मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई गांव के 22 वर्षीय रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों में हड़कंप । दो माह पूर्व ही रामू पाल दिल्ली गए हुए थे । रामू पाल दिल्ली में रहकर कार ड्राइविंग करते थे । अचानक दिल्ली से रामू पाल कौशाम्बी कब और किसके साथ कैसे आए बना जांच का विषय । पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि रामू पाल की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है । पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था । शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा रामू पाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है । लेकिन अभी तक कौशाम्बी पुलिस द्वारा रामू पाल के घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी एवं घटना का खुलासा नहीं किया है । अब सवाल यह उठता है कि आखिर पीड़ित परिजनों को न्याय कब मिलेगा ..? रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )1
- संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि, हरसंभव मदद का भरोसा कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने फोन के माध्यम से मृतक के भाई गोलू पाल से बातचीत की। उन्होंने घटना पर परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और मामले में हरसंभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि रामू पाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार 23 सितंबर को वह कंपनी से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच गुरुवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने रामू पाल की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पवन पाल, राजू पाल, विकास पाल, महेन्द्र पाल, गोलू पाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- स्वागत करते प्रजापति समाज के कार्य करता समाजवादी पार्टी डॉक्टर राकेश प्रजापति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रपति गांव के कार्यकर्ताओं ने सम्मान बड़े हर्ष के साथ चुनाव में उतरने के दिन नसीहत पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा के सारे प्रजापति समाज बंद हु साथ में1
- नैनी शंकरढाल के राजा गणपति का गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नैनी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र स्थित शंकरढाल में 10 दिनों से विराजमान राजा गणपति की प्रतिमा का शुक्रवार देर शाम विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विसर्जन से पूर्व शंकरढाल स्थित गणपति पंडाल में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। समाजसेवी राजेश साहू एवं महाकाल ग्रुप कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। पिछले 10 दिनों से गणपति भगवान की प्रतिमा का क्षेत्रवासियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन किया जा रहा था। पूजा-अर्चना के बाद गणपति की प्रतिमा को शंकरढाल, मेवालाल की बगिया, हनुमान नगर, स्टेशन रोड होते हुए नैनी बाजार से अरैल घाट ले जाया गया। अरैल घाट सेल्फी प्वाइंट के पास गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। लोगों ने भावुक होकर अगले वर्ष गणपति भगवान के शीघ्र आगमन की कामना करते हुए कहा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।’ कार्यक्रम में पार्षद राकेश जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, समाजसेवी राजेश साहू, पप्पू साहू, उदय केसरवानी, विशाल गुप्ता, राकेश जायसवाल (बाबा किराना स्टोर), प्रियंशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।2
- कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक कीडगंज दधिकंदो मेला इस बार भी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। शाम ढलते ही जगमगाती रोशनी और आकर्षक सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण परेड ग्राउंड में कीचड़ और जलभराव से छोटे दुकानदारों व श्रद्धालुओं को दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति को सुधारने के लिए ग्राउंड पर बालू डाली जा रही है और नगर निगम के कर्मचारी पानी निकालने में लगे हैं।1
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग प्रयागराज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रयागराज मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, कॉलेजों के निदेशकों, प्राचार्यों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ फार्मेसी पेशे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए और सरकार से फार्मासिस्टों के लिए रोजगार एवं नियुक्ति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में यूनाइटेड फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल सहित कई फार्मेसी कॉलेजों के डायरेक्टर, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मेसी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट के रूप में समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने तथा मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, सुनील कुमार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अभिनव शर्मा, राहुल त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला, विपुल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सतवीर यादव, आशीष पटेल, पथ शुक्ला, राज शुक्ला, महेश आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।1
- कौशांबी में बारिश किसानों के लिए बनी आफत पके हुये धान की फसल गिरी किसान हुए चिंतित !! कौशांबी में बारिश किसानों के लिए बनी आफत पके हुये धान की फसल गिरी किसान हुए चिंतित !!1