logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी आरपीएफ ने भाई-बहन के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत की कार्यवाही सवाई माधोपुर। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल हुई, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल (RPF), सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन (दिलखुश मीणा व संजू मीणा) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/ट्रेसपास) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील/वीडियो बनाना जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।

18 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
18 hrs ago

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी आरपीएफ ने भाई-बहन के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत की कार्यवाही सवाई माधोपुर। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल हुई, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल (RPF), सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन (दिलखुश मीणा व संजू मीणा) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/ट्रेसपास) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील/वीडियो बनाना जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर, 27 मार्च। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं की योजनाओं तथा झील संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए सवाई माधोपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करें, जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक छवि लेकर जाए। स्वच्छता, शहरी व्यवस्थाओं एवं पीएम आवास योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश :- जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अवैध कचरा प्वाइंटों को हटाने एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत सड़कों के डिवाइडर विकास, सौंदर्यीकरण एवं पेंटिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना 1.0 के तहत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए फॉगिंग, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में निराश्रित पशुओं के लिए गर्मी में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं। साथ ही मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सिटी फ्लड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में आगजनी की संभावना के मध्येनजर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी अस्पतालों, स्कूलों एवं होटलों में फायर एनओसी की जांच करने तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झील संरक्षण के संबंध में समिति की पुनः बैठक आयोजित कर चयनित जल स्रोतों का सीमांकन एवं शुद्धिकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    1
    सवाई माधोपुर, 27 मार्च। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं की योजनाओं तथा झील संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए सवाई माधोपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करें, जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक छवि लेकर जाए।
स्वच्छता, शहरी व्यवस्थाओं एवं पीएम आवास योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश :- जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अवैध कचरा प्वाइंटों को हटाने एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत सड़कों के डिवाइडर विकास, सौंदर्यीकरण एवं पेंटिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना 1.0 के तहत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए फॉगिंग, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में निराश्रित पशुओं के लिए गर्मी में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं। साथ ही मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सिटी फ्लड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में आगजनी की संभावना के मध्येनजर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी अस्पतालों, स्कूलों एवं होटलों में फायर एनओसी की जांच करने तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झील संरक्षण के संबंध में समिति की पुनः बैठक आयोजित कर चयनित जल स्रोतों का सीमांकन एवं शुद्धिकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कन्या राशि 28 मार्च 2026: आज मेहनत का मिलेगा पूरा फल, सफलता तय!
    1
    कन्या राशि 28 मार्च 2026: आज मेहनत का मिलेगा पूरा फल, सफलता तय!
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by मुरारीलाल बैरवा इटावा
    1
    Post by मुरारीलाल बैरवा इटावा
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Ramraj Tilker
    1
    Post by Ramraj Tilker
    user_Ramraj Tilker
    Ramraj Tilker
    टोंक, टोंक, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लालसोट में महाकाली मंदिर से राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में झांकियां, डीजे व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। विधायक रामविलास मीणा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय रहा, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात रहा।
    5
    लालसोट में महाकाली मंदिर से राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में झांकियां, डीजे व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। विधायक रामविलास मीणा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय रहा, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात रहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल हुई, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल (RPF), सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन (दिलखुश मीणा व संजू मीणा) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/ट्रेसपास) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील/वीडियो बनाना जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।
    1
    सवाई माधोपुर। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल हुई, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल (RPF), सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन (दिलखुश मीणा व संजू मीणा) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 (अनधिकृत प्रवेश/ट्रेसपास) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना,
ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा
रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें।
सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील/वीडियो बनाना जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.