Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
Anil Kumar Pandey
जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- "राम गोविंद चौधरी जी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे हैं, शुरुआती दौर में जब समाजवाद की पहचान बनानी थी उस पीढ़ी के वो लोग हैं। उनके ना रहने पर समाजवादी आंदोलन, समाजवादी पार्टी को क्षति हुई है, इस दुख की घड़ी में हम सब समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं।" ✍️राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव1
- रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिनमें पानी जमा है। राहगीर यहां से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। मंदिर के सामने भी गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। जब कोई गाड़ी गुजरती है तो कीचड़ और पानी मंदिर परिसर में चला जाता है। स्थानीय निवासी शिवांशु यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान सुनील कुमार और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक पानी निकालने या सड़क ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।1
- नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली उत्तर प्रदेश एंकर खबर यूपी के रायबरेली से है जहां बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यवस्था हो रहा है जगह-जगह जल भरा और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है वही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है कई स्थानो पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है जबकि खेती में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है धान की फसल इस समय पकाने की ओर है ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़क और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है किसानो ने मुताबिक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पढ़ सकता है जल भरा वाले खेतों मे गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी सब हुई है नीचे लाखों के खेतों पर जा जल निकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बना है लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेत से पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं किसानों ने फसल की स्थिति का लेकर नुकसान का आकलन करने की मांग है बारिश के कारण फसल का नुकसान1
- डीएम के आदेश के बावजूद बेघर बुजुर्ग महिला को नहीं मिला जमीन पर कब्जा, बरसात में बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर रामकली डीएम के आदेश के बावजूद बेघर बुजुर्ग महिला को नहीं मिला जमीन पर कब्जा, बरसात में बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर रामकली। रायबरेली जगतपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर: कच्चा मकान गिरा तो टिनशेड डालने की कोशिश पर भी लगा कथित पहरा, पट्टा मिलने के बाद भी नहीं बदले हालात; दबंगों के कब्जे के आरोपों के बीच प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल रायबरेली। सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक आदेशों का लाभ आखिर एक बेसहारा बुजुर्ग महिला तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है? यह सवाल जगतपुर क्षेत्र के पूरे महिमन शाह मजरे थुलराई की रहने वाली रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल की बदहाली को देखकर उठ रहा है। बरसात में कच्चा मकान ढह जाने के बाद रामकली के सिर से छत छिन गई। किसी तरह टिनशेड डालकर सिर छिपाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें ऐसा भी नहीं करने दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर एक बिस्वा जमीन का पट्टा तो हुआ, लेकिन आज तक उस पर कब्जा नहीं मिल सका।3
- अमेठी में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना तेज बारिश और जलभराव के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, व्यापारियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेज बारिश और घुटनों तक भरे पानी के बीच नाले का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे नाले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण में इस्तेमाल की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब है और सीमेंट भी मानकों के अनुरूप नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि एस्टिमेट में निर्धारित सरिया की तुलना में मौके पर कम मात्रा में और पुरानी सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के मुताबिक, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई। व्यापारियों का कहना है कि नाले की ऊंचाई और गहराई भी कई स्थानों पर अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य पर आपत्ति जताने वालों में सुशील जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पवन वर्मा, कमल सरोज, रमेश राव, पवन वैश्य, आनंद बरनवाल, अखिलेश सरोज, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, आशीष जायसवाल, विकास सरोज, फारूक राइन, आरिफ, कृष्णा मोदनवाल, हिमांशु कुमार, राहुल लोहिया, सोनू कसौधन, अमित कुमार और अनूप अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी शामिल हैं। नियमों के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश वहीं, नगर पंचायत के अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर ठेकेदार को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक नोटिस का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नियमों के विपरीत बनाए जा रहे नाले को तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया और नाला नहीं तोड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से नाले के निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, सरिया की मात्रा व गुणवत्ता तथा नाले की जल निकासी क्षमता का सत्यापन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण। बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश। लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण। बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश। ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश। आगामी दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, जर्जर मकानों में न रहने की सलाह। अमेठी जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से तहसील गौरीगंज क्षेत्र के बिहारीगंज गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गुलालपुर ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आकलन करें तथा समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव के कारण किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने, विद्युत आपूर्ति में समस्या तथा कुछ पात्र परिवारों को शौचालय योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा भूमिहीन परिवारों की स्थिति के बारे में पूछा। संबंधित लेखपाल द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 5 से 6 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने ग्रामीणों से आगामी दो दिनों तक विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के संपर्क से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज पावर हाउस अंतर्गत हरदोई फीडर के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।4
- दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग को फोन करने पर नहीं उठा कॉल अमेठी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक किराने की दुकान के ऊपर बिजली का करंट उतरने से दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान के ऊपर करंट उतरने लगा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। दुकानदार ने बताया कि मामले की सूचना देने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।3
- सुल्तानपुर/कन्नौज। दिल्ली जाते समय जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की कार कन्नौज के पास मार्ग दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। हादसा ड्राइवर की गलती के कारण होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के हाथ में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत ठीक और खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गईं। ऊषा सिंह प्रमुख शिव कुमार सिंह की पत्नी हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में चिंता फैल गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। परिजनों और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।1