logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिनमें पानी जमा है। राहगीर यहां से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। मंदिर के सामने भी गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। जब कोई गाड़ी गुजरती है तो कीचड़ और पानी मंदिर परिसर में चला जाता है। स्थानीय निवासी शिवांशु यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान सुनील कुमार और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक पानी निकालने या सड़क ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

15 hrs ago
user_C. K. OJHA
C. K. OJHA
Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। रायबरेली के पूरे मोहकम गांव (पोस्ट गोंदवारा) में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया है। यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिनमें पानी जमा है। राहगीर यहां से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। मंदिर के सामने भी गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। जब कोई गाड़ी गुजरती है तो कीचड़ और पानी मंदिर परिसर में चला जाता है। स्थानीय निवासी शिवांशु यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान सुनील कुमार और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक पानी निकालने या सड़क ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली उत्तर प्रदेश एंकर खबर यूपी के रायबरेली से है जहां बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यवस्था हो रहा है जगह-जगह जल भरा और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है वही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है कई स्थानो पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है जबकि खेती में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है धान की फसल इस समय पकाने की ओर है ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़क और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है किसानो ने मुताबिक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पढ़ सकता है जल भरा वाले खेतों मे गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी सब हुई है नीचे लाखों के खेतों पर जा जल निकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बना है लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेत से पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं किसानों ने फसल की स्थिति का लेकर नुकसान का आकलन करने की मांग है बारिश के कारण फसल का नुकसान
    1
    नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली उत्तर प्रदेश एंकर खबर यूपी के रायबरेली से है जहां बीते दो दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त्र व्यवस्था हो रहा है जगह-जगह जल भरा और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है वही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है कई स्थानो पर तेज बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है जबकि खेती में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है धान की फसल इस समय पकाने की ओर है ऐसे में लगातार बारिश से गिरी फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के खेत में अधिक पानी जमा रहने पर सड़क और अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है किसानो ने मुताबिक
बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है गन्ने की फसल पर भी लगातार बारिश का असर पढ़ सकता है जल भरा वाले खेतों मे गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने तथा फसल के गिरने की आशंका बनी सब हुई है नीचे लाखों के खेतों पर जा जल निकासी की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बना है लगातार बारिश के चलते किसान मौसम साफ होने और खेत से पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं किसानों ने फसल की स्थिति का  लेकर नुकसान का आकलन करने की मांग है
बारिश के कारण फसल का नुकसान
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार स्वर्णकार युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार स्वर्णकार युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप बछरावा रायबरेली। अज्ञात कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लूट की घटना को अंजाम दे दिया, स्वर्णकार दुकान बंद कर बछरावां जा रहा था। मारपीट करने के साथ सोना चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए। घायल स्वर्णकार ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास डिजायर कार सवार चार बदमाशों ने उस बाइक सवार स्वर्णकार युवक को रोककर लूट की घटना को अंजाम दे दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर जिलेदार गेस्ट हाउस के पास दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी प्राप्त हुई ऋषि सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी ओम नगर बछरावां निवासी युवक की दुकान असहन जगतपुर थाना क्षेत्र शिवगढ़ में मौजूद है। दुकान बंद कर 5:30 के आसपास बछरावां के लिए अपनी बाइक लेकर स्वर्णकार युवक ऋषि सोनी रवाना हुआ। बांदा बहराइच मार्ग पर पहुंचते ही जिलेदार गेस्ट हाउस के पास अज्ञात कार सवारों ने बाइक के सामने कार रोक कर युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। युवक अपना बचाव करते-करते घायल हो गया। युवक के पास मौजूद 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना छीन कर लुटेरे घटना स्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया, परंतु चोट गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
    4
    कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार स्वर्णकार युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप
कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार स्वर्णकार युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप
बछरावा रायबरेली। अज्ञात कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लूट की घटना को अंजाम दे दिया, स्वर्णकार दुकान बंद कर बछरावां जा रहा था। मारपीट करने के साथ सोना चांदी लेकर  बदमाश फरार हो गए। घायल स्वर्णकार ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास डिजायर कार सवार चार बदमाशों ने उस बाइक सवार स्वर्णकार युवक को रोककर लूट की घटना को अंजाम दे दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर जिलेदार गेस्ट हाउस के पास दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी प्राप्त हुई ऋषि सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी ओम नगर बछरावां निवासी युवक की दुकान असहन जगतपुर थाना क्षेत्र शिवगढ़ में मौजूद है। दुकान बंद कर 5:30 के आसपास बछरावां के लिए अपनी बाइक लेकर स्वर्णकार युवक ऋषि सोनी रवाना हुआ। बांदा बहराइच मार्ग पर पहुंचते ही जिलेदार गेस्ट हाउस के पास अज्ञात कार सवारों ने बाइक के सामने कार रोक कर युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। युवक अपना बचाव करते-करते घायल हो गया। युवक के पास मौजूद 1 किलो चांदी 15 ग्राम सोना छीन कर लुटेरे घटना स्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया, परंतु चोट गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ के पास से तीन आरोपियों—छोटू, सुरेंद्र कुमार और विजय—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    1
    रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ के पास से तीन आरोपियों—छोटू, सुरेंद्र कुमार और विजय—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    1
    रायबरेली :
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।  
लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। 
इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य    अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    1
    पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान


पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, 
ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे।
पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
    1
    जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का आगमन 
जिला रायबरेली में समाजवादी पार्टी pda का 24 सितंबर को जीआई सी मैदान में कार्यकर्ता का हुजूम भारी बारिश के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता सिर पर कुर्सी से अपने आप को बारिश से बचाते हुए 4घंटे तक किया इंतजार।।
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज पावर हाउस अंतर्गत हरदोई फीडर के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    4
    आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल

आंधी-पानी से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर; टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल
महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के महराजगंज पावर हाउस अंतर्गत हरदोई फीडर के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मलिहाबाद चौराहे पर मचा हडकंप चाय की दुकान पर घुसा अजगर मलिहाबाद चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर सीधे जवाहर चाय होटल के शटर के अंदर जा घुसा। अचानक अजगर को देखकर दुकान मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमानीगंज के रहने वाले एक साहसी व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे एक बोरी में बंद कर दिया। ​अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में वन विभाग या सुरक्षित स्थान पर अजगर को छोड़ने की कार्रवाई की गई।
    1
    मलिहाबाद चौराहे पर मचा हडकंप चाय की दुकान पर घुसा अजगर
मलिहाबाद चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर सीधे जवाहर चाय होटल के शटर के अंदर जा घुसा। अचानक अजगर को देखकर दुकान मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमानीगंज के रहने वाले एक साहसी व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे एक बोरी में बंद कर दिया।
​अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में वन विभाग या सुरक्षित स्थान पर अजगर को छोड़ने की कार्रवाई की गई।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव। *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।* 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी। अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने संयुक्त रूप से 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें तथा उनकी शिक्षा और विकास को प्राथमिकता दें। शिक्षित एवं सशक्त बेटियां ही विकसित समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जब सरकार की मंशा और नीयत जनकल्याण के प्रति स्पष्ट होती है तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिका जन्म के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज परिवार बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। लाभार्थी परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवजात बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ
    2
    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।*
21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी।
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने संयुक्त रूप से 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल, ऊनी वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें तथा उनकी शिक्षा और विकास को प्राथमिकता दें। शिक्षित एवं सशक्त बेटियां ही विकसित समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जब सरकार की मंशा और नीयत जनकल्याण के प्रति स्पष्ट होती है तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिका जन्म के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज परिवार बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। लाभार्थी परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवजात बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.