logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!

9 hrs ago
user_Rahul Vishwakarma
Rahul Vishwakarma
Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    1
    चंदौली 

चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.

हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा.

मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट.

बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    user_Rahul Vishwakarma
    Rahul Vishwakarma
    Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। 🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है। परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग। डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट #कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़
    1
    बारिश के चलते गरीबों का आशियाना गिर गया है और अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।
🌧️ कौशांबी में बारिश ने छीना गरीब का आशियाना
रसूलपुर गिरसा निवासी रमेश का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। छोटे-छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार रहने के लिए सुरक्षित जगह के अभाव में परेशान है।
परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला और उन्हें अपात्र बता दिया गया। मामले की जांच कर पात्र परिवार को आवास व तत्काल राहत दिलाने की मांग।
डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट
#कौशांबी #सिराथू #रसूलपुरगिरसा #बारिश #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #गरीबपरिवार #डेलीदैनिकन्यूज़
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है।
फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक।कच्चे मकानों में रहने वालों से खास सतर्कता बरतने की अपील कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दे रही है। कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।जलभराव और कमजोर मकानों के आसपास जाने से बचें। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपर चकिया में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत।पुलिस की अपील—बारिश के दौरान सतर्क रहें,।
    1
    भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक।कच्चे मकानों में रहने वालों से खास सतर्कता बरतने की अपील
कौशाम्बी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दे रही है। कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।जलभराव और कमजोर मकानों के आसपास जाने से बचें।
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपर चकिया में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत।पुलिस की अपील—बारिश के दौरान सतर्क रहें,।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है। राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे? कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की? आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी? #KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027 वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है। राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे? कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की? आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी? #KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
    1
    वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है।
राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे?

कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की?

आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी?

#KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
वायरल वीडियो कप्तानगंज बस्ती का बताया जा रहा है।
राजा के बेटे को राजा कब तक बनाओगे?
कप्तानगंज की जनता अब फैसला करे-विरासत की राजनीति चलेगी या मेहनत और संघर्ष की?
आपका भाई, आपका बेटा विनोद पाल आज आपसे सीधा सवाल कर रहा है-क्या इस बार कप्तानगंज की राजनीति बदलेगी?
#KaptanganjVidhansabha #VinodPal #Mission2027
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया। बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    1
    कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन

कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया।

बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    1
    कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार: उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!! जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!!!! ✍🏻प्रतापगढ़: जेठवारा क्षेत्र के मुरली का पुरवा निवासी पीड़िता की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा व जबरन रास्ता निकालने का आरोप। विरोध करने पर गाली-गलौज महिलाओं से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी। चारामशीन चोरी का भी आरोप। प्रशासन से कठोर कार्रवाई व न्याय की मांग। Chief Minister Office Uttar Pradesh Yogi Adityanath Office MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak BJP Uttar Pradesh UP Police Police Commissionerate Prayagraj Pratapgarh Police
    3
    जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार: उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!!
जेठवारा में दबंगों का कहर - दहशत में पीड़ित परिवार उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार!!!!
✍🏻प्रतापगढ़: जेठवारा क्षेत्र के मुरली का पुरवा निवासी पीड़िता की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा व जबरन रास्ता निकालने का आरोप। विरोध करने पर गाली-गलौज महिलाओं से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी। चारामशीन चोरी का भी आरोप। प्रशासन से कठोर कार्रवाई व न्याय की मांग।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Yogi Adityanath Office MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak BJP Uttar Pradesh UP Police Police Commissionerate Prayagraj Pratapgarh Police
    user_के.के. प्रिन्स प्रजापति
    के.के. प्रिन्स प्रजापति
    कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.