बीना रिपोर्टर राजेश बबेले वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है, एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है, बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल कैंसर से बचाने टीकाकरण तेज करने के एसडीएम ने दिए निर्देशः बीना।महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बैठक हुई। एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट विद्यालय और नगर पालिका परिषद में अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस टीके को बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। *14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की* एसडीएम ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है। उन्होंने 14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे आगे आकर यह टीका जरूर लगवाएं। *प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है* सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है ताकि भविष्य में कैंसर के खतरों को कम किया जा सके। *ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि बीना ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है, जिसमें अब तक कुल 944 यानी अब तक 53.7 प्रतिशत हुआ है। *क्या है सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी?* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है। हालांकि ज्यादातर संक्रमण अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर संक्रमण लंबे समय तक बना रहे, तो यह कैंसर का रूप ले सकता है। *4 हजार का टीका अब बिल्कुल मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने एक बड़ी राहत की बात साझा की कि बाजार में इस एक टीके की कीमत करीब 4 हजार रुपए है, लेकिन सरकारी अभियान के तहत यह 14 से 15 साल की बच्चियों को बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है। बीना में अब तक 940 बच्चियां यह टीका लगवा चुकी हैं। *कैसे लगवाएं टीका?* टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड होना जरूरी है।अगर किसी बच्ची के पास आधार कार्ड नहीं है, तो उसे एक सहमति पत्र भरना होगा। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के जोखिम से पूरी तरह सुरक्षित रखने में मददगार है। इस बैठक में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, बीईओ नीतेश दुबे और बीआरसी महेंद्र जाट समेत कई शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

- बजरंग दल गर्जना1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से मामला,थाना खिमलासा का । यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला लल अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- खबर जिला सागर के बीना, खिमलासा।से मामला,थाना खिमलासा का । यह व्यक्ति को गौर से देखे। यूपी, कुआं घोषी, थाना महरौनी जिला ललितपुर का रहने वाला है। 08,वर्ष से हाल निवास खिमलासा में, राधेश्याम कालोनी बीना रोड। यह लगातार कई वर्षों से चोरी और , महिलाओं, बच्चियों से छेड़ छाड़ करता आ रहा था। आज खिमलासा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा। पुलिस की अपील अपने आस पास हो रहे। अपराधों की जानकारी सागर पुलिस कंट्रोल रूम को दे।1
- मामला बीना के छोटी बजरिया पुलिस चौकी के पास का है, जहां खुलेआम संचालित हो रही शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।1
- बीना :- बीना के जवाहर वार्ड स्टेशन रोड स्थित श्रीराम होटल में सोमवार को अज्ञात कारण के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के तीसरे फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।1
- पनामा के सबसे अहम ब्रिज पर बड़ा हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने पनामा सिटी में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ, जब बाल्बोआ ऑयल टैंक इलाके में आग लगने के बाद फ्यूल टैंकरों में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में ‘ब्रिज ऑफ द अमेरिका’ आ गया और वहां खड़ी कई गाड़ियां जल गईं। - यह पुल बेहद अहम रोड है, जो करीब 1654 मीटर लंबा है और पनामा नहर के पैसिफिक एंट्री पर बना हुआ है। - हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक शख्स अभी भी लापता बताया जा रहा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *होटल श्रीराम में बड़ा हादसा* श्रीराम होटल में एसी चालू करते ही हुआ ब्लास्टः आग से रूम में भरा धुआं, गेस्ट ने भागकर बचाई जान बीना। श्रीराम होटल में एसी चालू करते ही हुआ ब्लास्टः आग से रूम में भरा धुआं, गेस्ट ने भागकर बचाई जान। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात करीब 9- 10 बजे स्टेशन रोड स्थित होटल श्रीराम में एक बड़ा हादसा टल गया। होटल के एक कमरे में एयर कंडीशनर (एसी) चालू करते समय तेज धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। होटल स्टाफ की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। *तीसरी मंजिल हुआ ब्लास्ट* यह घटना होटल श्रीराम की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 404 में हुई। कमरे में रुके पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर और नवल सिंह चौहान ने खाना खाने के बाद जैसे ही एसी चालू किया, उसमें से स्पार्किंग शुरू हो गई। स्विच बंद करने की कोशिश करते ही एसी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके और आग लगने से कमरे में धुआं भर गया, जिससे होटल में हड़कंप मच गया। अन्य कमरों में ठहरे लोग भी दहशत में भागते हुए बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। *स्टाफ की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया* स्टाफ की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस दौरान होटल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। *नगर पालिका की टीम एवं फाइव ब्रिगेड प्रभारी पहुंचे घटना स्थल पर* सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के प्रभारी जितेंद्र भिलवारे की टीम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और आग पर काबू पा लिया।4
- छोटी बजरिया कलारी बंद करवाने पर निर्मल रैकवार ने पेट्रोल डालकर आगे लगाने की कोशिश की1
- सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर दिनांक 03/04/26 *सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर की तत्परता से महिला का खोया बैग 48 घंटे में सुरक्षित बरामद* *बैग में रखा था साइन किया हुआ खाली चेक और घर की सभी चाबियां* सागर। जिले में पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आमजन की सहायता हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक महिला का खोया हुआ महत्वपूर्ण बैग तत्परता एवं समन्वय से मात्र 48 घंटे में सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 02/04/26 को फरियादिया सुधा शिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज, ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं, परंतु उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां एवं एक *साइन किया हुआ खाली चेक रखा था, जो अत्यंत संवेदनशील एवं कीमती था।* घटना के बाद फरियादिया द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई, जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरियादिया की भावुक स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सर्वप्रथम संबंधित ऑटो की पहचान हेतु लगाया गया। कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर उक्त ऑटो चालक से संपर्क किया गया, जिससे बैग सुरक्षित प्राप्त कर कंट्रोल रूम लाया गया। कंट्रोल रूम में फरियादिया को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिसमें उनका समस्त सामान यथावत मिला, विशेष रूप से साइन किया हुआ खाली चेक भी सुरक्षित वापस दिलाया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित प्राप्त कर फरियादिया ने सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *उल्लेखनीय योगदान:* उप निरीक्षक आरकेएस चौहान महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक आरक्षक सौरभ गुप्ता (चीता मोबाइल, थाना कैंट) सागर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।1