logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी: खेत में खुलेआम जुआ खेलते दर्जनों लोगों का वीडियो वायरल कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव से कथित तौर पर खेत में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनों लोग एक स्थान पर बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर लाखों रुपये का जुआ खेले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही रकम और पूरे मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अब यह जांच का विषय है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कौन-कौन है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थान: ककोढ़ा, थाना कोखराज, कौशाम्बी। #कौशाम्बी #Kaushambi #कोखराज #Kokhraj #ककोढ़ा #जुआ #Gambling #ViralVideo #KaushambiPolice #UPPolice #ViralNews #BreakingNews
    1
    कौशाम्बी: खेत में खुलेआम जुआ खेलते दर्जनों लोगों का वीडियो वायरल

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव से कथित तौर पर खेत में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनों लोग एक स्थान पर बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो को लेकर लाखों रुपये का जुआ खेले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही रकम और पूरे मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अब यह जांच का विषय है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कौन-कौन है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थान: ककोढ़ा, थाना कोखराज, कौशाम्बी।

#कौशाम्बी #Kaushambi #कोखराज #Kokhraj #ककोढ़ा #जुआ #Gambling #ViralVideo #KaushambiPolice #UPPolice #ViralNews #BreakingNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by PATRKAR GYANU SONI
    1
    Post by PATRKAR GYANU SONI
    user_PATRKAR GYANU SONI
    PATRKAR GYANU SONI
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रात में बाहरी जनता को होती है काफी परेशानी रास्ते पर नहीं लगा हुआ है कोई संकेत। 🚨 बैरागीपुर में सर्विस रोड का रास्ता बंद, दिशा-सूचक बोर्ड नदारद कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में चौराहे के आगे सर्विस रोड बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चौराहे पर दिशा-सूचक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग रास्ता भटक रहे हैं, रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और बंद सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। #कौशाम्बी #बैरागीपुर #महेवाघाट #रामवनगमनमार्ग #सर्विसरोड #दिशासूचक #जनसमस्या #डेलीदैनिकन्यूज़
    1
    रात में बाहरी जनता को होती है काफी परेशानी रास्ते पर नहीं लगा हुआ है कोई संकेत।
🚨 बैरागीपुर में सर्विस रोड का रास्ता बंद, दिशा-सूचक बोर्ड नदारद
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में चौराहे के आगे सर्विस रोड बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चौराहे पर दिशा-सूचक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग रास्ता भटक रहे हैं, रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और बंद सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
#कौशाम्बी #बैरागीपुर #महेवाघाट #रामवनगमनमार्ग #सर्विसरोड #दिशासूचक #जनसमस्या #डेलीदैनिकन्यूज़
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    1
    मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी 
मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    1
    चंदौली 

चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.

हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा.

मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट.

बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
    user_Rahul Vishwakarma
    Rahul Vishwakarma
    Court reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🌧️ कौशाम्बी: मौसम को देखते हुए सैनी पुलिस ने गांव-गांव कराया एलाउंसमेंट कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। सैनी पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर किए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मौसम से होने वाली संभावित घटनाओं से लोगों को सुरक्षित रखना है। #कौशाम्बी #सैनी #SainiPolice #KaushambiPolice #मौसम_अलर्ट #WeatherAlert #सुरक्षा_अपील #जागरूकता_अभियान #KaushambiNews #UPPolice
    1
    🌧️ कौशाम्बी: मौसम को देखते हुए सैनी पुलिस ने गांव-गांव कराया एलाउंसमेंट

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

सैनी पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर किए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मौसम से होने वाली संभावित घटनाओं से लोगों को सुरक्षित रखना है।

#कौशाम्बी #सैनी #SainiPolice #KaushambiPolice #मौसम_अलर्ट #WeatherAlert #सुरक्षा_अपील #जागरूकता_अभियान #KaushambiNews #UPPolice
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय । पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि रामू पाल की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है । पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था । शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा रामू पाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है । लेकिन अभी तक कौशाम्बी पुलिस द्वारा रामू पाल के घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी एवं घटना का खुलासा नहीं किया है । अब सवाल यह उठता है कि आखिर पीड़ित परिजनों को न्याय कब मिलेगा ..? रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    1
    कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय 
कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय । पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि रामू पाल की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है । पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था । शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा रामू पाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है । लेकिन अभी तक कौशाम्बी पुलिस द्वारा रामू पाल के घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी एवं घटना का खुलासा नहीं किया है । अब सवाल यह उठता है कि आखिर पीड़ित परिजनों को न्याय कब मिलेगा ..? 
रिंकू राज Rinku Raaz 
Founder : Indian National News " सच की खोज " 
( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा

कौशाम्बी-  चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा।
बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा
कौशाम्बी-  चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा।
बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_रवि कुमार पत्रकार
    रवि कुमार पत्रकार
    Student union Chail, Kaushambi•
    10 hrs ago
  • करंट की चपेट में आने से दलित अधेड़ की मौत,कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत अझुवा कौशाम्बी 👉👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड आदर पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व . बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही
    2
    करंट की चपेट में आने से दलित अधेड़ की मौत,कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत

अझुवा कौशाम्बी 👉👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड आदर पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व . बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे  वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.