Shuru
Apke Nagar Ki App…
कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक कीडगंज दधिकंदो मेला इस बार भी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। शाम ढलते ही जगमगाती रोशनी और आकर्षक सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण परेड ग्राउंड में कीचड़ और जलभराव से छोटे दुकानदारों व श्रद्धालुओं को दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति को सुधारने के लिए ग्राउंड पर बालू डाली जा रही है और नगर निगम के कर्मचारी पानी निकालने में लगे हैं।
Vishwanath sarkar(Rajesh)
कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक कीडगंज दधिकंदो मेला इस बार भी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। शाम ढलते ही जगमगाती रोशनी और आकर्षक सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण परेड ग्राउंड में कीचड़ और जलभराव से छोटे दुकानदारों व श्रद्धालुओं को दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति को सुधारने के लिए ग्राउंड पर बालू डाली जा रही है और नगर निगम के कर्मचारी पानी निकालने में लगे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नैनी शंकरढाल के राजा गणपति का गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नैनी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र स्थित शंकरढाल में 10 दिनों से विराजमान राजा गणपति की प्रतिमा का शुक्रवार देर शाम विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विसर्जन से पूर्व शंकरढाल स्थित गणपति पंडाल में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। समाजसेवी राजेश साहू एवं महाकाल ग्रुप कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। पिछले 10 दिनों से गणपति भगवान की प्रतिमा का क्षेत्रवासियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन किया जा रहा था। पूजा-अर्चना के बाद गणपति की प्रतिमा को शंकरढाल, मेवालाल की बगिया, हनुमान नगर, स्टेशन रोड होते हुए नैनी बाजार से अरैल घाट ले जाया गया। अरैल घाट सेल्फी प्वाइंट के पास गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। लोगों ने भावुक होकर अगले वर्ष गणपति भगवान के शीघ्र आगमन की कामना करते हुए कहा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।’ कार्यक्रम में पार्षद राकेश जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, समाजसेवी राजेश साहू, पप्पू साहू, उदय केसरवानी, विशाल गुप्ता, राकेश जायसवाल (बाबा किराना स्टोर), प्रियंशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।2
- कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह कीडगंज में सजा ऐतिहासिक दधिकंदो मेला, बारिश के बीच भी बरकरार है उत्साह प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक कीडगंज दधिकंदो मेला इस बार भी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। शाम ढलते ही जगमगाती रोशनी और आकर्षक सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण परेड ग्राउंड में कीचड़ और जलभराव से छोटे दुकानदारों व श्रद्धालुओं को दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति को सुधारने के लिए ग्राउंड पर बालू डाली जा रही है और नगर निगम के कर्मचारी पानी निकालने में लगे हैं।1
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग प्रयागराज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रयागराज मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, कॉलेजों के निदेशकों, प्राचार्यों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ फार्मेसी पेशे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए और सरकार से फार्मासिस्टों के लिए रोजगार एवं नियुक्ति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में यूनाइटेड फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल सहित कई फार्मेसी कॉलेजों के डायरेक्टर, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मेसी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट के रूप में समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने तथा मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, सुनील कुमार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अभिनव शर्मा, राहुल त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला, विपुल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सतवीर यादव, आशीष पटेल, पथ शुक्ला, राज शुक्ला, महेश आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।1
- कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच डीटीआई प्रयागराज नैनी स्थित डीटीआई ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सेंटर का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की ज़मीन पर सीमेंट की इन्टरलाकिगं ईंट की पक्की सड़क है उस पर गंदगी लेकिन जो मोटरसाइकिल टेस्ट ट्रैक है, वहां की पीली पट्टियां लाइन का एरो पूरी तरह मिट चुके हैं या गायब हैं आवेदक बाइक लेकरअसमंजस में टेस्ट देने पर है मजबूर प्रयागराज के नैनी स्थित डीटीआई सेंटर पर कागज़ों में तो उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग हाईटेक हो चुका है, टेस्ट ट्रैक वर्ल्ड क्लास बताए जाते हैं और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं लेकिन इस हाईटेक दावे की असली ज़मीनी हकीकत' क्या है वो आज हम आपको नैनी के इस ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से दिखा रहे हैं जहाँ ट्रैक पर ना तो पीली पट्टियाँ साफ़ दिख रही हैं और ना ही जमीन पर दिशा बताने वाले पीला पट्टी वाले एरो बने हैं यहां मोटरसाइकिल का टेस्ट ट्रैक नियम के मुताबिक आवेदक को ज़मीन पर बनी पीली पट्टियों का एरो के निशानों को देखकर बाइक से आठ के आकार में या निर्धारित ट्रैक पर घुमानी होती है लेकिन ज़रा नज़र डालिए पट्टियाँ गायब हैं जमीन पर पीला एरो का कोई नामोनिशान नहीं है अब सवाल यह है कि बिना गाइडलाइन के आवेदक बाइक कहाँ मोड़े और कहाँ चलाए आवेदक को पता ही नहीं चल रहा कि बाइक कहाँ से मोड़नी है और कहाँ ले जानी है जरा सा भी ट्रैक से आवेदक बाहर जाता है तो कैमरा रिजेक्ट कर देता है और वहां उपस्थित कर्मचारी बोलते हैं कि फेल हो गए इस पर आवेदक ने कहा पीले पट्टी ऐरो मिटा हुआ है तो जानकारी कैसे मिले कर्मचारी का कहना है कि यह मेरा काम नहीं है हमारा काम टेस्ट कंडक्ट कराना है मेंटेनेंस का काम ऊपर के सीनियर ऑफिसर्स ठेकेदार का होता है मेरा काम नहीं है देखने और सोचने वाली बात है कि आवेदक फीस भर रहे हैं चक्कर काट रहे हैं उनकी गलती न होने के बावजूद वो फेल हो रहे हैं इस नुकसान का ज़िम्मेदार कौन है सच्चाई यही है कि सेंटर का रखरखाव मेनटेनेंस मानक अनुसार पूरे नहीं तरीके से दिखाई नहीं दे रहे हैं केवल कागज़ों में फ़ाइलें दौड़ रही हैं टेंडर और मेंटेनेंस के नाम पर बजट बन रहे हैं लेकिन ज़मीनी स्तर पर सब कुछ खोखला है प्रयागराज नैनी का यह डीटीआई सेंटर इस बात का जीता जागता सबूत है कि कैसे डी टी आई सेंटर के प्रशासनिक की लापरवाही का खामियाज़ा आम जनता को अपनी जेब और समय गंवाकर चुकाना पड़ता है बिना पीली पट्टी वाली एरो के टेस्ट लेना आवेदकों के साथ सरासर अन्याय है अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद डी टी आई सेंटर के कर्मचारी एवं टेंडर ठीकेदारों की नींद खुलती है या फिर यह कागजी खेल यूं ही चलता रहेगा ।2
- अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने अशोक सिंघल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अशोक सिंघल के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके विचारों और कार्यों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।1
- थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई प्रयागराज घूरपुर आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव एवं उपजिलाधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान द्वारा थाना घूरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गयी।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र सहित अन्य उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर शनिवार को अल्लापुर स्थित श्री मठ बाघंबरी गद्दी में समाधि पूजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से साधु-संत और महात्मा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाघंबरी मठ पहुंचे।मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज के साथ अखाड़े के पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर और संतों ने विधि-विधान से समाधि पूजन किया। इस अवसर पर मठ को फूलों और झालरों से सजाया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों ने महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।कार्यक्रम के तहत सुबह समाधि स्थल पर अभिषेक किया गया। इसके बाद पंच परमेश्वर, ब्राह्मणों और महामंडलेश्वरों द्वारा गृह शांति एवं विष्णु सहस्रनाम हवन किया गया। हवन के उपरांत समाधि पूजन और पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ।समाधि पूजन में एक हजार से अधिक साधु-संत शामिल हुए। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं और संतों के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने देशभर से पहुंचे साधु-संतों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।2
- थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद । थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मुखविर द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेवादा से दुबाही नहर पुलिया की तरफ 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने की सूचना पर थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत दुबाही नहर पुलिया के पहुंचकर चेकिंग की जा रही थी । कुछ समय पश्चात सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकते हुए पूछताछ की गयी तो अपना नाम विवेक कुमार उर्फ डुल्लू पुत्र विरेन्द्र कुमार उर्फ मुंशी निवासी रामनगर गनसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जिसके पास से चोरी की 01 YAMAHA R15 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-340/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।1