logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर दिनांक 03/04/26 *सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर की तत्परता से महिला का खोया बैग 48 घंटे में सुरक्षित बरामद* *बैग में रखा था साइन किया हुआ खाली चेक और घर की सभी चाबियां* सागर। जिले में पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आमजन की सहायता हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक महिला का खोया हुआ महत्वपूर्ण बैग तत्परता एवं समन्वय से मात्र 48 घंटे में सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 02/04/26 को फरियादिया सुधा शिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज, ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं, परंतु उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां एवं एक *साइन किया हुआ खाली चेक रखा था, जो अत्यंत संवेदनशील एवं कीमती था।* घटना के बाद फरियादिया द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई, जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरियादिया की भावुक स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सर्वप्रथम संबंधित ऑटो की पहचान हेतु लगाया गया। कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर उक्त ऑटो चालक से संपर्क किया गया, जिससे बैग सुरक्षित प्राप्त कर कंट्रोल रूम लाया गया। कंट्रोल रूम में फरियादिया को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिसमें उनका समस्त सामान यथावत मिला, विशेष रूप से साइन किया हुआ खाली चेक भी सुरक्षित वापस दिलाया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित प्राप्त कर फरियादिया ने सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *उल्लेखनीय योगदान:* उप निरीक्षक आरकेएस चौहान महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक आरक्षक सौरभ गुप्ता (चीता मोबाइल, थाना कैंट) सागर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

5 hrs ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर दिनांक 03/04/26 *सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर की तत्परता से महिला का खोया बैग 48 घंटे में सुरक्षित बरामद* *बैग में रखा था साइन किया हुआ खाली चेक और घर की सभी चाबियां* सागर। जिले में पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आमजन की सहायता हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक महिला का खोया हुआ महत्वपूर्ण बैग तत्परता एवं समन्वय से मात्र 48 घंटे में सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 02/04/26 को फरियादिया सुधा शिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज, ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं, परंतु उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां एवं एक *साइन किया हुआ खाली चेक रखा था, जो अत्यंत संवेदनशील एवं कीमती था।* घटना के बाद फरियादिया द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई, जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरियादिया की भावुक स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सर्वप्रथम संबंधित ऑटो की पहचान हेतु लगाया गया। कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर उक्त ऑटो चालक से संपर्क किया गया, जिससे बैग सुरक्षित प्राप्त कर कंट्रोल रूम लाया गया। कंट्रोल रूम में फरियादिया को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिसमें उनका समस्त सामान यथावत मिला, विशेष रूप से साइन किया हुआ खाली चेक भी सुरक्षित वापस दिलाया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित प्राप्त कर फरियादिया ने सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *उल्लेखनीय योगदान:* उप निरीक्षक आरकेएस चौहान महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक आरक्षक सौरभ गुप्ता (चीता मोबाइल, थाना कैंट) सागर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से मामला,थाना खिमलासा का । यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला लल अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान
खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से
मामला,थाना खिमलासा का ।
यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला लल
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से मामला,थाना खिमलासा का । यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला ललितपुर का रहने वाला है। 08,वर्ष से हाल निवास खिमलासा में, राधेश्याम कालोनी बीना रोड। यह लगातार कई वर्षों से चोरी और , महिलाओं, बच्चियों से छेड़ छाड़ करता आ रहा था। आज खिमलासा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा। पुलिस की अपील अपने आस पास हो रहे। अपराधों की जानकारी सागर पुलिस कंट्रोल रूम को दे।
    1
    खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से
मामला,थाना खिमलासा का ।
यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला ललितपुर  का रहने वाला है। 08,वर्ष से हाल निवास खिमलासा में, राधेश्याम कालोनी बीना रोड।
यह लगातार कई वर्षों से चोरी और , महिलाओं, बच्चियों से छेड़ छाड़ करता आ रहा था। आज खिमलासा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा। पुलिस की अपील
अपने आस पास हो रहे। अपराधों की जानकारी सागर पुलिस कंट्रोल रूम को दे।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मामला बीना के छोटी बजरिया पुलिस चौकी के पास का है, जहां खुलेआम संचालित हो रही शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    मामला बीना के छोटी बजरिया पुलिस चौकी के पास का है, जहां खुलेआम संचालित हो रही शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना :- बीना के जवाहर वार्ड स्टेशन रोड स्थित श्रीराम होटल में सोमवार को अज्ञात कारण के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के तीसरे फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
    1
    बीना :- बीना के जवाहर वार्ड स्टेशन रोड स्थित श्रीराम होटल में सोमवार को अज्ञात कारण के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के तीसरे फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    9 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ : बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत हेडलाइन: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर मंदिर में चोरी, लाखों का माल पार सब-हेडलाइन: बीना के राम जानकी मंदिर में चोरों का आतंक, ताले तोड़कर दान पेटी और चांदी के आभूषण ले उड़े बीना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस चौकी के पास भी वारदात करने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला छोटी बजरिया पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्थित राम जानकी मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। बीना के राम जानकी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह मंदिर के पुजारी ताले खोलने पहुंचे तो गेट के ताले टूटे हुए मिले। पुजारी पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर के चैनल गेट के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के गेट के ताले भी तोड़ दिए गए। चोर मंदिर से राम-लक्ष्मण के चांदी के धनुष-बाण और अन्य कीमती सामान सहित करीब 9 छत्र चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात पुलिस चौकी के बेहद करीब होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और मंदिर के गेट को पुनः बंद कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जो सागर से पहुंचकर आगे की जांच करेगी। पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने बताया कि "रात को पूजा के बाद मंदिर बंद करके घर गया था। सुबह आया तो ताले टूटे मिले, दान पेटी खुली थी और चांदी के धनुष-बाण समेत कई सामान चोरी हो गया।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    लोकल न्यूज़ : बीना
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
हेडलाइन:
पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर मंदिर में चोरी, लाखों का माल पार
सब-हेडलाइन:
बीना के राम जानकी मंदिर में चोरों का आतंक, ताले तोड़कर दान पेटी और चांदी के आभूषण ले उड़े
बीना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस चौकी के पास भी वारदात करने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला छोटी बजरिया पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्थित राम जानकी मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया।
बीना के राम जानकी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह मंदिर के पुजारी ताले खोलने पहुंचे तो गेट के ताले टूटे हुए मिले। पुजारी पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर के चैनल गेट के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के गेट के ताले भी तोड़ दिए गए।
चोर मंदिर से राम-लक्ष्मण के चांदी के धनुष-बाण और अन्य कीमती सामान सहित करीब 9 छत्र चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात पुलिस चौकी के बेहद करीब होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और मंदिर के गेट को पुनः बंद कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जो सागर से पहुंचकर आगे की जांच करेगी।
पंडित प्रेम नारायण शास्त्री ने बताया कि 
"रात को पूजा के बाद मंदिर बंद करके घर गया था। सुबह आया तो ताले टूटे मिले, दान पेटी खुली थी और चांदी के धनुष-बाण समेत कई सामान चोरी हो गया।"
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया विधायक 11 के खिलाफ जिससे समिति ने लिया निर्णय फिर से कराया जाएगा विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच मैच* मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला मैच *प्राणपुर बनाम डगोरा* के मध्य हुआ इस मैच को डगोरा ने 06 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम रघुवंशी रहे। दूसरा मैच *पाठखेडा बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पड़रिया ने 21 रन से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे। तीसरा मैच *विधायक 11 बनाम प्रशासन 11* के मध्य हुआ जिसमें मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने शानदार 3 ओवर में 12 रन दे कर चार विकेट लिए और जिला महामंत्री नरेश ग्वाल जी ने शानदार 63 रनों की पारी खेली. प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया जिससे समिति ने निर्णय लिया की विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच ये मैच फिर से (रीमैच) होगा यह मैच इस कारण बेनतीजा पर छूटा। चौथा मैच *डगोरा बनाम मड़खेड़ा लाइन* के मध्य हुआ इस रोमांचक मैच को मड़खेड़ा लाइन ने 26 रन से अपने नाम किया.इस मैच के मैन ऑफ द मैच सक्षम शर्मा रहे। पांचवा मैच *मड़खेड़ा लाइन बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पडरिया ने 07 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप मे तहसीलदार मैडम सुश्री सोनम शर्मा,नायब तहसीलदार ध्रुव सिंह बुंदेला,नायाब तहसीलदार मुंगावली अनीश धाकड़, एसडीओपी सनम बी खान, ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अलीम डायर पत्रकार मौजूद रहे। मुख्य निर्णायक के रूप में सौरभ सक्सेना,हरिओम सेन ऋषि तिवारी,अंशुल शर्मा,इंद्रजीत यादव के साथ ज्ञानालय परिवार सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में  नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया विधायक 11 के खिलाफ जिससे समिति ने लिया निर्णय फिर से कराया जाएगा विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच मैच*
मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला मैच *प्राणपुर बनाम डगोरा* के मध्य हुआ इस मैच को डगोरा ने 06 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम रघुवंशी रहे।
दूसरा मैच *पाठखेडा बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पड़रिया ने 21 रन से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे।
तीसरा मैच *विधायक 11 बनाम प्रशासन 11* के मध्य हुआ जिसमें मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने शानदार 3 ओवर में 12 रन दे कर चार विकेट लिए और जिला महामंत्री नरेश ग्वाल जी ने  शानदार 63 रनों की पारी खेली. प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया जिससे समिति ने निर्णय लिया की विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच ये मैच फिर से (रीमैच) होगा यह मैच इस कारण बेनतीजा पर छूटा।
चौथा मैच *डगोरा बनाम मड़खेड़ा लाइन* के मध्य हुआ इस रोमांचक मैच को मड़खेड़ा लाइन ने 26 रन से अपने नाम किया.इस मैच के मैन ऑफ द मैच सक्षम शर्मा रहे।
पांचवा मैच *मड़खेड़ा लाइन बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पडरिया ने 07 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि के रूप मे तहसीलदार मैडम सुश्री सोनम शर्मा,नायब तहसीलदार ध्रुव सिंह बुंदेला,नायाब तहसीलदार मुंगावली अनीश धाकड़, एसडीओपी सनम बी खान, ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अलीम डायर पत्रकार मौजूद रहे।
मुख्य निर्णायक के रूप में सौरभ सक्सेना,हरिओम सेन ऋषि तिवारी,अंशुल शर्मा,इंद्रजीत यादव के साथ ज्ञानालय परिवार सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    1 hr ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल: सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन *बीना में छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन विरोध में स्थानीय लोगों ने की जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल डालकर आप के कार्यकर्ता ने की आत्मादाह की कोशिश* राजेश बबेले बीना।विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल,सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिसके बाद सड़क पर गिरे पेट्रोल में किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। *पुलिस ने युवक को वाहन में बिठाया* प्रदर्शन के दौरान, आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी बीच, किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी, जिससे आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी थी, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थीं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों की सक्रियता से तत्काल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना प्रभारी अनूप यादव और छोटी बजरिया पुलिस चौकी का भारी बल मौजूद था। *विधायक ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन* घटना के बाद, विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद, महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। *शराब दुकान हटाने की लंबे समय से हो रही मांग* वार्डवासी निर्मल रैकवार ने बताया कि शराब दुकान को हटाने के लिए वह काफी प्रयास कर चुके हैं। यहां तक हर बार केवल उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर शराब दुकान यहां से हटाने के मन बना लिया था। क्योंकि शराब दुकान तक जाने वाला रास्ता रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे फेंसिंग और सरिया लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    2
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल:
सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
*बीना में छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन विरोध में स्थानीय लोगों ने की जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल डालकर आप के कार्यकर्ता ने की आत्मादाह की कोशिश*
राजेश बबेले 
बीना।विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल,सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिसके बाद सड़क पर गिरे पेट्रोल में किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।
*पुलिस ने युवक को वाहन में बिठाया*
प्रदर्शन के दौरान, आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी बीच, किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी, जिससे आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी थी, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थीं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों की सक्रियता से तत्काल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना प्रभारी अनूप यादव और छोटी बजरिया पुलिस चौकी का भारी बल मौजूद था।
*विधायक ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन*
घटना के बाद, विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद, महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
*शराब दुकान हटाने की लंबे समय से हो रही मांग*
वार्डवासी निर्मल रैकवार ने बताया कि शराब दुकान को हटाने के लिए वह काफी प्रयास कर चुके हैं। यहां तक हर बार केवल उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर शराब दुकान यहां से हटाने के मन बना लिया था। क्योंकि शराब दुकान तक जाने वाला रास्ता रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे फेंसिंग और सरिया लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • छोटी बजरिया कलारी बंद करवाने पर निर्मल रैकवार ने पेट्रोल डालकर आगे लगाने की कोशिश की
    1
    छोटी बजरिया कलारी बंद करवाने पर निर्मल रैकवार ने पेट्रोल डालकर आगे लगाने की कोशिश की
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.