logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_रवि कुमार पत्रकार
रवि कुमार पत्रकार
Student union Chail, Kaushambi•
11 hrs ago

संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेवादा में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक परिसर में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुआ। नेवादा में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक परिसर में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुआ। ➡️ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने किया शुभारंभ। ➡️ जितेंद्र शुक्ला (एडीओ पंचायत) नोडल अधिकारी रहे। ➡️ शांति भूषण सिंह, वरुण पांडेय, सुनील सिंह उर्फ गब्बर और भवन जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। ➡️ फार्मर रजिस्ट्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाए गए। ➡️ मीना देवी, धनजी, राजवंती देवी, राजमनी देवी और अनिता प्रजापति को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ➡️ 15 महिलाओं को साड़ी और 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। ➡️ अनन्या व अनाया का अन्नप्राशन और सफीना, नेहा व पूजा की गोदभराई कराई गई। ➡️ निधि, अर्पित शर्मा और अभिकांत को उपहार व खिलौने दिए गए। संदेश: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा का सच्चा संकल्प है। 🕙 शिविर सात दिनों तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। #कौशाम्बी #नेवादा #सेवा_सेतु_शिविर #सेवा_संकल्प_अभियान #सरकारी_योजनाएं
    1
    नेवादा में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक परिसर में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुआ।
नेवादा में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नेवादा ब्लॉक परिसर में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुआ।
➡️ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने किया शुभारंभ।
➡️ जितेंद्र शुक्ला (एडीओ पंचायत) नोडल अधिकारी रहे।
➡️ शांति भूषण सिंह, वरुण पांडेय, सुनील सिंह उर्फ गब्बर और भवन जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
➡️ फार्मर रजिस्ट्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाए गए।
➡️ मीना देवी, धनजी, राजवंती देवी, राजमनी देवी और अनिता प्रजापति को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
➡️ 15 महिलाओं को साड़ी और 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
➡️ अनन्या व अनाया का अन्नप्राशन और सफीना, नेहा व पूजा की गोदभराई कराई गई।
➡️ निधि, अर्पित शर्मा और अभिकांत को उपहार व खिलौने दिए गए।
संदेश: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा का सच्चा संकल्प है।
🕙 शिविर सात दिनों तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
#कौशाम्बी #नेवादा #सेवा_सेतु_शिविर #सेवा_संकल्प_अभियान #सरकारी_योजनाएं
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच डीटीआई प्रयागराज नैनी स्थित डीटीआई ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सेंटर का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की ज़मीन पर सीमेंट की इन्टरलाकिगं ईंट की पक्की सड़क है उस पर गंदगी लेकिन जो मोटरसाइकिल टेस्ट ट्रैक है, वहां की पीली पट्टियां लाइन का एरो पूरी तरह मिट चुके हैं या गायब हैं आवेदक बाइक लेकरअसमंजस में टेस्ट देने पर है मजबूर प्रयागराज के नैनी स्थित डीटीआई सेंटर पर कागज़ों में तो उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग हाईटेक हो चुका है, टेस्ट ट्रैक वर्ल्ड क्लास बताए जाते हैं और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं लेकिन इस हाईटेक दावे की असली ज़मीनी हकीकत' क्या है वो आज हम आपको नैनी के इस ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से दिखा रहे हैं जहाँ ट्रैक पर ना तो पीली पट्टियाँ साफ़ दिख रही हैं और ना ही जमीन पर दिशा बताने वाले पीला पट्टी वाले एरो बने हैं यहां मोटरसाइकिल का टेस्ट ट्रैक नियम के मुताबिक आवेदक को ज़मीन पर बनी पीली पट्टियों का एरो के निशानों को देखकर बाइक से आठ के आकार में या निर्धारित ट्रैक पर घुमानी होती है लेकिन ज़रा नज़र डालिए पट्टियाँ गायब हैं जमीन पर पीला एरो का कोई नामोनिशान नहीं है अब सवाल यह है कि बिना गाइडलाइन के आवेदक बाइक कहाँ मोड़े और कहाँ चलाए आवेदक को पता ही नहीं चल रहा कि बाइक कहाँ से मोड़नी है और कहाँ ले जानी है जरा सा भी ट्रैक से आवेदक बाहर जाता है तो कैमरा रिजेक्ट कर देता है और वहां उपस्थित कर्मचारी बोलते हैं कि फेल हो गए इस पर आवेदक ने कहा पीले पट्टी ऐरो मिटा हुआ है तो जानकारी कैसे मिले कर्मचारी का कहना है कि यह मेरा काम नहीं है हमारा काम टेस्ट कंडक्ट कराना है मेंटेनेंस का काम ऊपर के सीनियर ऑफिसर्स ठेकेदार का होता है मेरा काम नहीं है देखने और सोचने वाली बात है कि आवेदक फीस भर रहे हैं चक्कर काट रहे हैं उनकी गलती न होने के बावजूद वो फेल हो रहे हैं इस नुकसान का ज़िम्मेदार कौन है सच्चाई यही है कि सेंटर का रखरखाव मेनटेनेंस मानक अनुसार पूरे नहीं तरीके से दिखाई नहीं दे रहे हैं केवल कागज़ों में फ़ाइलें दौड़ रही हैं टेंडर और मेंटेनेंस के नाम पर बजट बन रहे हैं लेकिन ज़मीनी स्तर पर सब कुछ खोखला है प्रयागराज नैनी का यह डीटीआई सेंटर इस बात का जीता जागता सबूत है कि कैसे डी टी आई सेंटर के प्रशासनिक की लापरवाही का खामियाज़ा आम जनता को अपनी जेब और समय गंवाकर चुकाना पड़ता है बिना पीली पट्टी वाली एरो के टेस्ट लेना आवेदकों के साथ सरासर अन्याय है अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद डी टी आई सेंटर के कर्मचारी एवं टेंडर ठीकेदारों की नींद खुलती है या फिर यह कागजी खेल यूं ही चलता रहेगा ।
    2
    कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो  प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच
कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो  प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच
डीटीआई   प्रयागराज नैनी स्थित डीटीआई ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सेंटर का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की
ज़मीन पर सीमेंट की इन्टरलाकिगं ईंट की पक्की सड़क है उस पर गंदगी लेकिन जो मोटरसाइकिल टेस्ट ट्रैक है, वहां की पीली पट्टियां लाइन  का एरो  पूरी तरह मिट चुके हैं या गायब हैं आवेदक बाइक लेकरअसमंजस में टेस्ट देने पर है मजबूर
प्रयागराज के नैनी स्थित डीटीआई सेंटर पर कागज़ों में तो उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग हाईटेक हो चुका है, टेस्ट ट्रैक वर्ल्ड क्लास बताए जाते हैं और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं लेकिन इस हाईटेक दावे की असली ज़मीनी हकीकत' क्या है वो आज हम आपको नैनी के इस ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से दिखा रहे हैं
जहाँ ट्रैक पर ना तो पीली पट्टियाँ साफ़ दिख रही हैं और ना ही जमीन पर दिशा बताने वाले पीला पट्टी वाले एरो बने हैं
यहां मोटरसाइकिल का टेस्ट ट्रैक नियम के मुताबिक आवेदक को ज़मीन पर बनी पीली पट्टियों का एरो के निशानों को देखकर बाइक से आठ के आकार में या निर्धारित ट्रैक पर घुमानी होती है लेकिन ज़रा नज़र डालिए  पट्टियाँ गायब हैं जमीन पर पीला एरो का कोई नामोनिशान नहीं है अब सवाल यह है कि बिना गाइडलाइन के आवेदक बाइक कहाँ मोड़े और कहाँ चलाए
आवेदक को पता ही नहीं चल रहा कि बाइक कहाँ से मोड़नी है और कहाँ ले जानी है जरा सा भी ट्रैक से आवेदक बाहर जाता है तो कैमरा रिजेक्ट कर देता है और वहां उपस्थित कर्मचारी 
बोलते हैं कि फेल हो गए इस पर आवेदक ने कहा पीले पट्टी ऐरो मिटा हुआ है तो जानकारी कैसे मिले कर्मचारी का कहना है कि यह मेरा काम नहीं है हमारा काम टेस्ट कंडक्ट कराना है मेंटेनेंस का काम ऊपर के सीनियर ऑफिसर्स ठेकेदार का होता है मेरा काम नहीं है 
देखने और सोचने वाली बात है कि 
आवेदक फीस भर रहे हैं  चक्कर काट रहे हैं उनकी गलती न होने के बावजूद वो फेल हो रहे हैं इस नुकसान का ज़िम्मेदार कौन है
सच्चाई यही है कि सेंटर का रखरखाव मेनटेनेंस मानक अनुसार पूरे नहीं तरीके से दिखाई नहीं दे रहे हैं केवल कागज़ों में फ़ाइलें दौड़ रही हैं  टेंडर और मेंटेनेंस के नाम पर बजट बन रहे हैं  लेकिन ज़मीनी स्तर पर सब कुछ खोखला है प्रयागराज नैनी का यह डीटीआई सेंटर इस बात का जीता जागता सबूत है कि कैसे डी टी  आई सेंटर के प्रशासनिक की लापरवाही का खामियाज़ा आम जनता को अपनी जेब और समय गंवाकर चुकाना पड़ता है
बिना पीली पट्टी वाली एरो के टेस्ट लेना आवेदकों के साथ सरासर अन्याय है अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद डी टी आई सेंटर के कर्मचारी एवं टेंडर ठीकेदारों की नींद खुलती है या फिर यह कागजी खेल यूं ही चलता रहेगा ।
    user_प्रेस मोहम्मद नईम
    प्रेस मोहम्मद नईम
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने अशोक सिंघल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अशोक सिंघल के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके विचारों और कार्यों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
    1
    अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने अशोक सिंघल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अशोक सिंघल के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके विचारों और कार्यों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस पर हुई संगोष्ठी, रोगी सुरक्षा और सुरक्षित दवा उपयोग पर दिया जोर
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक के अवसर पर फार्माकोविजिलेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने उद्घाटन व्याख्यान में दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य ने कहा कि रोगी की सुरक्षा के लिए दवाओं के प्रभाव और संभावित दुष्प्रभावों की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है।
फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों तथा Adverse Drug Reaction (ADR) की पहचान एवं रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. नसरीन एवं डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद । थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मुखविर द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेवादा से दुबाही नहर पुलिया की तरफ 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने की सूचना पर थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत दुबाही नहर पुलिया के पहुंचकर चेकिंग की जा रही थी । कुछ समय पश्चात सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकते हुए पूछताछ की गयी तो अपना नाम विवेक कुमार उर्फ डुल्लू पुत्र विरेन्द्र कुमार उर्फ मुंशी निवासी रामनगर गनसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जिसके पास से चोरी की 01 YAMAHA R15 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-340/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
    1
    थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद ।
थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद
थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मुखविर द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेवादा से दुबाही नहर पुलिया की तरफ 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने की सूचना पर थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत दुबाही नहर पुलिया के पहुंचकर चेकिंग की जा रही थी ।  कुछ समय पश्चात सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकते हुए पूछताछ की गयी तो अपना नाम विवेक कुमार उर्फ डुल्लू पुत्र विरेन्द्र कुमार उर्फ मुंशी निवासी रामनगर गनसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जिसके पास से चोरी की 01 YAMAHA R15 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-340/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
    user_Shivam Dwivedi
    Shivam Dwivedi
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई प्रयागराज घूरपुर आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव एवं उपजिलाधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान द्वारा थाना घूरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गयी।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र सहित अन्य उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई 

प्रयागराज घूरपुर आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव एवं उपजिलाधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान द्वारा थाना घूरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गयी।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र सहित अन्य उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी - भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट। कच्चे मकानों में रहने वालों लोगों से पुलिस ने की अपील। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का लें सहारा।आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही पुलिस। सैनी थाना के गुलामीपर चकिया मे पुलिस ने किया लोगों को सचेत!! कौशाम्बी - भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट। कच्चे मकानों में रहने वालों लोगों से पुलिस ने की अपील। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का लें सहारा।आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही पुलिस। सैनी थाना के गुलामीपर चकिया मे पुलिस ने किया लोगों को सचेत!!
    1
    कौशाम्बी - भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट। कच्चे मकानों में रहने वालों लोगों से पुलिस ने की अपील। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का लें सहारा।आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही पुलिस। सैनी थाना के गुलामीपर चकिया मे पुलिस ने किया लोगों को सचेत!!
कौशाम्बी - भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट। कच्चे मकानों में रहने वालों लोगों से पुलिस ने की अपील। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का लें सहारा।आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही पुलिस। सैनी थाना के गुलामीपर चकिया मे पुलिस ने किया लोगों को सचेत!!
    user_रवि कुमार पत्रकार
    रवि कुमार पत्रकार
    Student union Chail, Kaushambi•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    1
    कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
    1
    सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन

प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।
प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.