logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।

10 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
10 hrs ago

पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    1
    रायबरेली :
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।  
लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। 
इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य    अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    1
    पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान


पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, 
ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे।
पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • मलिहाबाद चौराहे पर मचा हडकंप चाय की दुकान पर घुसा अजगर मलिहाबाद चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर सीधे जवाहर चाय होटल के शटर के अंदर जा घुसा। अचानक अजगर को देखकर दुकान मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमानीगंज के रहने वाले एक साहसी व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे एक बोरी में बंद कर दिया। ​अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में वन विभाग या सुरक्षित स्थान पर अजगर को छोड़ने की कार्रवाई की गई।
    1
    मलिहाबाद चौराहे पर मचा हडकंप चाय की दुकान पर घुसा अजगर
मलिहाबाद चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर सीधे जवाहर चाय होटल के शटर के अंदर जा घुसा। अचानक अजगर को देखकर दुकान मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमानीगंज के रहने वाले एक साहसी व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे एक बोरी में बंद कर दिया।
​अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में वन विभाग या सुरक्षित स्थान पर अजगर को छोड़ने की कार्रवाई की गई।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। 🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है। परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग। डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट #कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़
    1
    बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।
🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना
रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है।
परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग।
डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट
#कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक।कच्चे मकानों में रहने वालों से खास सतर्कता बरतने की अपील कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दे रही है। कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।जलभराव और कमजोर मकानों के आसपास जाने से बचें। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपर चकिया में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत।पुलिस की अपील—बारिश के दौरान सतर्क रहें,।
    1
    भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक।कच्चे मकानों में रहने वालों से खास सतर्कता बरतने की अपील
कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दे रही है। कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।जलभराव और कमजोर मकानों के आसपास जाने से बचें।
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपर चकिया में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत।पुलिस की अपील—बारिश के दौरान सतर्क रहें,।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है। राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे? कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की? आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी? #KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027 वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है। राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे? कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की? आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी? #KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
    1
    वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है।
राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे?

कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की?

आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी?

#KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है।
राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे?
कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की?
आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी?
#KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया। बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    1
    कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन

कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया।

बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली: ऊंचाहार के अलीगंज-पुरवारा, अकोढि़यां मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही उजागर, रायबरेली: ऊंचाहार के अलीगंज-पुरवारा, अकोढि़यां मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही उजागर ​रायबरेली: जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के अलीगंज से मलकाना, पुरवारा और सलीमपुर भैरव अकोढ़ियां को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा हाल ही में बनाई गई इस सड़क पर तीन से चार फीट गहरे जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं, जो किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ​इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सड़क खराब होने के कारण स्कूल जाने वाले अबोध बच्चे, एनटीपीसी के कर्मचारी, स्थानीय मजदूर, व्यापारी और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री इसी जोखिम भरी सड़क का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। गड्ढों की गहराई इतनी अधिक है कि आए दिन वाहन चालक इनमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। ​जिम्मेदारों की खामोशी पर बड़ा सवाल ​ग्रामीण क्षेत्र की इस नवनिर्मित सड़क पर बरती जा रही यह लापरवाही कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जब सड़क हाल ही में बनाई गई थी, तो इतने कम समय में यह इतनी जर्जर कैसे हो गई? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने ये गड्ढे दिन-प्रतिदिन और भी बड़े होते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। ​न तो इन खतरनाक गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके का मुआयना करने पहुंच रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही शायद प्रशासन की नींद खुलेगी। ​क्षेत्र के नागरिकों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को इस जानलेवा समस्या से निजात मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    1
    रायबरेली: ऊंचाहार के अलीगंज-पुरवारा, अकोढि़यां मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही उजागर, 
रायबरेली: ऊंचाहार के अलीगंज-पुरवारा, अकोढि़यां मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही उजागर
​रायबरेली:
जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के अलीगंज से मलकाना, पुरवारा और सलीमपुर भैरव अकोढ़ियां को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा हाल ही में बनाई गई इस सड़क पर तीन से चार फीट गहरे जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं, जो किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं।
​इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सड़क खराब होने के कारण स्कूल जाने वाले अबोध बच्चे, एनटीपीसी के कर्मचारी, स्थानीय मजदूर, व्यापारी और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री इसी जोखिम भरी सड़क का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। गड्ढों की गहराई इतनी अधिक है कि आए दिन वाहन चालक इनमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।
​जिम्मेदारों की खामोशी पर बड़ा सवाल
​ग्रामीण क्षेत्र की इस नवनिर्मित सड़क पर बरती जा रही यह लापरवाही कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जब सड़क हाल ही में बनाई गई थी, तो इतने कम समय में यह इतनी जर्जर कैसे हो गई? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने ये गड्ढे दिन-प्रतिदिन और भी बड़े होते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है।
​न तो इन खतरनाक गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके का मुआयना करने पहुंच रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही शायद प्रशासन की नींद खुलेगी।
​क्षेत्र के नागरिकों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को इस जानलेवा समस्या से निजात मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.