logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। 🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है। परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग। डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट #कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़

7 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। 🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है। परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग। डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट #कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रात में बाहरी जनता को होती है काफी परेशानी रास्ते पर नहीं लगा हुआ है कोई संकेत। 🚨 बैरागीपुर में सर्विस रोड का रास्ता बंद, दिशा-सूचक बोर्ड नदारद कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में चौराहे के आगे सर्विस रोड बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चौराहे पर दिशा-सूचक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग रास्ता भटक रहे हैं, रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और बंद सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। #कौशाम्बी #बैरागीपुर #महेवाघाट #रामवनगमनमार्ग #सर्विसरोड #दिशासूचक #जनसमस्या #डेलीदैनिकन्यूज़
    1
    रात में बाहरी जनता को होती है काफी परेशानी रास्ते पर नहीं लगा हुआ है कोई संकेत।
🚨 बैरागीपुर में सर्विस रोड का रास्ता बंद, दिशा-सूचक बोर्ड नदारद
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में चौराहे के आगे सर्विस रोड बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चौराहे पर दिशा-सूचक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग रास्ता भटक रहे हैं, रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और बंद सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
#कौशाम्बी #बैरागीपुर #महेवाघाट #रामवनगमनमार्ग #सर्विसरोड #दिशासूचक #जनसमस्या #डेलीदैनिकन्यूज़
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    1
    कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत* *सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे* कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। *भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत* *सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे* कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं।
    1
    *भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत*

*सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे*

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं।
*भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत*
*सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे*
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    1
    रायबरेली :
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।  
लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। 
इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य    अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    1
    चंदौली 

चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.

हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा.

मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट.

बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    user_Rahul Vishwakarma
    Rahul Vishwakarma
    Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🌧️ कौशाम्बी: मौसम को देखते हुए सैनी पुलिस ने गांव-गांव कराया एलाउंसमेंट कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। सैनी पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर किए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मौसम से होने वाली संभावित घटनाओं से लोगों को सुरक्षित रखना है। #कौशाम्बी #सैनी #SainiPolice #KaushambiPolice #मौसम_अलर्ट #WeatherAlert #सुरक्षा_अपील #जागरूकता_अभियान #KaushambiNews #UPPolice
    1
    🌧️ कौशाम्बी: मौसम को देखते हुए सैनी पुलिस ने गांव-गांव कराया एलाउंसमेंट

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

सैनी पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर किए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मौसम से होने वाली संभावित घटनाओं से लोगों को सुरक्षित रखना है।

#कौशाम्बी #सैनी #SainiPolice #KaushambiPolice #मौसम_अलर्ट #WeatherAlert #सुरक्षा_अपील #जागरूकता_अभियान #KaushambiNews #UPPolice
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Sukhdev Inter College Khaga Fatehpur Devendra Kumar DK dhavak Suraj dhavak 5 kilometer king Khaga Fatehpur jyadatar kijiye subscribe kijiye 🏃🏃🏆🏆🥰🥀🥀🥀
    1
    Sukhdev Inter College Khaga Fatehpur Devendra Kumar DK dhavak Suraj dhavak 5 kilometer king Khaga Fatehpur jyadatar kijiye subscribe kijiye 🏃🏃🏆🏆🥰🥀🥀🥀
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Police Officer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    1
    पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान


पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, 
ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे।
पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • करंट की चपेट में आने से दलित अधेड़ की मौत,कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत अझुवा कौशाम्बी 👉👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड आदर पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व . बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही
    2
    करंट की चपेट में आने से दलित अधेड़ की मौत,कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत

अझुवा कौशाम्बी 👉👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड आदर पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व . बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे  वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.