बीना में शराब दुकान को हटाने को लेकर बवाल, आप नेता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप ? लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना के भीम वार्ड एवं गणेश वार्ड की सीमा पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी कंपोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग अब उग्र रूप ले लिया जब आप नेता निर्मल रैकवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए तत्काल निर्मल को अपने कब्जे में लेकर दौड़ लगा दी किंतु उसी समय किसी शरारती व्यक्ति ने पेट्रोल के ऊपर माचिस की तीली डालकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश की इससे इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग की लपटे दूर तक जा पहुंची जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा आग की लपटों से शराब दुकान और महिलाएं भी जल सकती थी इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी अनूप यादव, आरपीएफ प्रभारी कमल सिंह सहित छोटी बजरिया चौकी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा । इसी बीच विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र भदोरिया ने कहा कि लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग चल रही थी इसे शीघ्र अन्यत्र स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। काफी समय के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को महिलाओं ने ज्ञापन सोपा आश्वासन मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया आज पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
बीना में शराब दुकान को हटाने को लेकर बवाल, आप नेता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप ? लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना के भीम वार्ड एवं गणेश वार्ड की सीमा पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी
कंपोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग अब उग्र रूप ले लिया जब आप नेता निर्मल रैकवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए तत्काल निर्मल को अपने कब्जे में लेकर दौड़
लगा दी किंतु उसी समय किसी शरारती व्यक्ति ने पेट्रोल के ऊपर माचिस की तीली डालकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश की इससे इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग की लपटे दूर तक जा पहुंची जिससे एक
बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा आग की लपटों से शराब दुकान और महिलाएं भी जल सकती थी इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी अनूप यादव, आरपीएफ प्रभारी कमल सिंह सहित छोटी बजरिया चौकी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा । इसी बीच
विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र भदोरिया ने कहा कि लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग चल रही थी इसे शीघ्र अन्यत्र स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। काफी समय के बाद पहुंचे नायब
तहसीलदार हेमराज मेहर को महिलाओं ने ज्ञापन सोपा आश्वासन मिलने के बाद क्षेत्र वासियों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया आज पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
- सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर दिनांक 03/04/26 *सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर की तत्परता से महिला का खोया बैग 48 घंटे में सुरक्षित बरामद* *बैग में रखा था साइन किया हुआ खाली चेक और घर की सभी चाबियां* सागर। जिले में पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आमजन की सहायता हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक महिला का खोया हुआ महत्वपूर्ण बैग तत्परता एवं समन्वय से मात्र 48 घंटे में सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दिनांक 02/04/26 को फरियादिया सुधा शिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज, ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन द्वारा सागर आई थीं। रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गईं, परंतु उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नगद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां एवं एक *साइन किया हुआ खाली चेक रखा था, जो अत्यंत संवेदनशील एवं कीमती था।* घटना के बाद फरियादिया द्वारा तत्काल थाना गोपालगंज में सूचना दी गई, जहां से उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बैग की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरियादिया की भावुक स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता से कार्य प्रारंभ किया। उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सर्वप्रथम संबंधित ऑटो की पहचान हेतु लगाया गया। कंट्रोल रूम टीम द्वारा लगातार 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल के माध्यम से आरक्षक सौरभ गुप्ता को भेजकर उक्त ऑटो चालक से संपर्क किया गया, जिससे बैग सुरक्षित प्राप्त कर कंट्रोल रूम लाया गया। कंट्रोल रूम में फरियादिया को उनका बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिसमें उनका समस्त सामान यथावत मिला, विशेष रूप से साइन किया हुआ खाली चेक भी सुरक्षित वापस दिलाया गया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित प्राप्त कर फरियादिया ने सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *उल्लेखनीय योगदान:* उप निरीक्षक आरकेएस चौहान महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक आरक्षक सौरभ गुप्ता (चीता मोबाइल, थाना कैंट) सागर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आमजन की सहायता हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।1
- बीना :- बीना के जवाहर वार्ड स्टेशन रोड स्थित श्रीराम होटल में सोमवार को अज्ञात कारण के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के तीसरे फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।1
- प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया विधायक 11 के खिलाफ जिससे समिति ने लिया निर्णय फिर से कराया जाएगा विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच मैच* मुंगावली। अर्जुन कप 4.0 का पहला मैच *प्राणपुर बनाम डगोरा* के मध्य हुआ इस मैच को डगोरा ने 06 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम रघुवंशी रहे। दूसरा मैच *पाठखेडा बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पड़रिया ने 21 रन से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे। तीसरा मैच *विधायक 11 बनाम प्रशासन 11* के मध्य हुआ जिसमें मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने शानदार 3 ओवर में 12 रन दे कर चार विकेट लिए और जिला महामंत्री नरेश ग्वाल जी ने शानदार 63 रनों की पारी खेली. प्रशासन 11 ने दूसरी पारी में नियम के विरूद्ध विधानसभा के बाहर का खिलाड़ी खिलाया जिससे समिति ने निर्णय लिया की विधायक 11 बनाम प्रशासन 11 के बीच ये मैच फिर से (रीमैच) होगा यह मैच इस कारण बेनतीजा पर छूटा। चौथा मैच *डगोरा बनाम मड़खेड़ा लाइन* के मध्य हुआ इस रोमांचक मैच को मड़खेड़ा लाइन ने 26 रन से अपने नाम किया.इस मैच के मैन ऑफ द मैच सक्षम शर्मा रहे। पांचवा मैच *मड़खेड़ा लाइन बनाम पड़रिया* के मध्य हुआ इस मैच को पडरिया ने 07 विकेट से जीता.इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशारग्र शर्मा रहे। मुख्य अतिथि के रूप मे तहसीलदार मैडम सुश्री सोनम शर्मा,नायब तहसीलदार ध्रुव सिंह बुंदेला,नायाब तहसीलदार मुंगावली अनीश धाकड़, एसडीओपी सनम बी खान, ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अलीम डायर पत्रकार मौजूद रहे। मुख्य निर्णायक के रूप में सौरभ सक्सेना,हरिओम सेन ऋषि तिवारी,अंशुल शर्मा,इंद्रजीत यादव के साथ ज्ञानालय परिवार सभी सदस्य उपस्थित रहे।4
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है, एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है, बीएमओ डॉ संजीव अग्रवाल कैंसर से बचाने टीकाकरण तेज करने के एसडीएम ने दिए निर्देशः बीना।महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बैठक हुई। एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट विद्यालय और नगर पालिका परिषद में अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस टीके को बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। *14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की* एसडीएम ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों के शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है। उन्होंने 14 से 15 साल की सभी किशोरियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे आगे आकर यह टीका जरूर लगवाएं। *प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है* सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर यह खास अभियान शुरू किया गया है ताकि भविष्य में कैंसर के खतरों को कम किया जा सके। *ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि बीना ब्लॉक में वैक्सीन का लक्ष्य 1758 है, जिसमें अब तक कुल 944 यानी अब तक 53.7 प्रतिशत हुआ है। *क्या है सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी?* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है। यह मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण की वजह से होता है। हालांकि ज्यादातर संक्रमण अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर संक्रमण लंबे समय तक बना रहे, तो यह कैंसर का रूप ले सकता है। *4 हजार का टीका अब बिल्कुल मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने एक बड़ी राहत की बात साझा की कि बाजार में इस एक टीके की कीमत करीब 4 हजार रुपए है, लेकिन सरकारी अभियान के तहत यह 14 से 15 साल की बच्चियों को बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है। बीना में अब तक 940 बच्चियां यह टीका लगवा चुकी हैं। *कैसे लगवाएं टीका?* टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड होना जरूरी है।अगर किसी बच्ची के पास आधार कार्ड नहीं है, तो उसे एक सहमति पत्र भरना होगा। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के जोखिम से पूरी तरह सुरक्षित रखने में मददगार है। इस बैठक में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, बीईओ नीतेश दुबे और बीआरसी महेंद्र जाट समेत कई शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- खबर ललितपुर के मडावरा से है, जहाँ रोड पर चलती स्कूटी में अचानक लगी आग 🔥 #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpur_up @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1
- खुरई डोहेला महोत्सव मे युवाओं ने जमकर मचाया हुडदंग कुर्सियां तोड़ी, मूक दर्शक बना रहा प्रशासन, कहीं आयोजकों के खिलाफ कोई साजिश तो नहीं रच रहा प्रशासन और विरोधी देखें Video1
- छोटी बजरिया कलारी बंद करवाने पर निर्मल रैकवार ने पेट्रोल डालकर आगे लगाने की कोशिश की1
- Post by RAJESH BABELE2
- आज ललितपुर कस्बा तालबेहट की पावन धरा पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा युवा नगर समिति एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना के तत्वावधान में आयोजित विश्व विजेता चक्रवर्ती अशोक सम्राट के जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजन किया गया! सम्राट अशोक की जन्म उत्सव पर हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के लोगों ने बड़े ही हर्ष उत्साह से अशोक का मनाया जश्न, अखंड भारत के निर्माता, शांति और अहिंसा के अग्रदूत सम्राट अशोक के आदर्श आज भी हमें लोक-कल्याण और न्यायपूर्ण समाज की प्रेरणा देते हैं। आज आज पूरे भारत देश में अशोक स्तंभ की प्रकृतियां तो प्रचलित है ही इसके अलावा नेपाल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार और मलेशिया में भी बौद्ध मंदिरों के सामने अशोक स्तंभ की प्रतिकृतियां स्थापित हैं। विश्व विजेता चक्रवर्ती अशोक सम्राट के जन्म उत्सव पर सदर विधायक राम रतन कुशवाहा के बड़े सामने आए हैं #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #Talbehat_Lalitpur @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1