Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदुआ के हमले में महिला घायल, सीएचसी रेफर, मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए गई थी महिला कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ग्राम चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में उसे इलाज के लिए सुजौली लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है।
Saket
तेंदुआ के हमले में महिला घायल, सीएचसी रेफर, मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए गई थी महिला कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ग्राम चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में उसे इलाज के लिए सुजौली लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ग्राम चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में उसे इलाज के लिए सुजौली लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है।1
- खंड विकास कार्यालय शिवपुरी में आज शनिवार दोपहर को उपस्थित कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर मिष्ठान खिलाया तथा गले लगा कर एक दूसरे को रंगों के पावन पर होली की शुभकामनाएं व्यक्त किया।1
- बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज पुल के पास नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नकहा गांव निवासी राम धीरज पुत्र कैलाश तथा कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी सोनू अहमद पुत्र कमाल शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव और हनुमान यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- #WATCH | हैदराबाद: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ़ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला करने पर कहा, "अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता, तो कौन जिम्मेदार होता? प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इज़राइल ईरान पर हमला करने वाला है। अगर उन्होंने ऐसा किया था, तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था... अगर इज़राइल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इज़राइल ने हमें धोखा दिया है... उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है। इससे यह संदेश जाएगा कि भारत इज़राइल के साथ है, ईरान के साथ नहीं। इस हमले से भारत को क्या हासिल हो रहा है?"1
- जिला लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील ग्राम पंचायत अचरौरा गांव में सूत्रों से मिली जानकारी स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने अपने ही गांव से आंदोलन की शुरुआत करते हुए किसानों से अपील कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएं। विरोध के दौरान गूंजा नारा “मीटर चालू, बत्ती गुल” ग्रामीणों का आरोप है कि: स्मार्ट मीटर लगने से किसान मजदूर को लाभ नहीं मिलेगा 1 बिजली बिल में अनिश्चित बढ़ोतरी 2 तकनीकी खराबी की समस्या 3 रिचार्ज खत्म होने पर तुरंत बिजली कटना 4स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहे हैं 5किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा किसान भाई बिजली उपभोक्ता भाई ध्यान दें स्मार्ट मीटर से आने के समय में जानकारी के मुताबिक बिजली बिल ज्यादा देना पड़ेगा जिससे आपको आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा2
- गम्भीर हालत में पत्रकार जिला चिकित्सालय लखीमपुर के लिए हुए रेफर। थाना - गोला में 2 नफ़र अभियुक्त गणों के विरुद्ध नामज़द एफ आई आर हुई दर्ज़! प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर व थाना गोला क्षेत्राधिकार में, "उजाला शिखर" हिन्दी समाचार पत्र के समाचारों का संकलन करनें में मशगूल संवाददाता पंकज मिश्रा के ऊपर बाइक सवार दो नफ़र अभियुक्त गण क्रमशः राकेश शुक्ला और अशोक दीक्षित निवासी गण लांबा नगर खुटार रोड गोला नें अचानक से हमला कर दिया, जिसमें अन्यान्य चोटों के साथ -साथ उनकी बांयी आंख फूटते - फूटते बची है। सीएचसी - गोला द्वारा पीड़ित पत्रकार को जिला चिकित्सालय लखीमपुर-खीरी के लिए रेफर किया गया है, कोतवाल अम्बर सिंह ने अवगत कराया कि उन्होंने बिना किसी विलम्ब के तुरन्त ही घटना की एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी है, उन्होंने पत्रकारों को भरोसा दिलाया है, कि हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।1
- 📍 धौरहरा तहसील – ग्राम पंचायत अचरौरा अचरौरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने अपने ही गांव से आंदोलन की शुरुआत करते हुए किसानों से अपील की कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएं। ⚡ विरोध के दौरान गूंजा नारा — “मीटर चालू, बत्ती गुल” ग्रामीणों का आरोप है कि: ▪️ स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहे हैं ▪️ सप्लाई अनियमित है ▪️ किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा क्या प्रशासन लेगा संज्ञान? क्या रुकेगा स्मार्ट मीटर अभियान? 📢 पूरी खबर और ज़मीनी रिपोर्ट देखें इस LIVE वीडियो में। #Dhaurahra #अचरौरा #SmartMeterVirodh #BKU #BreakingNews #UPNews1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे होली का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपस में मिठाई खिलाई, गले मिलकर बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कर्मचारियों ने प्रेम व एकता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में अवकाश पड़ने के कारण ब्लॉक मुख्यालय पर पहले ही होली का जश्न मनाया गया, ताकि सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मना सकें। इस दौरान देवेंद्र सिंह एडीओ (ISB), अजय शर्मा(बी एम एम), राम किशोर सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।2