरित किए गए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

21 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि सुलतानपुर। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह 9 अगस्त को सुलतानपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति होंगे। उनके साथ मंच पर कई राज्यों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात से सांसद दिनेश चंद्र अनावाडिया, बिहार से एमएलसी शीला पंडित और एमएलसी शिवरानी पंडित संबोधित करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, अमेठी की विधायक महाराजी देवी, राजस्थान के विधायक डूंगर राम गेदर प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री दयाराम प्रजापति, हमीरपुर के विधायक मनोज प्रजापति, छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, छतरपुर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव, प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज उत्तर प्रदेश, और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मंगरू प्रजापति भी आयोजन से जुड़े हैं। तैयारियों में जगदंबा प्रसाद प्रजापति, महामंत्री प्रजापति समाज सुलतानपुर, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांव-गांव पंपलेट वितरित किए गए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि 9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि सुलतानपुर। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह 9 अगस्त को सुलतानपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति होंगे। उनके साथ मंच पर कई राज्यों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात से सांसद दिनेश चंद्र अनावाडिया, बिहार से एमएलसी शीला पंडित और एमएलसी शिवरानी पंडित संबोधित करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, अमेठी की विधायक महाराजी देवी, राजस्थान के विधायक डूंगर राम गेदर प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री दयाराम प्रजापति, हमीरपुर के विधायक मनोज प्रजापति, छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, छतरपुर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव, प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज उत्तर प्रदेश, और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मंगरू प्रजापति भी आयोजन से जुड़े हैं। तैयारियों में जगदंबा प्रसाद प्रजापति, महामंत्री प्रजापति समाज सुलतानपुर, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांव-गांव पंपलेट वितरित किए गए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
    1
    9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि
9 अगस्त को मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, वरिष्ठ सम्मान समारोह में जुटेंगे कई राज्यों के जनप्रतिनिधि
सुलतानपुर। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती और डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह 9 अगस्त को सुलतानपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति होंगे। उनके साथ मंच पर कई राज्यों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात से सांसद दिनेश चंद्र अनावाडिया, बिहार से एमएलसी शीला पंडित और एमएलसी शिवरानी पंडित संबोधित करेंगी। 
विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, अमेठी की विधायक महाराजी देवी, राजस्थान के विधायक डूंगर राम गेदर प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री दयाराम प्रजापति, हमीरपुर के विधायक मनोज प्रजापति, छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, छतरपुर मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति शामिल होंगे।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव, प्रदेश महामंत्री प्रजापति समाज उत्तर प्रदेश, और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मंगरू प्रजापति भी आयोजन से जुड़े हैं।
तैयारियों में जगदंबा प्रसाद प्रजापति, महामंत्री प्रजापति समाज सुलतानपुर, उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांव-गांव पंपलेट वितरित किए गए हैं। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    संचारी रोग अभियान के बीच भी चमैला में गंदगी का अंबार, नालियों से उठ रही दुर्गंध
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमैला में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ न होने के कारण उनमें गंदा पानी जमा है और सड़ांध उठ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के लाहोरी, राजबली, शिव प्रकाश यादव, राम भरोसे, महाबल, राजकरण और हरिराम ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में दिखाई नहीं देते। यदि समय-समय पर सफाई होती रहती तो नालियों में गंदगी नहीं जमा होती और दुर्गंध व मच्छरों की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता।
ग्रामीणों ने बताया कि नालियों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलवाने, नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य धरातल पर भी सफल हो सके और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव

नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है।
महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव मिला; गोसाईगंज की 20 वर्षीय युवती कादीपुर नहर में मृत मिली गोसाईगंज थाना क्षेत्र में नहर में कूदने वाली एक 20 वर्षीय महिला का शव कादीपुर नहर से बरामद किया गया है। महिला ने 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया से छलांग लगाई थी। मृतक महिला की पहचान हकीकुल (20 वर्ष) पुत्री शारदा, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। पुलिस को 5 अगस्त को महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हकीकुल का विवाह नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज से प्रेम विवाह हुआ था। वह शादी के बाद से ससुराल में रह रही थी, लेकिन 15 दिन पहले नाराज होकर अपने मायके तुर्कियाना आ गई थी। उसका पति नागपुर, महाराष्ट्र में रहता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की थी। 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र की नहर से महिला का शव बरामद हुआ। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    1
    महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव मिला; गोसाईगंज की 20 वर्षीय युवती कादीपुर नहर में मृत मिली
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में नहर में कूदने वाली एक 20 वर्षीय महिला का शव कादीपुर नहर से बरामद किया गया है। महिला ने 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया से छलांग लगाई थी।
मृतक महिला की पहचान हकीकुल (20 वर्ष) पुत्री शारदा, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। पुलिस को 5 अगस्त को महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हकीकुल का विवाह नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज से प्रेम विवाह हुआ था। वह शादी के बाद से ससुराल में रह रही थी, लेकिन 15 दिन पहले नाराज होकर अपने मायके तुर्कियाना आ गई थी। उसका पति नागपुर, महाराष्ट्र में रहता है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की थी। 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र की नहर से महिला का शव बरामद हुआ। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब ' प्रशासन चला गांव की ओर' बना सिर्फ नारा! स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद सुल्तानपुर/लंभुआ। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दहेव गोपाल पट्टी में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सवालों के घेरे में रही। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। पूरा कार्यक्रम केवल सचिव राम केवल के भरोसे चलता दिखाई दिया। जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर आए। किसी ने सिंचाई व्यवस्था की समस्या उठाई तो किसी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रद्धालुओं ने मरी माता धाम तक बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद न होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी राम केवल ही ग्रामीणों की शिकायतें एक-एक कर पर्ची पर दर्ज करते रहे। हालांकि संबंधित विभागों का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान का भरोसा नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की " प्रशासन चला गांव की ओर" जैसी पहल केवल नारों और फोटो तक सीमित होकर रह गई है। जब जन चौपाल में ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? जन चौपाल की यह तस्वीर शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है।
    2
    फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब
फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब
' प्रशासन चला गांव की ओर' बना सिर्फ नारा! स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद
सुल्तानपुर/लंभुआ। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दहेव गोपाल पट्टी में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सवालों के घेरे में रही। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। पूरा कार्यक्रम केवल सचिव राम केवल के भरोसे चलता दिखाई दिया।
जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर आए। किसी ने सिंचाई व्यवस्था की समस्या उठाई तो किसी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रद्धालुओं ने मरी माता धाम तक बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद न होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी राम केवल ही ग्रामीणों की शिकायतें एक-एक कर पर्ची पर दर्ज करते रहे। हालांकि संबंधित विभागों का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान का भरोसा नहीं मिल सका।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की " प्रशासन चला गांव की ओर" जैसी पहल केवल नारों और फोटो तक सीमित होकर रह गई है। जब जन चौपाल में ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? जन चौपाल की यह तस्वीर शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डिप्टी सीएम के आदेश बेअसर: ग्राम चौपाल के दिन पंचायत भवन पर लटका ताला, ग्रामीण लौटे निराश मिल्कीपुर अयोध्या दैनिक भास्कर संवाददाता 1 बजे तक करते रहे इंतजार, न खुला पंचायत भवन और न ही अधिकारियों ने दी कोई जानकारी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रदेश सरकार एवं डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाना है। इसके बावजूद शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्रस्तावित ग्राम चौपाल पूरी तरह कागजों तक सीमित नजर आई। निर्धारित स्थल पंचायत भवन पर ताला लटका मिला, जिससे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दैनिक भास्कर संवाददाता ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां भवन बंद मिला और ग्राम चौपाल से संबंधित कोई भी गतिविधि नहीं दिखाई दी। इसके बाद संवाददाता दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत भवन पर मौजूद रहे, लेकिन न तो भवन का ताला खुला और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर पहुंचा। ग्रामीण कालीदीन, दीनबंधु, केवला, राजेश्वरी और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि वे अपनी समस्याएं लेकर ग्राम चौपाल में पहुंचे थे, लेकिन पंचायत भवन बंद मिलने से उन्हें बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्राम चौपाल का आयोजन ही समय पर नहीं होगा तो शासन की मंशा कैसे पूरी होगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। मामले में जब खंड विकास अधिकारी आर.एस. भारती से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने संबंधित सचिव से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो पंचायत भवन खुला और न ही इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिला। ग्राम चौपाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दिन पंचायत भवन पर ताला लटका मिलना और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में समयबद्ध एवं नियमित ग्राम चौपाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    डिप्टी सीएम के आदेश बेअसर: ग्राम चौपाल के दिन पंचायत भवन पर लटका ताला, ग्रामीण लौटे निराश
मिल्कीपुर अयोध्या 
दैनिक भास्कर संवाददाता 1 बजे तक करते रहे इंतजार, न खुला पंचायत भवन और न ही अधिकारियों ने दी कोई जानकारी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रदेश सरकार एवं डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाना है। इसके बावजूद शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्रस्तावित ग्राम चौपाल पूरी तरह कागजों तक सीमित नजर आई। निर्धारित स्थल पंचायत भवन पर ताला लटका मिला, जिससे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
दैनिक भास्कर संवाददाता ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां भवन बंद मिला और ग्राम चौपाल से संबंधित कोई भी गतिविधि नहीं दिखाई दी। इसके बाद संवाददाता दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत भवन पर मौजूद रहे, लेकिन न तो भवन का ताला खुला और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर पहुंचा।
ग्रामीण कालीदीन, दीनबंधु, केवला, राजेश्वरी और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि वे अपनी समस्याएं लेकर ग्राम चौपाल में पहुंचे थे, लेकिन पंचायत भवन बंद मिलने से उन्हें बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्राम चौपाल का आयोजन ही समय पर नहीं होगा तो शासन की मंशा कैसे पूरी होगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
मामले में जब खंड विकास अधिकारी आर.एस. भारती से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने संबंधित सचिव से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो पंचायत भवन खुला और न ही इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिला।
ग्राम चौपाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दिन पंचायत भवन पर ताला लटका मिलना और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में समयबद्ध एवं नियमित ग्राम चौपाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe. jai mahakal
    1
    radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe.   jai mahakal
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.