logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत एक दशक से दादा के साथ रह रही थी मृतका ज्योति, हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए सीएचसी किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत एक दशक से दादा के साथ रह रही थी मृतका ज्योति, हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए सीएचसी बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कुबेरी खेड़ा मजरे राजामऊ गांव में शनिवार की देर शाम एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के कुबेरी खेड़ा निवासी राजेंद्र की पुत्री ज्योति अपने दादा कल्लू के साथ करीब एक दशक से रह रही थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी बछरावां लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

8 hrs ago
user_ऋषि कुमार मिश्रा
ऋषि कुमार मिश्रा
Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत एक दशक से दादा के साथ रह रही थी मृतका ज्योति, हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए सीएचसी किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत एक दशक से दादा के साथ रह रही थी मृतका ज्योति, हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए सीएचसी बछरावां रायबरेली। थाना

क्षेत्र के कुबेरी खेड़ा मजरे राजामऊ गांव में शनिवार की देर शाम एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी

के कुबेरी खेड़ा निवासी राजेंद्र की पुत्री ज्योति अपने दादा कल्लू के साथ करीब एक दशक से रह रही थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी बछरावां लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद

उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • "राम गोविंद चौधरी जी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे हैं, शुरुआती दौर में जब समाजवाद की पहचान बनानी थी उस पीढ़ी के वो लोग हैं। उनके ना रहने पर समाजवादी आंदोलन, समाजवादी पार्टी को क्षति हुई है, इस दुख की घड़ी में हम सब समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं।" ✍️राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव
    1
    "राम गोविंद चौधरी जी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे हैं, शुरुआती दौर में जब समाजवाद की पहचान बनानी थी उस पीढ़ी के वो लोग हैं। उनके ना रहने पर समाजवादी आंदोलन, समाजवादी पार्टी को क्षति  हुई है, इस दुख की घड़ी में हम सब समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं।"

✍️राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली उत्तर प्रदेश एंकर खबर यूपी के रायबरेली से है जहां बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यवस्था हो रहा है जगह-जगह जल भरा और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है वही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है कई स्थानो पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है जबकि खेती में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है धान की फसल इस समय पकाने की ओर है ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़क और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है किसानो ने मुताबिक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पढ़ सकता है जल भरा वाले खेतों मे गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी सब हुई है नीचे लाखों के खेतों पर जा जल निकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बना है लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेत से पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं किसानों ने फसल की स्थिति का लेकर नुकसान का आकलन करने की मांग है बारिश के कारण फसल का नुकसान
    1
    नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली उत्तर प्रदेश एंकर खबर यूपी के रायबरेली से है जहां बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यवस्था हो रहा है जगह-जगह जल भरा और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है वही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है कई स्थानो पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है जबकि खेती में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है धान की फसल इस समय पकाने की ओर है ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़क और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है किसानो ने मुताबिक
बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पढ़ सकता है जल भरा वाले खेतों मे गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी सब हुई है नीचे लाखों के खेतों पर जा जल निकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बना है लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेत से पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं किसानों ने फसल की स्थिति का  लेकर नुकसान का आकलन करने की मांग है
बारिश के कारण फसल का नुकसान
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
    1
    जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन 
जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ के पास से तीन आरोपियों—छोटू, सुरेंद्र कुमार और विजय—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    1
    रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ के पास से तीन आरोपियों—छोटू, सुरेंद्र कुमार और विजय—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव। *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।* 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी। अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने संयुक्त रूप से 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें तथा उनकी शिक्षा और विकास को प्राथमिकता दें। शिक्षित एवं सशक्त बेटियां ही विकसित समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जब सरकार की मंशा और नीयत जनकल्याण के प्रति स्पष्ट होती है तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिका जन्म के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज परिवार बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। लाभार्थी परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवजात बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ
    2
    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।*
21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी।
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने संयुक्त रूप से 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें तथा उनकी शिक्षा और विकास को प्राथमिकता दें। शिक्षित एवं सशक्त बेटियां ही विकसित समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जब सरकार की मंशा और नीयत जनकल्याण के प्रति स्पष्ट होती है तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिका जन्म के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज परिवार बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। लाभार्थी परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवजात बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    11 hrs ago
  • "मौजूदा हालात में सवर्ण समाज को 'आरक्षण हटाओ अभियान' से ज्यादा 'SC/ST Act हटाओ अभियान' पर जोर देना चाहिए। क्योंकि इस एक्ट का शिकार सिर्फ सवर्ण नहीं, OBC समाज भी है। सरकारी नौकरी बाद की बात है, पहले बच्चों का भविष्य इस एक्ट से बचाओ। मेरी बातों पर विचार अवश्य करें जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश "मौजूदा हालात में सवर्ण समाज को 'आरक्षण हटाओ अभियान' से ज्यादा 'SC/ST Act हटाओ अभियान' पर जोर देना चाहिए। क्योंकि इस एक्ट का शिकार सिर्फ सवर्ण नहीं, OBC समाज भी है। सरकारी नौकरी बाद की बात है, पहले बच्चों का भविष्य इस एक्ट से बचाओ। मेरी बातों पर विचार अवश्य करें जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    1
    "मौजूदा हालात में सवर्ण समाज को 'आरक्षण हटाओ अभियान' से ज्यादा 'SC/ST Act हटाओ अभियान' पर जोर देना चाहिए। क्योंकि इस एक्ट का शिकार सिर्फ सवर्ण नहीं, OBC समाज भी है। सरकारी नौकरी बाद की बात है, पहले बच्चों का भविष्य इस एक्ट से बचाओ। मेरी बातों पर विचार अवश्य करें 
जनहित सर्व समाज सेवा समिति 
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
"मौजूदा हालात में सवर्ण समाज को 'आरक्षण हटाओ अभियान' से ज्यादा 'SC/ST Act हटाओ अभियान' पर जोर देना चाहिए। क्योंकि इस एक्ट का शिकार सिर्फ सवर्ण नहीं, OBC समाज भी है। सरकारी नौकरी बाद की बात है, पहले बच्चों का भविष्य इस एक्ट से बचाओ। मेरी बातों पर विचार अवश्य करें 
जनहित सर्व समाज सेवा समिति 
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Police Officer सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज पावर हाउस अंतर्गत हरदोई फीडर के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    4
    आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल

आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल
महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज पावर हाउस अंतर्गत हरदोई फीडर के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उमा प्रकाश समाचार पत्र की जनता से अपील कृपया बारिश के इस मौसम में बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले उमा प्रकाश समाचार पत्र की जनता से अपील कृपया बारिश के इस मौसम में बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर कृपया भरोसा ना करें सरकार एवं स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग की सूचनाओं पर कृपया विश्वास रखकर ही आगे बढ़े उमा प्रकाश के संपादक राज मल्होत्रा ने जनता से अपील की कृपया बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बच कर रहे बिजली के तारों से दूर रहे गरीब बेसहारों की सहायता करें अगर आपके पास अत्यधिक जगह है तो बेसहारा पशुओं को स्थान प्रदान करें अपने घर के आसपास कूड़ा कचरा इकट्ठा न होने दे जिससे आप बीमारियों से बचकर रहेंगे
    1
    उमा प्रकाश समाचार पत्र की जनता से अपील कृपया बारिश के इस मौसम में बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले
उमा प्रकाश समाचार पत्र की जनता से अपील कृपया बारिश के इस मौसम में बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर कृपया भरोसा ना करें सरकार एवं स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग की सूचनाओं पर कृपया विश्वास रखकर ही आगे बढ़े
उमा प्रकाश के संपादक राज मल्होत्रा ने जनता से अपील की कृपया बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बच कर रहे बिजली के तारों से दूर रहे गरीब बेसहारों की सहायता करें अगर आपके पास अत्यधिक जगह है तो बेसहारा पशुओं को स्थान प्रदान करें अपने घर के आसपास कूड़ा कचरा इकट्ठा न होने दे जिससे आप बीमारियों से बचकर रहेंगे
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🌹 ग़ज़ल — आतिश-ए-इश्क़ 🌹 ✍️ लेखिका एवं कवयित्री — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती, और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है। 💔 जिसे चाहा था हमने अपनी जान से भी ज़्यादा, वही शख़्स आज हमसे दूर-दूर रहता है। तेरी यादों की बारिश थमती नहीं कभी, भीगी पलकों में हर लम्हा तेरा चेहरा रहता है। हमने तो वफ़ा में खुद को मिटा दिया, मगर तेरे दिल में कोई और ही रहता है। महफ़िल में मुस्कुराना सीख लिया हमने, तन्हाई में मगर ये दिल बहुत रोता रहता है। तेरे जाने के बाद भी तू गया नहीं दिल से, हर धड़कन में आज भी तेरा नाम रहता है। किससे कहें कि किस दर्द से गुजरते हैं हम, ज़ख्म चुप रहते हैं, मगर दर्द बोलता रहता है। तुझे पाने की तमन्ना अब भी बाकी है कहीं, टूटा हुआ दिल भी तेरा रास्ता तकता रहता है। सोनी, इश्क़ की ये कैसी सज़ा मिली हमको, जिसे अपना कहा वही दिल दुखाता रहता है। न शिकवा है ज़माने से, न कोई गिला तुझसे, बस मेरा नसीब ही मुझसे रूठा रहता है। आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती, और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है...॥ 🌹💔 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ लेखिका एवं कवयित्री संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश #ग़ज़ल #आतिश_ए_इश्क़ #दर्द_ए_दिल #इश्क़ #मोहब्बत #वफ़ा #बेवफ़ाई #सोनी_शुक्ला_क्रांति #हिंदी_साहित्य #कविता #शायरी #दर्द_भरी_ग़ज़ल 🌹 ग़ज़ल — आतिश-ए-इश्क़ 🌹 ✍️ लेखिका एवं कवयित्री — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती, और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है। 💔 जिसे चाहा था हमने अपनी जान से भी ज़्यादा, वही शख़्स आज हमसे दूर-दूर रहता है। तेरी यादों की बारिश थमती नहीं कभी, भीगी पलकों में हर लम्हा तेरा चेहरा रहता है। हमने तो वफ़ा में खुद को मिटा दिया, मगर तेरे दिल में कोई और ही रहता है। महफ़िल में मुस्कुराना सीख लिया हमने, तन्हाई में मगर ये दिल बहुत रोता रहता है। तेरे जाने के बाद भी तू गया नहीं दिल से, हर धड़कन में आज भी तेरा नाम रहता है। किससे कहें कि किस दर्द से गुजरते हैं हम, ज़ख्म चुप रहते हैं, मगर दर्द बोलता रहता है। तुझे पाने की तमन्ना अब भी बाकी है कहीं, टूटा हुआ दिल भी तेरा रास्ता तकता रहता है। सोनी, इश्क़ की ये कैसी सज़ा मिली हमको, जिसे अपना कहा वही दिल दुखाता रहता है। न शिकवा है ज़माने से, न कोई गिला तुझसे, बस मेरा नसीब ही मुझसे रूठा रहता है। आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती, और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है...॥ 🌹💔 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ लेखिका एवं कवयित्री संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश #ग़ज़ल #आतिश_ए_इश्क़ #दर्द_ए_दिल #इश्क़ #मोहब्बत #वफ़ा #बेवफ़ाई #सोनी_शुक्ला_क्रांति #हिंदी_साहित्य #कविता #शायरी #दर्द_भरी_ग़ज़ल
    1
    🌹 ग़ज़ल — आतिश-ए-इश्क़ 🌹
✍️ लेखिका एवं कवयित्री — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’

आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती,
और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है। 💔

जिसे चाहा था हमने अपनी जान से भी ज़्यादा,
वही शख़्स आज हमसे दूर-दूर रहता है।

तेरी यादों की बारिश थमती नहीं कभी,
भीगी पलकों में हर लम्हा तेरा चेहरा रहता है।

हमने तो वफ़ा में खुद को मिटा दिया,
मगर तेरे दिल में कोई और ही रहता है।

महफ़िल में मुस्कुराना सीख लिया हमने,
तन्हाई में मगर ये दिल बहुत रोता रहता है।

तेरे जाने के बाद भी तू गया नहीं दिल से,
हर धड़कन में आज भी तेरा नाम रहता है।

किससे कहें कि किस दर्द से गुजरते हैं हम,
ज़ख्म चुप रहते हैं, मगर दर्द बोलता रहता है।

तुझे पाने की तमन्ना अब भी बाकी है कहीं,
टूटा हुआ दिल भी तेरा रास्ता तकता रहता है।

सोनी, इश्क़ की ये कैसी सज़ा मिली हमको,
जिसे अपना कहा वही दिल दुखाता रहता है।

न शिकवा है ज़माने से, न कोई गिला तुझसे,
बस मेरा नसीब ही मुझसे रूठा रहता है।

आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती,
और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है...॥ 🌹💔

✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’
लेखिका एवं कवयित्री
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

#ग़ज़ल #आतिश_ए_इश्क़ #दर्द_ए_दिल #इश्क़ #मोहब्बत #वफ़ा #बेवफ़ाई #सोनी_शुक्ला_क्रांति #हिंदी_साहित्य #कविता #शायरी #दर्द_भरी_ग़ज़ल
🌹 ग़ज़ल — आतिश-ए-इश्क़ 🌹
✍️ लेखिका एवं कवयित्री — सोनी शुक्ला ‘क्रांति’
आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती,
और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है। 💔
जिसे चाहा था हमने अपनी जान से भी ज़्यादा,
वही शख़्स आज हमसे दूर-दूर रहता है।
तेरी यादों की बारिश थमती नहीं कभी,
भीगी पलकों में हर लम्हा तेरा चेहरा रहता है।
हमने तो वफ़ा में खुद को मिटा दिया,
मगर तेरे दिल में कोई और ही रहता है।
महफ़िल में मुस्कुराना सीख लिया हमने,
तन्हाई में मगर ये दिल बहुत रोता रहता है।
तेरे जाने के बाद भी तू गया नहीं दिल से,
हर धड़कन में आज भी तेरा नाम रहता है।
किससे कहें कि किस दर्द से गुजरते हैं हम,
ज़ख्म चुप रहते हैं, मगर दर्द बोलता रहता है।
तुझे पाने की तमन्ना अब भी बाकी है कहीं,
टूटा हुआ दिल भी तेरा रास्ता तकता रहता है।
सोनी, इश्क़ की ये कैसी सज़ा मिली हमको,
जिसे अपना कहा वही दिल दुखाता रहता है।
न शिकवा है ज़माने से, न कोई गिला तुझसे,
बस मेरा नसीब ही मुझसे रूठा रहता है।
आतिश-ए-इश्क़ कलेजे में दबी रहती,
और ये दर्द-ए-दिल दिन-रात यूँ तड़पता है...॥ 🌹💔
✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’
लेखिका एवं कवयित्री
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
#ग़ज़ल #आतिश_ए_इश्क़ #दर्द_ए_दिल #इश्क़ #मोहब्बत #वफ़ा #बेवफ़ाई #सोनी_शुक्ला_क्रांति #हिंदी_साहित्य #कविता #शायरी #दर्द_भरी_ग़ज़ल
    user_Soni Shukla Kranti Lucknow
    Soni Shukla Kranti Lucknow
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.