बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल: सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन *बीना में छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन विरोध में स्थानीय लोगों ने की जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल डालकर आप के कार्यकर्ता ने की आत्मादाह की कोशिश* राजेश बबेले बीना।विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल,सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिसके बाद सड़क पर गिरे पेट्रोल में किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। *पुलिस ने युवक को वाहन में बिठाया* प्रदर्शन के दौरान, आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी बीच, किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी, जिससे आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी थी, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थीं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों की सक्रियता से तत्काल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना प्रभारी अनूप यादव और छोटी बजरिया पुलिस चौकी का भारी बल मौजूद था। *विधायक ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन* घटना के बाद, विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद, महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। *शराब दुकान हटाने की लंबे समय से हो रही मांग* वार्डवासी निर्मल रैकवार ने बताया कि शराब दुकान को हटाने के लिए वह काफी प्रयास कर चुके हैं। यहां तक हर बार केवल उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर शराब दुकान यहां से हटाने के मन बना लिया था। क्योंकि शराब दुकान तक जाने वाला रास्ता रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे फेंसिंग और सरिया लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल: सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन *बीना में छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन विरोध में स्थानीय लोगों ने की जमकर नारेबाजी धरना प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल डालकर आप के कार्यकर्ता ने की आत्मादाह की कोशिश* राजेश बबेले बीना।विरोध के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल,सड़क पर लगी आग, छोटी बजरिया स्थित शराब दुकान हटाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिसके बाद सड़क पर गिरे पेट्रोल में किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। *पुलिस ने युवक को वाहन में बिठाया* प्रदर्शन के दौरान, आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी बीच, किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी, जिससे आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस स्थान
पर आग लगी थी, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थीं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों की सक्रियता से तत्काल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना प्रभारी अनूप यादव और छोटी बजरिया पुलिस चौकी का भारी बल मौजूद था। *विधायक ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन* घटना के बाद, विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद, महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। *शराब दुकान हटाने की लंबे समय से हो रही मांग* वार्डवासी निर्मल रैकवार ने बताया कि शराब दुकान को हटाने के लिए वह काफी प्रयास कर चुके हैं। यहां तक हर बार केवल उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर शराब दुकान यहां से हटाने के मन बना लिया था। क्योंकि शराब दुकान तक जाने वाला रास्ता रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे फेंसिंग और सरिया लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है, एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है, बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल कैंसर से बचाने टीकाकरण तेज करने के एसडीएम ने दिए निर्देशः बीना।महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बैठक हुई। एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट विद्यालय और नगर पालिका परिषद में अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस टीके को बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। *14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की* एसडीएम ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है। उन्होंने 14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे आगे आकर यह टीका जरूर लगवाएं। *प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है* सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है ताकि भविष्य में कैंसर के खतरों को कम किया जा सके। *ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि बीना ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है, जिसमें अब तक कुल 944 यानी अब तक 53.7 प्रतिशत हुआ है। *क्या है सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी?* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है। हालांकि ज्यादातर संक्रमण अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर संक्रमण लंबे समय तक बना रहे, तो यह कैंसर का रूप ले सकता है। *4 हजार का टीका अब बिल्कुल मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने एक बड़ी राहत की बात साझा की कि बाजार में इस एक टीके की कीमत करीब 4 हजार रुपए है, लेकिन सरकारी अभियान के तहत यह 14 से 15 साल की बच्चियों को बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है। बीना में अब तक 940 बच्चियां यह टीका लगवा चुकी हैं। *कैसे लगवाएं टीका?* टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड होना जरूरी है।अगर किसी बच्ची के पास आधार कार्ड नहीं है, तो उसे एक सहमति पत्र भरना होगा। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के जोखिम से पूरी तरह सुरक्षित रखने में मददगार है। इस बैठक में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, बीईओ नीतेश दुबे और बीआरसी महेंद्र जाट समेत कई शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- खुरई डोहेला महोत्सव मे युवाओं ने जमकर मचाया हुडदंग कुर्सियां तोड़ी, मूक दर्शक बना रहा प्रशासन, कहीं आयोजकों के खिलाफ कोई साजिश तो नहीं रच रहा प्रशासन और विरोधी देखें Video1
- टिकीटोरिया मंदिर के नीचे से बनाई गई नाली में भारी भ्रष्टाचार1
- सागर जिले अंतर्गत देवरी नगरपालिका है तो बहुत पुरानी परन्तु राजनीति तो उसे भी पूरी तरह पुराना करने पर तुल गई अब यह मोन जुलूस निकल रहा है नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा श्मशान घाट पर शिव प्रतिमा विराजमान करने बनाएजा रहे स्थल निर्माण पर प्रशासन के बुलडोजर करवाई के विरोध में जिसे लेकर बीजेपी पार्षद द्वारा लेटर जारी कर मांग रखी गई थी1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना के भीम वार्ड एवं गणेश वार्ड की सीमा पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी कंपोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग अब उग्र रूप ले लिया जब आप नेता निर्मल रैकवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए तत्काल निर्मल को अपने कब्जे में लेकर दौड़ लगा दी किंतु उसी समय किसी शरारती व्यक्ति ने पेट्रोल के ऊपर माचिस की तीली डालकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश की इससे इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग की लपटे दूर तक जा पहुंची जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा आग की लपटों से शराब दुकान और महिलाएं भी जल सकती थी इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी अनूप यादव, आरपीएफ प्रभारी कमल सिंह सहित छोटी बजरिया चौकी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा । इसी बीच विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र भदोरिया ने कहा कि लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग चल रही थी इसे शीघ्र अन्यत्र स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। काफी समय के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को महिलाओं ने ज्ञापन सोपा आश्वासन मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया आज पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।6
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह हैडलाइन छोटी बजरिया में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन सब-हेडलाइन: रहवासी क्षेत्र में दुकान हटाने की मांग तेज, प्रदर्शन के दौरान युवक ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया बीना के छोटी बजरिया इलाके में स्थित शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय महिलाओं और रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से रहवासी क्षेत्र में संचालित इस शराब दुकान का विरोध किया जा रहा था। यह दुकान एसडीएम निवास ओर पुलिस चौकी के ठीक पीछे और होने के कारण लोगों में खासा आक्रोश है। महिलाओं का आरोप है कि यहां रोज शराब पीकर लोग झगड़ा और उपद्रव करते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए और शराब दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निर्बल रैकवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हिरासत में लेकर बड़ा हादसा टाल दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं नायब तहसीलदार हेमराज मेहर मौके पर पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए शराब दुकान हटाने की मांग रखी। प्रशासन की ओर से तीन दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल लोगों में नाराजगी बनी हुई है और सड़क मार्ग भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान *होटल श्रीराम में बड़ा हादसा* श्रीराम होटल में एसी चालू करते ही हुआ ब्लास्टः आग से रूम अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- Post by RAJESH BABELE2